Woman News - Sach Kahoon Hindi

Mumbai: मानव तस्करी का भंडाफोड़: फर्जी विवाह के बहाने महिला को विदेश ले जाने की थी तैयारी
Mumbai Airport Human Trafficking: मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों की सतर्कता से मानव तस्करी का एक मामला सामने आया है। अधिकारियों ने फर्जी विवाह प्रमाणपत्र के सहारे 28 वर्षीय महिला कमलजीत कौर को नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम ले जाने की कोशिश को विफल किया। इस मामले में विजय कुमार राधेश्याम ग्रोवर (43) को हिरासत में लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरी घटना की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। Mumbai News

घटना 7 अक्टूबर की है। दिल्ली में ट्रैवल एजेंट के रूप में काम करने वाले राधेश्याम ग्रोवर का संबंध पंजाब के जालंधर से है। आरोपी महिला के साथ हवाई अड्डे पर पहुंचा और दावा किया कि वे शादीशुदा हैं और एम्स्टर्डम जा रहे हैं। उसने दिसंबर 2023 का एक विवाह प्रमाणपत्र पेश किया, जिसे गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से जारी बताया गया।

आव्रजन अधिकारियों ने प्रमाणपत्र की जांच के दौरान कई विसंगतियां पाईं। गहन पड़ताल में यह प्रमाणपत्र फर्जी साबित हुआ। महिला ने पूछताछ में बताया कि ग्रोवर ने उसे विदेश ले जाने के लिए 25 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने भी कबूल किया कि वे वास्तव में शादीशुदा नहीं हैं। Mumbai News

ग्रोवर ने 30-35 लोगों के लिए फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनवाए हैं!

पुलिस को संदेह है कि ग्रोवर ने 30-35 लोगों के लिए फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनवाए हैं। आरोपी थाईलैंड, चीन, दुबई, लंदन समेत नौ देशों में 13 बार यात्रा कर चुका है। इस मामले में उसके साथी गुरजीत सिंह की तलाश जारी है, जो महिला को आरोपी से जोड़ने वाला मध्यस्थ था।

मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल इस मामले की जांच कर रही है। पंजाब भेजी गई टीम आरोपी के नेटवर्क का पता लगा रही है। साहार पुलिस स्टेशन में मानव तस्करी, धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रोवर को 15 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि यह रैकेट महिलाओं को फर्जी शादी के बहाने विदेश भेजकर शोषण के लिए तस्करी करता था। जांच में और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं। हवाई अड्डे पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। Mumbai News