relatives - Sach Kahoon Hindi

उतरप्रदेश: बरसात का निकार हुए मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4 लाख
अधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

लखनऊ (एजेंसी)।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के चलते वर्षा जनित हादसों में मारे गये लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। सरकारी प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। श्री योगी ने सहायता के अलावा सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलाें में भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करें । उन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए प्रभावितों के लिए तत्काल राहत और पुनर्वास के इन्तजाम करने के भी निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने मृत व्यक्तियों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त

मुख्यमंत्री ने मृत व्यक्तियों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रभावितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी। उन्होंने राहत और पुनर्वास कार्यों के प्रभावी संचालन के निर्देश देते हुए कहा कि भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त अवस्थापना सुविधाओं की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रारम्भ किया जाए। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

35 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु

गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश के कारण वर्षा जनित हादसों में आगरा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, नोएडा, गाजियाबाद , कासगंज , मेरठ , मैनपुरी , बरेली , कानपुर देहात, मथुरा, हापुड़, रायबरेली, जालौन, जौनपुर, प्रतापगढ़, फिरोजाबाद, बुलन्दशहर, अमेठी में 35 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। इन घटनाओं में 25 से अधिक लोग के घायल होने की सूचना है। इसके अलावा कुछ पशुओं की भी जान गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

शैलजा हत्याकांड: निखिल के अलावा उसके दो और रिश्तेदार शक के दायरे में
शक के आधार पर पुलिस ने निखिल के चाचा और भाई को किया गिरपफतार

दिल्ली।

दिल्ली में एक आर्मी ऑफिसर की पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मेजर निखिल हांडा ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। मेजर हांडा ने पूछताज में पुलिस को बताया कि वह शैलजा के प्यार में पागल था और उससे शादी करना चाहत था। लेकिन शैलजा के मना करने पर वह हताश होगया, शैलजा के मना करने पर वह बहुत गुस्से में था जिसके चलते उसने चाकू से गला रेतकर शैलजा की हत्या कर दी। शुरुआत में शैलजा की हत्या दुर्घटना प्रतीत हुई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया तो पता चला कि शैलजा की गला रेतकर हत्या की गई थी। वारदात के 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी निखिल की गिरफ्तारी के बाद हत्या की पुष्टि भी हो गई। लेकिन अब इस हत्याकांड में निखिल के अलावा उसके दो और रिश्तेदार शक के दायरे में आ गए हैं। पुलिस ने बताया कि सोमवार को निखिल के चाचा और उसके भाई को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वाकई इस हत्याकांड में निखिल के अलावा उसके चाचा और भाई की भी कोई रोल है

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

परिजनों ने 15 घंटे तक दूषित पानी में ही रखा शव
राजनेताआें व प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर कोसा

अबोहर (सुधीर अरोड़ा)। पिछले लंबे अर्से से बदहाल सीवरेज प्रणाली का दंश झेल रहे स्थानीय आर्य नगर निवासी लोगों द्वारा इसके विरोध में दो बार धरना लगाए जाने के बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

इतना ही नहीं एसडीएम द्वारा मोहल्लावासियों को शीघ्र समस्या हल करवाने का दिया आश्वासन भी काम नहीं आया। बुधवार को उस समय यहां के लोगों में शहर के राजनेताआें व प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति गहरा रोष पाया गया,

जब एक व्यक्ति की दूषित पानी की वजह से बीमार होने के बाद कल रात्रि मौत हो गई व मृत्यु के पश्चात उसके परिजनों ने करीब 15 घंटों तक घर में घूसे दूषित पानी पर ही शव को रखा व उन्हें दूषित पानी से गुजर ही शमशान भूमि में ले जाया गया।

र्इंटों के सहारा ऊंचा करके शव को रखना पड़ा

मृतक के परिजनों व उनका दुख बांटने आए मौहल्लावासियों ने राम नाम सत की बजाए राजनेताआें व प्रशासनिक अधिकारियों को कोसा। जानकारी के अनुसार आर्य नगरी गली नंबर 5 निवासी पप्पू पुत्र बाबूराम के परिजनों ने बताया कि उनके मौहल्ले में पिछले लंबे अर्सें से सीवरेज प्रणाली जाम होने के कारण दूषित पानी गलियों तथा घरों में पसरा रहता है

