CBI Investigation - Sach Kahoon Hindi

2019 बंगाल चुनाव हिंसा मामले में सीबीआई ने कादिर मुल्ला सहित 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
West Bengal Elections 2019 Violence: कोलकाता। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली क्षेत्र में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अब्दुल कादर मुल्ला का नाम भी शामिल है, जिसे निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां का करीबी सहयोगी माना जाता है। West Bengal News

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार यह मामला 8 जून 2019 को उत्तर 24 परगना जिले के नजत इलाके में हुई हिंसक घटना से जुड़ा है। उस दौरान राजनीतिक विवाद के बीच तीन भाजपा कार्यकर्ताओं — देबदास मंडल, प्रदीप मंडल और सुकांत मंडल — की हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि पार्टी के झंडे लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसक संघर्ष में बदल गया था। जांच एजेंसी का कहना है कि इस घटना में अब्दुल कादर मुल्ला और उसके सहयोगियों की भूमिका सामने आई है।

बताया जा रहा है कि कथित तौर पर शेख शाहजहां के निर्देश पर वारदात को अंजाम दिया गया था। शेख शाहजहां पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारियों पर हमले के मामले में जेल में बंद है। उस पर 5 जनवरी 2024 को ईडी टीम पर हुए हमले की साजिश रचने का आरोप है। प्रारंभिक जांच पश्चिम बंगाल पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईडी) ने की थी, लेकिन पीड़ित परिवारों ने जांच पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कई प्रमुख आरोपियों के नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किए गए।

इसके बाद मामले को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसमें निष्पक्ष जांच की मांग की गई थी। अदालत के निर्देश के बाद सीबीआई ने मामले की जांच अपने हाथ में ली। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर एजेंसी ने फरार चल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई अब मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और साजिश के पहलुओं की भी जांच कर रही है। West Bengal News

मंदिर के 11 करोड़ के चढ़ावे का खेला सट्टा
मेहंदीपुर बालाजी (दौसा) (सच कहूँ न्यूज)। मामला विगत वर्ष 2016 से 2021 तक Mehandipur Balaji मंदिर के एसबीआई से गायब हुए 11 करोड़ के चढ़ावे का है। मामले की जांच में इस घोटाले के तार पंजाब के फरीदकोट से जुड़े पाए हैं। इस चढ़ावे को सट्टे एवं शेयर मार्किट में लगाने का दावा किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई की टीम ने जहां फरीदकोट के जैतो में छापा मारकर 5 संदिग्ध आरोपियों के घरों में जांच-पड़ताल की वहीं उनके अकाउंट्स भी खंगाले हैं। पर अभी तक इस मामले में किसी के कोई आधिकारिक ब्यान दर्ज नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें:– प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी

जानें क्या था मामला

गौरतलब है कि Mehandipur Balaji मंदिर ट्रस्ट में आने वाले चढ़ावे को कस्बे की एसबीआई ब्रांच में जमा कराया जाता है। वर्ष 2016 से 2021 तक बैंक में बालाजी ट्रस्ट की ओर से 13 करोड़ 01 लाख 71 हजार 275 रुपये के सिक्के जमा कराए थे। 18 जून 2021 को हरगोविंद मीणा ने बैंक का चार्ज संभाला तो उन्हें सिक्के कम होने का शक हुआ। जिस पर उन्होंने सिक्कों की गिनती करवाने के लिए अर्पित गुड्स कैरियर को हायर किया।

जांच को फरीदकोट पहुंची सीबीआई टीम | Mehandipur Balaji

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने शक जताया है कि घोटाले का यह पैसा आईपीएल और शेयर मार्किंट में खपाया गया है। जांच में पाया कि ट्रांजैक्शन फरीदकोट जिले के जैतो निवासी 5 लोगों के खाते में हुई। इसलिए आगे की जांच के लिए सीबीआई की टीम गुरुवार की शाम को फरीदकोट पहुंची थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए 20 अप्रेल को पहली बार सीबीआई टीम ने मेहंदीपुर बालाजी पहुंचकर एसबीआई कर्मचारियों से पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो गुरुवार से सीबीआई की टीम मेहंदीपुर बालाजी में डेरा डाले हुए है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

आनंदपाल मुठभेड प्रकरण: सीबीआई जांच पर अड़े परिजन
चूरू, नागौर व अजमेर में टकराव के हालात, पुलिस ने जाब्ता बढ़ाया

गांव सांवलदा में जुटने लगे समर्थक

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पांच लाख के ईनामी बदमाश आंनदपाल की मुठभेड में मौत के बाद प्रदेश में अलग तरह की सियासत शुरू हो गई है। रविवार को रतनगढ़ अस्पताल में आंनदपाल का शव लेने पहुंचे परिजनों के पास कुछ नेताओ के फोन आने के बाद हस्ताक्षण करने के बाद भी शव लेने से इंकार कर दिया। आनंदपाल के परिजन व उसके सर्मथक मुठभेड़ को फर्जी बताकर पूरे मामले की सीबीआई से जांच की मांग कर पर अड़े है।

आंनदपाल की मौत के बाद भी अब प्रदेश पुलिस, इस घटना को अलग ही रूप देने वाले कुछ लोगों की उन्मादी लोगों की वजह से पशोपेश में है। सोमवार को एक बार फिर से पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा आंनदपाल के परिजनों से संपर्क कर शव लेने को कहां मगर परिजन व उनके समर्थकों ने शव लेने से इंकार कर लिया, लिहाजा आंनदपाल का शव अब भी रतनगढ़ की मोर्चरी के डी फ्रीज में ही रखा है। चूरू, नागौर व अजमेर जिले में इस घटना के बाद टकराव की स्थित पैदा हो रही है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद तीनों जिलों में पुलिस, आरएसी व अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे है। इधर आंनदपाल के पैतृक गांव सांवलदा में सुबह से ही आनंदपाल सर्मथकों व रिश्तेदारों का जमावड़ा शुरू हो गया है। अजमेर रेंज आईजी समेत जिले के आला अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और परिजनों से संपर्क कर मामले जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास कर रहे है।

मेरी टीम किसी जांच के लिए तैयार

आंनदपाल को मुठभेड में मार गिराने के बाद प्रदेश में बन रहे हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए डीजीपी मनोज भट्ट ने शांति की अपील की है। भट्ट ने कहां कि कुछ लोग इस मामले को राजनीतिक रंग देना चाहते है, लोग उनकी बातों ध्यान नहीं देकर शांति व कानून व्यवथा बनाए रखने में पुलिस की मदद करे। मुठभेड के सवालों पर डीजीपी का कहना है कि वह और उनकी टीम ने यह आॅप्रेशन पूरी पारदर्शिता से किया है। वे किसी भी जांच के लिए तैयार है। शेरदिल सोहन बेहतर

कमाण्ड़ो सोहन सिंह तंवर की हालत ठीक

कुख्यात बदमाश आंनदपाल को पहली गोली मारने वाले ईआरटी के कमाण्ड़ो सोहन सिंह तंवर की एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान अब हालत ठीक बताई जा रही है। चिकित्सकों ने कहां कि कमाण्ड़ो का आॅप्रेशन सफल रहा है, बहुत जल्द वह पहले की तरह चलने लगेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।