Rajasthan Accident News - Sach Kahoon Hindi
Hanumangarh Road Accident: हनुमानगढ़ रोड एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत, एक महिला गंभीर घायल
बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल
Hanumangarh Road Accident: हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद टाउन थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, बृजप्रकाश (58) पुत्र गोरीशंकर स्वामी निवासी वार्ड नम्बर 8 थेड़ी गंगानी, ग्राम पंचायत रामसरा नारायण ने टाउन थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि 7 मई की सुबह करीब 7.30 बजे उसके ताऊ का लड़का भूपेन्द्र पुत्र किशोरी लाल स्वामी अपनी पत्नी गोदावरी के साथ मोटर साइकिल से खेत की ओर जा रहा था। Hanumangarh News
इसी दौरान पीछे से आ रही बस नम्बर आरजे 31 पीए 4425, जो उत्तम पब्लिक स्कूल रामसरा नारायण की बताई गई है, के चालक कुलदीप ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार भूपेन्द्र और उसकी पत्नी सड़क पर गिर पड़े, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ई-रिक्शा के जरिए टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भूपेन्द्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी गोदावरी का उपचार जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया। रिपोर्ट के आधार पर बस चालक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक कृष्णलाल को सौंपी गई है। Hanumangarh News
जीप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हनुमानगढ़। भिरानी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। भिरानी थाना पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने वाले जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कृष्ण कुमार पुत्र मनीराम निवासी मोडाखेड़ा तहसील आदमपुर मंडी जिला हिसार, हरियाणा ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
रिपोर्ट में बताया गया कि 6 मई की शाम करीब 6 बजे उसकी मौसी का लड़का रमेश कुमार (43) पुत्र सोहन लाल अपनी मोटर साइकिल नम्बर एचआर 20 एबी 6162 से बेर ईंट भ_ा से अपने गांव मोडाखेड़ा जा रहा था। जैसे ही वह झांसल गांव से आगे नहर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही जीप नम्बर आरजे 49 यूए 1842 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रमेश कुमार के सिर व पैरों में गंभीर चोटें आईं तथा बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत राजकीय अस्पताल छानीबड़ी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उपचार के दौरान 6 मई की रात करीब 8 बजे रमेश कुमार की मृत्यु हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। Hanumangarh News
Rajasthan Accident: मेगा हाइवे पर बस-ट्रेलर की भिड़ंत में 5 की मौत, 10 घायल
ओवरटेक के दौरान टक्कर की आशंका, गंभीर घायलों को किया रेफर
Rajasthan Accident: हनुमानगढ़। रावतसर थाना क्षेत्र में मेगा हाइवे सरदारशहर रोड पर स्थित गांव बरमसर के पास बुलेट वोल्वो बस व ट्रेलर की आमने-सामने भीषण भिड़ंत में पांच यात्रियों की मौत हो गई वहीं करीब दस लोग घायल हो गए। बुलेट वोल्वो बस श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही थी। संभावना जताई जा रही है कि ओवरटेक करते समय बुलेट बस सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। Hanumangarh Accident News
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुभाष गोदारा, थाना प्रभारी ईश्वरानन्द सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को रावतसर के सरकारी अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां से लगभग पांच गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मृतकों के शव रावतसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए गए। हादसे के बाद एएसपी अरविंद बिश्नोई, एसडीएम संजय कुमार, डीवाईएसपी सुभाष गोदारा, तहसीलदार पायल अग्रवाल, सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल, नितेश मोची आदि ने ट्रोमा सेंटर पहुंच हालात जाने। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने भी रावतसर ट्रोमा सेंटर पहुंच घायलों का हाल जाना।
बुलेट वोल्वो बस चालक सरसों से भरी दो ट्रॉलियों को ओवरटेक कर रहा था
जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुआ। मेगा हाइवे पर बरमसर से थोड़ा आगे सरसों से भरी दो ट्रॉलियों साइड में खड़ी थीं। बुलेट वोल्वो बस चालक ने इन्हें ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का चालक तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई और करीब दस लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रावतसर पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए रावतसर के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। हादसे के बाद मेगा हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। चिकित्सकों के अनुसार, 5 घायलों की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थानों के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। घायलों में से सात लोगों का रावतसर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है जबकि 3-4 गंभीर घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। Hanumangarh Accident News
हादसे में मृतक व घायल
हादसे में अजय बंसल पुत्र श्याम लाल बंसल व श्याम लाल दोनों निवासी दुकान नम्बर 309, नई धानमण्डी हनुमानगढ़ टाउन तथा हरिराम पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी 6 एमडी-ए पीएस हनुमानगढ टाउन, अल्का सोलंकी पत्नी रविशंकर भाटी निवासी श्रीगंगानगर की मौत हो गई। पांचवें मृतक पुरुष की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। हादसे में सुमन (38) पत्नी अमित सोनी निवासी श्रीगंगानगर, महेन्द्र कुमार (39) पुत्र जगदीश निवासी श्रीगंगानगर, आदित्य (17) पुत्र अशोक कौशल निवासी श्रीगंगानगर, अरविन्द (38) पुत्र हंसराज जाट निवासी लालगढ जाटान व रिचु नागपाल (40) पुत्र हरीश अरोड़ा निवासी वार्ड 18 दुर्गा, कॉलोनी, हनुमानगढ़ जंक्शन घायल हो गए। जबकि गंभीर घायल धर्मंेद्र वर्मा पुत्र अशोक कुम्हार निवासी सेक्टर नम्बर 6, हनुमानगढ़ जंक्शन, बालक दक्ष पुत्र आरएस भाटी निवासी श्रीगंगानगर व बस परिचालक जयवीर पुत्र बलवंतराम धानक निवासी टोपरियां को हायर सेंटर रेफर कर दिया। Hanumangarh Accident News
कार की टक्कर से महिला सहित दो गंभीर घायल
रावतसर क्षेत्र में हादसा, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
हनुमानगढ़। रावतसर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक के पास खड़ी महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में रावतसर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव लालपुरा निवासी भागीरथ (66) पुत्र गोमदाराम बावरी ने रावतसर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसका दामाद कृष्णलाल पुत्र सूरजाराम और दोहिता विनोद कुमार पुत्र कृष्णलाल निवासी भूकरका ढाणी तहसील नोहर, 11 मार्च की सुबह करीब 8 बजे गन्धेली से भूकरका जा रहे थे। रास्ते में 26 आरडब्ल्यूडी स्थित खेत में उसकी पुत्री सरोज बाला पत्नी आशाराम निवासी गन्धेली सरसों की कटाई कर रही थी। Hanumangarh News
बताया गया कि दोनों मोटर साइकिल सड़क किनारे खड़ी कर खेत में गए और कुछ देर बाद वापस मोटर साइकिल की तरफ आए। इसी दौरान एचआर 34 जी 7301 नम्बर की स्विफ्ट कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटर साइकिल के पास खड़े कृष्णलाल व सरोज बाला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णलाल और सरोज बाला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले नोहर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। बाद में स्थिति नाजुक होने के कारण कृष्णलाल को श्रीगंगानगर रेफर किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक बिरजूसिंह को सौंपी गई है। Hanumangarh News
CI Jyoti Nayak Death: श्रीगंगानगर। राजस्थान पुलिस सीआई ज्योति नायक की अलसुबह सड़क हादसे मैं मौत हो गई। श्रीगंगानगर महिला थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक दुर्गा मंदिर के पास एक चौराहे पर तेज रफ्तार कार से हुए हादसे का शिकार हो गई। कर की टक्कर लगने से नायक की गाड़ी पलट गई और वह गाड़ी के नीचे दब गई सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही अचेत हो गई उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे का पता चलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन व अन्य अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे। Sri Ganganagar News
मिली जानकारी के अनुसार, ज्योति नायक रात के समय अपनी ड्यूटी निभाते हुए गस्त पर थीं, तभी उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ज्योति नायक अपनी कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी के लिए जानी जाती थीं। रात्रि के अंधेरे में शहर की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी।