इसी दूषित पानी की वजह से पप्पू राम पिछले काफी समय से सांस तथा कई अन्य बीमारियों से जूझ रहा था कि गत रात्रि पप्पू राम की अचानक मौत हो गई। उन्होंंनें बताया कि घरों में पानी घुसा होने के कारण उनके घर में मृतक की देह रखना की भी जगह नहीं थी और उन्हें चारपाई को र्इंटों के सहारा ऊंचा करके शव को रखना पड़ा। जबकि घर में आने वाले लोगों के बैठने के लिए भी जगह नहीं थी।

उन्होंनें बताया कि पप्पू के अंतिम संस्कार के लिए पप्पूराम की अंतिम यात्रा को भी गली में लबालब भरे दूषित पानी से निकाल कर ले जाना पड़ा। उन्होंंनें कहा कि पप्पू राम को जीते जी तो क्या मरने के बाद भी दूषित पानी का ही सामना करना पड़ा,

इससे बड़ दुर्भाग्य क्या हो सकता है। मृतक की देह ले जा रहे परिजनों व मौहल्लावासियों ने राजनेताआें तथा प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर कोसते हुए कहा कि आज तक सभी राजनेताआें ने केवल उन्हें झूठे आश्वासन ही दिए है, जबकि वास्तव में कुछ भी नहीं किया।

पहले दिया था संगीतमयी धरना

गौरतलब है कि गत दिनों यहांं के लोगों ने मौहल्ले में संगीतमयी धरना लगाने के बाद हनुमानगढ रोड ओवरब्रिज पर धरना लगाया व एसडीएम ने भी तुरंत मौहल्ले में मशीनें लगवाकर पानी निकासी करवाने व मौके देखने का आश्वासन देकर उन्हें टाल दिया था।

मौहल्लावासियों ने कहा कि न तो आज तक कोई अधिकारी मौका देखने आया और न ही उनकी समस्या का समाधान निकाला गया। उन्होंने बताया कि पप्पू राम के बेटे सन्नी की भी छह माह पूर्व बीमारी की वजह से मौत हो गई थी अभी उसके गम से परिवार उभरा भी नहीं था कि अब उसका पिता भी चल बसे।

दर्जनों घरों में आई दरारें

आर्य नगरी में बदहाल सीवरेज प्रणाली के कारण अक्सर पानी जमा रहने से दर्जनों घरों के लोगों में दरारें आ चुकी है और वे खस्ता हॉल हो चुके हैं। गत दिवस हुई भारी बारिश के बाद से उनके घरों में इतना पानी जमां हो गया है कि मोहल्ले के लोग दिन रात हाथ में बाल्टी लेकर घरों से पानी निकालने में लगे हुए हैं। दूषित पानी के कारण यहां के अधिकतर लोग घातक बीमारियों से जूझ रहे हैं।

आज तक इस मौहल्ले में किसी भी राजनेता ने जाना तो दूर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी गौर नहीं किया। कई वर्षो से भाजपा के पार्षद ठाकर दास सिवान को यहां के लोग चुनते आए हैं और ठाकर दास सिवान के भी अनेक बार प्रयास करने के बावजूद भी नगर परिषद् व सीवरेज बोर्ड ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

यदि दूषित पानी के कारण व्यक्ति की मृत्यु की घटना हुई तो यह बहुत चिंतनीय विषय है व उस इस घटना का बहुत दुख है। उन्हें जैसे ही इस घटना का समाचार मिला तो उन्होंनें तुरंत सीवरेज बोर्ड के एसडीओ व नगर परिषद् ईओ को आदेश दिए हैं

कि तुरंत आर्य नगरी में जमा पानी की निकासी करवाएं, उसके बाद इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए अधिकारियों से बैठक की जाएगी। इतना ही नहीं शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस क्षेत्र में मेडीकल जांच लोगों की जांच करवाई जाएगी।

