Sirsa Rain News - Sach Kahoon Hindi

Sirsa Rains: तैयार फसलों पर हुई आफत की बारिश, मंडियों में पड़ा धान भीगा
बारिश के कारण खेतों में रूका धान कटाई का काम, तापमान में आई गिरावट

Sirsa Weather Update: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जिले में रविवार को हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह ठंडी हवाओं और दोपहर की तेज धूप के बाद शाम को अचानक बरसात ने दस्तक दी। जिले के कई क्षेत्रों में लगभग आधे घंटे तक हुई बारिश के कारण किसानों की फसल और मंडियों में रखा धान प्रभावित हुआ। सरसा में करीब सात एमएम बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर तैयार धान जमीन के साथ लग गया, वहीं चुगाई के लिए तैयार नरमा और ग्वार की फसल को भी नुकसान होने का अनुमान है। Sirsa Rains

जिले में 80 फीसदी धान की फसल अभी खेतों में खड़ी है और कटाई का काम अभी जोरों पर है। बारिश के चलते खेतों में कटाई बाधित हो गई है। मंडी में खुले आसमान के नीचे रखा धान भी बारिश से हल्का भीग गया। बारिश के बाद रात के अंधेरे में मजदूर जुट गए और भीगे हुए धान को बोरियों में भरकर सुरक्षित करने में लगे। मंडी अधिकारियों ने अभी तक तिरपाल आदि की कोई विशेष व्यवस्था नहीं की थी, जिससे किसानों और मजदूरों की परेशानी बढ़ गई। किसान मुनीश कुमार, हरदेव सिंह, जगदेव सिंह और अन्य ने बताया कि फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन मौसम की बिगड़ती स्थिति से नुकसान का डर बना हुआ है। Sirsa Rains

बारिश और आंधी से जिले में सड़क मार्ग और बिजली व्यवस्था हुई प्रभावित

जिले में रविवार को हुई तेज बारिश के साथ आई आंधी ने आम जनजीवन को भी प्रभावित किया। अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में हुई गिरावट के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है। तेज हवा और आंधी के कारण जिले के कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गए। वहीं बिजली पोल टूटने के कारण जिले के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। Sirsa Rains

Weather Update: सिरसा में भारी बारिश से मौसम हुआ ठंडा, किसान परेशान