Payment - Sach Kahoon Hindi

सरकार का दावा : उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का हुआ रिकार्ड तोड़ भुगतान
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के बकाये का अब तक का सर्वाधिक भुगतान होने का दावा करते हुए कहा है कि वर्तमान योगी सरकार के कार्यकाल में भुगतान का आंकड़ा डेढ़ लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक योगी सरकार ने अब तक 1.51 लाख करोड़ रुपये गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि उप्र में गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान न हो पाना पिछले कुछ दशकों से किसानों की सबसे गंभीर समस्या बन गयी थी। गन्ना किसानों के भुगतान संबंधी आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से सरकार का दावा है कि 2017 से पहले दस सालों में बसपा और सपा सरकारों द्वारा भी मिल कर इतना भुगतान नहीं हो पाया था। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार के कार्यकाल में गन्ना किसानों के बकाये का 95 हजार करोड़ रुपये का कुल भुगतान हुआ था। वहीं, 2007 से 2012 तक बसपा सरकार के कार्यकाल में इस मद में कुल भुगतान 55 हजार करोड़ रुपये हुआ। जबकि योगी सरकार का अब तक का कुल भुगतान 1,51,508 करोड़ रुपये हो चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना : जिले में 4 करोड़ 79 लाख का भुगतान
चूरू (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान सरकार द्वारा चूरू जिले में 13 दिसम्बर 2015 से शुरू ‘‘भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना‘‘ के तहत 14 सरकारी एवं 12 निजी चिकित्सालयों में जून, 2017 तक पंजीकृत 20 हजार 843 रोगियों में से 15 हजार 573 रोगियों को बीमा कम्पनियों द्वारा 4 करोड़ 78 लाख 91 हजार 91 रूपये का भुगतान कर लाभान्वित किया गया है।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजनान्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में चिन्हित परिवारों को भामाशाह कार्ड पर योजना से संबद्घ सरकारी एवं निजी चिकित्सा संस्थानों में उपचार के लिए भर्ती होने पर 30 हजार से 3 लाख रुपये तक का नि:शुल्क उपचार मुहैया कराया जा रहा है। योजना में 300 नये पैकेज शामिल होने पर गंभीर रोगों के मरीजों को नि:शुल्क उपचार व सीधा लाभ मिल सकेगा।

26 हजार प्रसूताओं को भी मिला लाभ

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अजय चौधरी ने बताया कि जिले में संचालित बीएसबीवाई के तहत अब तक 26 हजार 27 प्रसूताओं को भी लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत राज्य सरकार द्वारा नेफ्रोलॉजी, ग्रेस्ट्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी एवं साइकिआट्री सहित अन्य स्पेशियलिटी उपचार के पैकेज जोड़े जाने से जिले में गंभीर रोगों का ईलाज नि:शुल्क हो सकेगा। जिले में योजना के तहत बीमा कम्पनी द्वारा पंजीकृत रोगियों का भुगतान रद्द करने के कारणों की चिकित्सा विभाग द्वारा जांच की जाकर अधिकाधिक रोगियों को लाभान्वित करने के सार्थक प्रयास किये जा रहे है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सिद्धू ने दिलवाया विश्वास, मालेरकोटला को बनाएंगे जिला
ईद-उल-फितर: विशेष तौर पर पहुंचे वित्त मंत्री बादल व नवजोत सिद्धू

बजट से मुस्लिम भाईचारे के लिए 1 करोड़ की राशि का ऐलान

मालेरकोटला/संगरूर (सच कहूँ न्यूज)। ईद-उल-फितर के पवित्र त्योहार के अवसर पर मालेरकोटला ईदगाह में विशेष तौर पर बधाई देने के लिए पहुंचे वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने समूह मुस्लिम भाईचारे सहित पंजाब की जनता को ईद की बधाई दी। मनप्रीत सिंह बादल ने ईदगाह के लिए पंजाब सरकार की तरफ से एक करोड़ों रुपये देने का एलान किया।

बजट से मिलेगा पैसा

कांग्रेस सरकार के पहले बजट में मुस्लिम भाईचारे के लिए बड़ी सुविधाएं देने का एलान किया गया है, जिसमें मालेरकोटला में उर्दू अकादमी के लिए 3 करोड़ रुपये, पंजाब में कब्रिस्तान के लिए 10 करोड़ रुपये व विभिन्न भलाई स्कीमों का लाभ भी शामिल होगा। उन्होंने अपील की कि खुद बेशक एक वक्त की रोटी कम खा ली जाए, किंतु अपने बच्चों को उच्च शिक्षा जरूर मुहैया करवाई जाए।

सिद्धू देंगे 50 लाख

कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मुसलमान भाईचारे को बधाई देते जहां ईदगाह के लिए अपने फंड से 50 लाख रुपये देने का एलान किया, वहीं कांग्रेस सरकार की तरफ से मालेरकोटला को जिला बनाए जाने का विश्वास दिलाया। मालेरकोटला में सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए कांग्रेस सरकार की तरफ से किया गया वादा भी जरूर पूरा किया जाएगा। सिद्धू ने विश्वास दिलाया कि कांग्रेस सरकार में मुस्लिम भाईचारे का पूरा मान-सम्मान यकीनी बनाया जाएगा। ईद का पवित्र त्योहार प्रेम व आपसी भाईचारे का पैगाम लेकर आता है व सभी को आपसी सांझ से रहकर लोक सेवा प्रति समर्पित होना चाहिए।

मंत्री सुल्ताना ने किया धन्यवाद

लोक निर्माण मंत्री रजिया सुल्ताना ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल की तरफ से बजट में मुस्लिम भाईचारे के लिए महत्वपूर्ण फैसलों के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने मुस्लिम भाईचारे को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से मालेरकोटला को जिला बनाने का किया वादा जल्द ही पूरा किया जाएगा। रजिया सुल्ताना ने कहा कि यह पवित्र त्योहार आपसी भाईचारा, हमदर्दी व सांझ का प्रतीक है।

गणमान्यजों का सम्मान

कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, राज्य मंत्री रजिया सुल्ताना को इंतजामिया कमेटी ईदगाह सहित विभिन्न संस्थाओं ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीजीपी ह्यूमन राइट्स मोहम्मद मुस्तफा, डिप्टी कमिश्नर अमरप्रताप सिंह विर्क, एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसडीएम मालेरकोटला प्रीति यादव, सहायक कमिश्नर दीपजोत कौर, मोहम्मद रफी आदि उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।