श्रीगंगानगर प्रशासन और पुलिस विभाग इस अपूरणीय क्षति से स्तब्ध है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया हादसे में हरियाणा नंबर की कार के चालक को भी चोटें आई हैं। ड्राइवर बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है।एक्सीडेंट में एक अन्य पुलिसकर्मी और कार चालक भी गंभीर घायल हुए हैं। Sri Ganganagar News
Jaipur Accident: तेज़ रफ़्तार ऑडी का कहर, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में खड़े लोगों पर टूटा
जयपुर। राजधानी जयपुर में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ रही एक महंगी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी खाने-पीने की दुकानों में जा घुसी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक लोग घायल हो गए। Jaipur Accident
पुलिस के अनुसार यह घटना पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में खरबास सर्कल के समीप हुई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कार चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और कथित तौर पर दूसरी गाड़ी के साथ रफ्तार की होड़ में शामिल था। इसी दौरान कार डिवाइडर से टकराई और फिर दुकानों की कतार को रौंदती चली गई।
थाना प्रभारी मदन कडवासरा ने बताया कि दुर्घटना के समय मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। तेज रफ्तार वाहन ने दस से अधिक दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। करीब सौ मीटर आगे जाकर कार एक पेड़ से टकराकर रुकी, जबकि टक्कर के असर से एक अन्य वाहन भी पलट गया। Jaipur Accident
हादसे में भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा की जान चली गई
इस हादसे में भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा की जान चली गई, जो एक भोजनालय में सहायक के रूप में काम करता था। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का जयपुरिया अस्पताल में उपचार जारी है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। चालक की पहचान दिनेश रिनवा के रूप में हुई है, जो पेशे से व्यापारी बताया जा रहा है। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के नशे की हालत में होने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
इस घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के निर्देश दिए हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और चिकित्सकों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। Jaipur Accident
Sikar Bus Accident: स्लीपर बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 ने मौके पर ही तोड़ा दम, 28 से अधिक घायल
Sikar Bus Accident: सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात लगभग 10 बजकर 40 मिनट पर स्लीपर बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चार यात्रियों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 28 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। Sikar News
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्लीपर बस बीकानेर से जयपुर की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी ओर से झुंझुनूं से बीकानेर दिशा में जा रहा ट्रक सामने से आकर बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री सीटों के बीच फंस गए।
हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे वाहन चालक और स्थानीय निवासी सहायता के लिए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस तथा प्रशासन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल और आपातकालीन सेवाएँ घटनास्थल पर पहुंचीं तथा फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए गहन प्रयास किए गए। Sikar News
घायल हुए अधिकांश यात्री गुजरात के रहने वाले थे
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सा टीमें उनका उपचार कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, घायल हुए अधिकांश यात्री गुजरात के रहने वाले थे। वे जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे और आगे खाटू श्याम धाम जाने की योजना थी, लेकिन रास्ते में यह दुखद दुर्घटना घटित हो गई।
डॉक्टरों का कहना है कि घायलों में कई की हालत अत्यंत गंभीर है, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। सात यात्रियों की स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं और उन्हें गहन निगरानी में रखा गया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि हल्की चोट वाले कुछ यात्रियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी एक चालक की लापरवाही दुर्घटना का कारण बनी हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है और घटना की विस्तृत जांच जारी है। Sikar News
