Kaljharani News - Sach Kahoon Hindi

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगा लहराना देश के लिए गर्व की बात: भगवंत मान
सीएम मान व अरविंद केजरीवाल ने की 3100 से अधिक अत्याधुनिक स्टेडियमों के निर्माण प्रॉजैक्ट की शुरूआत

खेल मैदान ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ अभियान को और व्यापक बनाएंगे: केजरीवाल

स्टेडियम युवाओं को नशे की लत से दूर रखने में अहम भूमिका निभाएंगे

राज्य सरकार इस महत्वपूर्ण परियोजना पर खर्च करेगी 1194 करोड़ रुपये

कालझरानी/बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Kaljharani News: राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित कर नशों के खिलाफ जंग को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वीरवार को 1194 करोड़ रुपये की लागत से राज्यभर में 3100 से अधिक अत्याधुनिक स्टेडियमों के निर्माण की विशाल योजना की शुरूआत की। भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य के युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए यह परियोजना शुरू की गई है। Bathinda News

उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के लिए पंजाब में 3100 से अधिक नए खेल मैदानों की स्थापना का काम आज शुरू हो रहा है। उन्होंने बताया कि ये खेल मैदान ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ और ‘रंगला पंजाब’ अभियानों को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि ये स्टेडियम युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने के उनके सपनों को साकार करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि ये मैदान उभरते खिलाड़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। इस परियोजना पर 1194 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में बड़े गाँवों को प्राथमिकता दी गई है, जहाँ अर्ध एकड़ से लेकर चार एकड़ तक के क्षेत्र में स्टेडियम बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक खेल मैदान को विभिन्न खेलों की आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया जाएगा, जहां वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट और अन्य पारंपरिक खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बुजुर्गों के लिए भी मनोरंजन और व्यायाम की सुविधाएँ होंगी, ताकि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा बन सकें। ये मैदान न केवल खेल आयोजनों की मेजबानी करेंगे, बल्कि ग्रामीण एकता और समुदायिक सहयोग के प्रतीक बनेंगे। केजरीवाल ने कहा कि जैसे शिक्षा के लिए अच्छा स्कूल जरूरी है, वैसे ही किसी बच्चे को अपने गाँव, राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए एक उपयुक्त खेल मैदान की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा और खेल दोनों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएँ देने में सफल रही है। Bathinda News

पंजाब ने खेलों में दिया बड़ा योगदान: मान

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले खेलों के क्षेत्र में बुनियादी ढाँचा न के बराबर था, लेकिन अब आधुनिक खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब ने खेलों में बड़ा योगदान दिया है, जब भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तिरंगा लहराता है, तो यह पूरे देश के लिए गर्व की बात होती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चार राष्ट्रीय टीमों की कप्तानी पंजाबियों के पास है, जिनमें हरमनप्रीत कौर, शुभमन गिल और हरमनप्रीत सिंह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आज 9 पंजाबी खिलाड़ी राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं, यह पंजाब के शानदार प्रदर्शन का प्रमाण है।

अब राज्य में इतना बड़ा खेल बुनियादी ढाँचा तैयार हुआ है कि एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में भाग ले रही हैं। सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेताओं को एक करोड़ रुपये, रजत विजेताओं को 75 लाख और कांस्य विजेताओं को 50 लाख रुपये देती है। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को नकद इनाम तुरंत दिया जा रहा है। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक पंजाबी खिलाड़ी को पदक जीतने पर एक-एक करोड़ रुपये दिए गए ताकि अन्य युवा भी प्रेरित हों। Bathinda News

भगवंत मान ने कहा कि पहले खिलाड़ियों को पैसों के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता था परंतु अब नगद इनाम तुरंत दिए जा रहे हैं। अंत में सीएम ने कहा कि नशों के खिलाफ जंग में खेल सबसे प्रभावी हथियार हैं। पंजाब की धरती ने अनगिनत महान खिलाड़ियों को जन्म दिया है। राज्य के हर क्षेत्र में जहां कोई खेल लोकप्रिय है, वहां उस खेल के विशेषज्ञ और कोच नियुक्त किए जाएंगे, ताकि खेलों के माध्यम से पंजाब के विकास को नई गति मिल सके। इस मौके कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद, ‘आप’ के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– महिला पर तेजधार हथियार से हमला, केस दर्ज