एसडीएम पूनम सिंह

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

करंट लगने से युवक की मौत
परिजनों ने शव के साथ लगाया जाम

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। महिला आश्रम रोड पर करंट लगने की वजह से हुई एक सफाई कर्मचारी की मौत को लेकर परिजनों ने पुराना बस स्टैंड चौक पर जमकर हंगामा किया और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि निगम के सफाई ठेकेदार व जादूगर की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि ठेके कंपनी ने सफाई कर्मचारियों को कोई किट नहीं दे रखी थी। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने जाम खोलने से मना कर दिया।

बोले, लापरवाही से हुआ हादसा, पीडित परिवार को दी जाए सरकारी नौकरी व मुआवजा

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी व मुआवजे का आश्वासन नहीं दिया जाता है, तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्ते से निकालना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार बीती देर रात कच्ची गढ़ी मौहल्लानिवासी प्रवीण महिला आश्रम रोड पर लगे जादूगर के शो के बाहर जरनेटर के नंगे तारों की चपेट में आ गया था, जिसे गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया था।

मंगलवार दोपहर बाद उपचार के दौरान प्रवीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया, लेकिन परिजन दाह संस्कार की बजाए शव को लेकर अन्य लोगों के साथ पुराने बस स्टैंड स्थित चौक पर पहुंचे और जाम लगा दिया।

पुलिस ने ठेकेदार व जादूगर के खिलाफ किया मामला दर्ज

इस दौरान डीएसपी ने भी मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई तरुण के ब्यान पर जादूगर सत्यवान व पार्वती इंटरप्राइज के ठेकेदार कृष्ण के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आनंदपाल एनकाऊंटर मामला : पोस्टमार्ट के लिए नहीं आए परिजन
चूरू (सच कहूँ न्यूज)। राजकीय डेडराज भरतीया अस्पताल की मोर्चरी में आनंदपाल सिंह के शव का फिर पोस्टमार्टम शुरू किया गया। लेकिन आनंदपाल सिंह के घर से ना तो कोई वकील मोर्चरी में पहुंचा और न ही कोई परिजन। इसके कारण पुलिस ने सवा तीन बजे पोस्टमार्टम शुरू करा दिया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट ने बताया कि पोस्टमार्टम शुरु करने से पाहले माइक व फोन से आनंदपाल के परिजनों व वकील को सूचना दी गई लेकिन कोई परिजन मौके पर नहीं पहुंचा। कोर्ट के आदेश की पालना करते हुए फिर पोस्टमार्टम शुरू करवा दिया गया है।

शरीर के 30 एक्स-रे किया

छह दिन पुराना शव होने के कारण भंयकर रूप से बदबू आ रही है। इसके कारण बोर्ड सदस्यों को काफी परेशानी हुई। इसके लिए स्पेशल परफ्यूम मंगवाया गया। पोस्टमार्टम से पहले पूरी शरीर के 30 एक्स-रे किए गए।

बोर्ड में बीकानेर व चूरू के डाक्टर शामिल

मेडिकल बोर्ड में बीकानेर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट डा. संजीव गुरी, डा. शैलेन्द्र सारण तथा चूरू से पीएमओ सर्जन जेएन खत्री, न्यूरो सर्जन डा. मनीराम डूडी, आॅथोपीडिक्स डा. आनंदप्रकाश शर्मा व एक अन्य डाक्टर शामिल हैं।

लाडनूं में धारा 144 लागू

इधर लाडनूं के सांवराद में करणी सेना के कार्यकर्ताओं का धरना जारी है। लाडनूं में भी प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया है। सुजानगढ़ में भी करणी सेना व राजपूत समाज के लोगों सहित कई अन्य ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आंनंदसिंह के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की और बिना वजह के फंसाए गए रिश्तेदारों को रिहा किया जाए। इसके अलावा जिले में तनाव बढ़ता जा रहा है। हर कस्बे व शहर में अतिरिक्त पुलिस जाप्ता लगा दिया गया है।

