South Sudan News - Sach Kahoon Hindi

South Sudan Floods Latest Update: दक्षिण सूडान में बाढ़ से भारी तबाही, 19 की मौत व 77 लाख लोग भुखमरी के शिकार
South Sudan Floods Latest Update: जुबा। दक्षिण सूडान में लगातार बारिश के कारण उत्पन्न व्यापक बाढ़ ने गंभीर तबाही मचा दी है। अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 6 राज्यों के 26 काउंटी में 6,39,225 लोग प्रभावित हुए हैं। South Sudan Latest Floods News

संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) ने शुक्रवार को बताया कि 16 काउंटी में लगभग 1,75,000 लोग ऊँचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं, ताकि बाढ़ के पानी से बचा जा सके। रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि बाढ़ के कारण मलेरिया, श्वसन संक्रमण और दस्त जैसी बीमारियों के मामलों में वृद्धि हो रही है।

स्वास्थ्य और कुपोषण की स्थिति चिंताजनक | South Sudan Latest Floods News

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ प्रभावित 11 काउंटी में 144 लोग सांप के काटने के शिकार हुए और 3,391 कुपोषित पाए गए। बाढ़ से कम से कम 121 स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान पहुंचा है। वैश्विक चैरिटी संगठन सेव द चिल्ड्रन ने चेतावनी दी है कि इस साल अनुमानित 14 लाख लोग बाढ़ के खतरे का सामना कर रहे हैं। अक्टूबर और नवंबर में औसत से अधिक वर्षा होने की संभावना है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।

क्रिस्टोफर न्यामंडी, सेव द चिल्ड्रन के कंट्री डायरेक्टर, ने कहा- “भारी बारिश ने पहले ही कई शहरों और गांवों को जलमग्न कर दिया है। इसके लगातार जारी रहने की संभावना है, जिससे बच्चों और परिवारों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा। भूखमरी और स्वास्थ्य संकट बढ़ रहे हैं।”

मदद में कटौती और आपूर्ति संकट | South Sudan Latest Floods News

क्रिस्टोफर न्यामंडी ने बताया कि वित्तीय सहायता में कटौती के कारण संगठन के काम प्रभावित हुए हैं। 31 लाख अमेरिकी डॉलर की कमी के कारण पोषण और बाल संरक्षण कार्यक्रमों में कर्मचारियों की संख्या घटाई गई और आपूर्ति सीमित हो गई। इसके परिणामस्वरूप समुदायों ने कृषि भूमि, आजीविका, घर, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच खो दी है। बाढ़ और बढ़ते जलस्तर के कारण अब तक 3,79,000 बच्चे और वयस्क विस्थापित हो चुके हैं।

बाढ़ और मौसमीय असमानताओं ने खाद्यान्न संकट को भी जन्म दिया है। वर्तमान में लगभग 77 लाख लोग तीव्र भूखमरी का सामना कर रहे हैं, और पांच साल से कम उम्र के 23 लाख बच्चे गंभीर कुपोषण के खतरे में हैं। सेव द चिल्ड्रन ने यह भी कहा कि ऊपरी नील क्षेत्र में लगभग 83,000 लोग अकाल जैसी खाद्यान्न की कमी से जूझ रहे हैं।