Haryana Ration News - Sach Kahoon Hindi

5G e-POS Machine: 5 जी ई-पॉस मशीनों की तकनीकी खामी से राशन वितरण प्रभावित
ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। 5G e-POS Machine: हरियाणा में राशन वितरण प्रणाली के तहत नई 5 जी ई-पॉस मशीनें लागू किए जाने के बाद तकनीकी खामियों और सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता मई माह का राशन प्राप्त नहीं कर सके। सर्वर बार-बार ठप होने तथा मशीनों की धीमी कार्यप्रणाली के चलते राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित रही। ओढ़ां ब्लॉक के 21 राशन डिपुओं के अंतर्गत 10,915 राशन कार्डधारक और करीब 40,112 लाभार्थी हैं।

इनमें से लगभग 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं को ही राशन मिल पाया, जबकि करीब 30 प्रतिशत लाभार्थी राशन से वंचित रह गए। इसी प्रकार कालांवाली सब-डिवीजन के 35 डिपुओं के अंतर्गत 22,355 राशन कार्डधारक तथा 83,772 लाभार्थी हैं, जिनमें से भी लगभग 30 प्रतिशत उपभोक्ता राशन प्राप्त नहीं कर सके। प्रदेश में मई माह के दौरान करीब 9 हजार राशन डिपुओं पर नई 5 जी ई-पॉस मशीनें भेजी गई थीं। कई स्थानों पर मशीनें समय पर नहीं पहुंचीं, जबकि जहां मशीनें पहुंचीं वहां तकनीकी दिक्कतों और सर्वर की समस्या के कारण राशन वितरण बाधित रहा।

कालांवाली और ओढ़ां क्षेत्र के 65 राशन डिपुओं पर 26 मई को नई मशीनें उपलब्ध कराई गई थीं। इसके बाद 29 मई की दोपहर से 30 मई की शाम तक सर्वर की समस्या बनी रही। मई माह का अंतिम दिन होने के कारण 31 मई को राशन डिपुओं पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को आशंका थी कि माह समाप्त होने के बाद उनका राशन लैप्स न हो जाए। ओढ़ां क्षेत्र के कई डिपुओं पर रात करीब नौ बजे तक राशन वितरण जारी रहा। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि मशीनों और सर्वर संबंधी दिक्कतों के कारण राशन से वंचित रहे सभी लाभार्थियों को उनका राशन उपलब्ध कराया जाए।

राशन वितरण प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग

आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल गोदारा ने कहा कि नई 5 जी ई-पॉस मशीनों में सर्वर की समस्या सबसे अधिक सामने आ रही है। कई बार सर्वर धीमा चलता है और कई बार पूरी तरह रुक जाता है। एक उपभोक्ता की राशन प्रक्रिया पूरी करने में 5 से 7 मिनट तक लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार राशन वितरण के दौरान डिपो संचालकों और उपभोक्ताओं दोनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने सरकार से राशन वितरण प्रक्रिया को सरल बनाने तथा मई माह से वंचित लाभार्थियों को जून माह में दोनों माह का राशन एक साथ देने की मांग की। साथ ही डिपो धारकों को समय पर कमीशन अथवा मासिक मानदेय देने की भी मांग उठाई।

खाद्य आपूर्ति विभाग कालांवाली के एएफएसओ संदीप कुमार ने बताया कि नई 5 जी ई-पॉस मशीनों में फिलहाल कुछ सर्वर संबंधी समस्याएं आ रही हैं, जिनके समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता मई माह में राशन प्राप्त नहीं कर सके हैं, उन्हें अगले माह राशन उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है।

Odhan News: राशन के लिए खड़े उपभोक्ता।

Haryana Ration News: हरियाणा के इन जिलों में राशन लेने की तारीख बढ़ी, जानिये वजह
Haryana Ration News: सिरसा/सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार की ओर से माह सितम्बर माह के लिए आवंटित राशन (गेहूं, चीनी व सरसों का तेल) के वितरण की अवधि आठ अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने सितंबर माह का राशन अभी तक प्राप्त नहीं किया है, वे निर्धारित तिथि तक अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें गेहूं, चीनी और सरसों का तेल शामिल है। उन्होंने आमजन से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपना राशन अवश्य प्राप्त करें ताकि योजना का पूरा लाभ लिया जा सके।

वहीं सोनीपत जिला खादय एवं आपूर्ति नियन्त्रक मनीषा मेहरा ने बताया की बीपीएल/एएवाई परिवारों को सितंबर माह मे दी जाने वाले आवश्यक वस्तुएं (गेहूॅ, चीनी व सरसों तेल) अब आठ अक्टूबर तक वितरित की जाएगी। मेहरा ने बताया कि सितंबर माह मे एईपीडीस, एससीएम पोर्टल व पोश मशीन का सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण सितंबर माह में दी जाने वाली आवश्यक वस्तुओं का वितरण 15 सितंबर से शुरू हो सका। जिसके कारण राज्य में लाभार्थी वस्तुओं से वंचित रह गए। लाभार्थियों की सुविधा के लिए अब राशन वितरण की अवधि आठ अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।