Rajasthan Road Accident: सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आया, मौत
गांव कोहला के नजदीक भारतमाला रोड पर हुआ हादसा
Rajasthan Road Accident: हनुमानगढ़। भारतमाला पर सड़क पार कर रहा चूरू जिले का निवासी ट्रक चालक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गम्भीर चोट लगने से ट्रक चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मगन सिंह शेखावत (36) पुत्र सुगन सिंह राजूपत निवासी वार्ड 12, सिमसिया बिदावतान सिम्सिया पीएस राजलदेसर जिला चूरू ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसका छोटा भाई छेलू सिंह ट्रक नम्बर आरजे 10 जीबी 2641 चलाता है। Hanumangarh News
मंगलवार की रात्रि को लगभग 10.30 बजे उसका भाई छेलू सिंह अपना ट्रक लेकर गांव कोहला के पास स्थित पुलिया के ऊपर भारतमाला रोड पर पहुंचा। छेलू सिंह अपना ट्रक गांव कोहला के प्लाट में खड़ा कर भारतमाला रोड को पैदल पार कर रहा था। तभी सड़क से गुजर रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसके भाई छेलू सिंह के टक्कर मार दी। इससे चोटें लगने से उसके भाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस की ओर से सूचना देने पर वह राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई मोहर सिंह को सौंपी। Hanumangarh News
Balotra Accident: राजस्थान में हाहाकार-चीख पुकार के बीच 4 लोगों की चली गई जान, एक गंभीर
स्कॉर्पियो-ट्रेलर की भयानक टक्कर के बाद लगी थे भयानक आग
बालोतरा। राजस्थान के बालोतरा ज़िले के सिणधरी थाना क्षेत्र के सड़ा गांव के निकट बीती रात एक भयावह सड़क दुर्घटना में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन और ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए, जिसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग भड़क उठी। Balotra Accident News
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज़ थी कि स्कॉर्पियो में सवार लोगों को बाहर निकलने का कोई अवसर नहीं मिला। कुछ ही पलों में वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं, किंतु तब तक चारों युवक जीवित नहीं बच पाए।
मृतकों की पहचान मोहन सिंह (35) पुत्र धूड़ सिंह, शंभू सिंह (20) पुत्र दीप सिंह, पांचाराम (22) पुत्र लुंबराम और प्रकाश (28) पुत्र सांपाराम के रूप में की गई है। वहीं, स्कॉर्पियो चालक दिलीप सिंह गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन की तेज़ गति और संभवतः चालक की असावधानी प्रतीत होती है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है और मृतकों के परिवारजन गहरे सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है तथा ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। Balotra Accident News
Churu Road Accident: पदयात्रा पर निकले 3 श्रद्धालुओं की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
Churu Road Accident: चूरू। राजस्थान के चूरू जनपद में रविवार प्रातः एक दुःखद सड़क दुर्घटना घटित हुई। सालासर बालाजी की पदयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के समूह को एनएच-52 मार्ग पर स्थित होटल पैराडाइज़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना प्रातः लगभग सात बजे की बताई जा रही है। Churu Accident News
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दो श्रद्धालुओं की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें उच्च उपचार हेतु अन्य चिकित्सा केन्द्रों के लिए रेफर कर दिया। मृतकों के पार्थिव शरीरों को अस्पताल की शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है।
सदर थाना के एएसआई गिरधारीलाल सैनी के अनुसार मृतकों की पहचान हरियाणा के न्योली कला निवासी प्रीतम सिंह (34), सुरेन्द्र जाट (35) तथा हांसी निवासी मनजीत जाट (55) के रूप में हुई है। वहीं घायल श्रद्धालुओं में चूरू जिले के लम्बोर निवासी प्रशांत तथा रतनपुरा निवासी विकास शामिल हैं, जिनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
बताया गया है कि ये श्रद्धालु दल शनिवार प्रातः लंबोर छीपियान से सालासर धाम की ओर पैदल यात्रा के लिए निकले थे। कुल बारह श्रद्धालु इस यात्रा में सम्मिलित थे और सभी भक्तिमय उत्साह से यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण तथा परिजन अस्पताल पहुँच गए।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। एएसआई सैनी ने बताया कि पुलिस इस प्रकरण की गंभीरता से पड़ताल कर रही है और शीघ्र ही दोषी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आवश्यक विधिक प्रक्रिया जारी है। Churu Accident News