अदालत ने दिया था फिर से पोस्टमार्टम का आदेश

स्थानीय अदालत ने पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए अपराधी आनंदपाल सिंह के शव का फिर से पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए थे। अधिवक्ता एपी सिंह ने बताया कि रतनगढ़ की अतिरिक्त जिला अदालत ने पुलिस मुठभेड में मारे गए अपराधी आनंदपाल सिंह के शव का पोस्टमार्टम फिर से कराने के आदेश दिए हैं।

अदालत के आदेश पर, मुठभेड़ में मारे गए अपराधी आनंदपाल सिंह के शव का पोस्टमार्टम चूरू के जिला मुख्यालय के राजकीय अस्पताल में करवाया गया। रतनगढ़ अस्पताल ए श्रेणी का नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए शव को चूरू अस्पताल ले जाया गया। अदालत ने यह आदेश एक मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए आदेश की अनुपालना में दिया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आनंदपाल मुठभेड प्रकरण: सीबीआई जांच पर अड़े परिजन
चूरू, नागौर व अजमेर में टकराव के हालात, पुलिस ने जाब्ता बढ़ाया

गांव सांवलदा में जुटने लगे समर्थक

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। पांच लाख के ईनामी बदमाश आंनदपाल की मुठभेड में मौत के बाद प्रदेश में अलग तरह की सियासत शुरू हो गई है। रविवार को रतनगढ़ अस्पताल में आंनदपाल का शव लेने पहुंचे परिजनों के पास कुछ नेताओ के फोन आने के बाद हस्ताक्षण करने के बाद भी शव लेने से इंकार कर दिया। आनंदपाल के परिजन व उसके सर्मथक मुठभेड़ को फर्जी बताकर पूरे मामले की सीबीआई से जांच की मांग कर पर अड़े है।

आंनदपाल की मौत के बाद भी अब प्रदेश पुलिस, इस घटना को अलग ही रूप देने वाले कुछ लोगों की उन्मादी लोगों की वजह से पशोपेश में है। सोमवार को एक बार फिर से पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा आंनदपाल के परिजनों से संपर्क कर शव लेने को कहां मगर परिजन व उनके समर्थकों ने शव लेने से इंकार कर लिया, लिहाजा आंनदपाल का शव अब भी रतनगढ़ की मोर्चरी के डी फ्रीज में ही रखा है। चूरू, नागौर व अजमेर जिले में इस घटना के बाद टकराव की स्थित पैदा हो रही है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद तीनों जिलों में पुलिस, आरएसी व अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे है। इधर आंनदपाल के पैतृक गांव सांवलदा में सुबह से ही आनंदपाल सर्मथकों व रिश्तेदारों का जमावड़ा शुरू हो गया है। अजमेर रेंज आईजी समेत जिले के आला अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और परिजनों से संपर्क कर मामले जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास कर रहे है।

मेरी टीम किसी जांच के लिए तैयार

आंनदपाल को मुठभेड में मार गिराने के बाद प्रदेश में बन रहे हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए डीजीपी मनोज भट्ट ने शांति की अपील की है। भट्ट ने कहां कि कुछ लोग इस मामले को राजनीतिक रंग देना चाहते है, लोग उनकी बातों ध्यान नहीं देकर शांति व कानून व्यवथा बनाए रखने में पुलिस की मदद करे। मुठभेड के सवालों पर डीजीपी का कहना है कि वह और उनकी टीम ने यह आॅप्रेशन पूरी पारदर्शिता से किया है। वे किसी भी जांच के लिए तैयार है। शेरदिल सोहन बेहतर

कमाण्ड़ो सोहन सिंह तंवर की हालत ठीक

कुख्यात बदमाश आंनदपाल को पहली गोली मारने वाले ईआरटी के कमाण्ड़ो सोहन सिंह तंवर की एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान अब हालत ठीक बताई जा रही है। चिकित्सकों ने कहां कि कमाण्ड़ो का आॅप्रेशन सफल रहा है, बहुत जल्द वह पहले की तरह चलने लगेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।