Rajvir Jawanda - Sach Kahoon Hindi

Rajvir Jawanda: पंजाबी गायक राजवीर जवंदा पंचतत्व में विलीन
सीएम भगवंत मान सहित फिल्मी और संगीत जगत की हस्तियों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पंजाबी सिंगर का जाना परिवार व संगीत जगत दोनों के लिए अपूर्णीय क्षति: मान

ग्रामीणों ने राजवीर जवंदा की याद में गांव में स्मारक बनाने की रखी मांग

रायकोट (सच कहूँ/आरजी रायकोटी)। Raikot News: कुछ दिन पहले हिमाचल के बद्दी में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए प्रसिद्ध गायक राजवीर जवंदा का बीते दिन निधन हो गया। वीरवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पोना (जगराओं) में स्थित ग्राउंड में किया गया। इस दौरान उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पहले राजवीर जवंदा के पार्थिव शरीर को लेकर गांव में अंतिम यात्रा निकालते हुए गुरुद्वारा साहिब में अंतिम माथा टेका गया।

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित बड़ी संख्या में फिल्म, संगीत, राजनीतिक और धार्मिक जगत की हस्तियां तथा हजारों की संख्या में प्रशंसकों और नजदीकी लोगों ने अपने प्रिय कलाकार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। Raikot News

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिवार के प्रति गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि पंजाबी मां बोली के इस मान-सम्मान वाले कलाकार का जाना परिवार और संगीत जगत दोनों के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि राजवीर का पंजाबी संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में योगदान सदैव याद रखा जाएगा, वहीं ग्रामीणों ने मांग की कि गांव पोना में राजवीर जवंदा की याद में एक स्मारक बनाया जाए। उल्लेखनीय है कि मधुर आवाज और लोकप्रिय गीतों के लिए प्रसिद्ध राजवीर जवंदा को बाइक राइडिंग का बहुत शौक था। वे समय मिलने पर देश के विभिन्न इलाकों में बाइक से सफर करते रहते थे।

हाल ही में उन्होंने लगभग 27 लाख रुपये की एक नई बाइक खरीदी थी, जिस पर वे 27 सितंबर को शिमला की ओर जा रहे थे। हिमाचल के बद्दी के पास उनका भयानक सड़क हादसा हो गया। हादसे में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 12 दिनों तक उनका इलाज चला। कल वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके हादसे की खबर मिलते ही उनके प्रशंसक लगातार उनकी सलामती के लिए अरदास कर रहे थे। उनके पैतृक गांव पोना में भी लोगों ने उनकी सलामती के लिए चढ़दी कला की अरदास और पाठ रखवाकर भोग डलवाया था।

ये गायक रहे मौजूद | Raikot News

गायक कंवर ग्रेवाल, रंजीत बावा, सतिन्द्र सरताज, कलाकार करमजीत अनमोल, मलकीत रौणी, कुलविन्द्र बिल्ला, पिंकी धालीवाल, जसवीरपाल सिंह, रघुबीर बोली, अर्शदीप कलेर, गगन कोकरी, जसबीर जस्सी, एमी विर्क, सुखविंदर सुक्खी, हरभजन मान, रेशम अनमोल, आर नेत, गायिका सतविन्द्र बित्ती, रुपिन्द्र हांडा, बब्बू मान, गुरलेज अख्तर, अभिनेता पुखराज भल्ला, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, विधायक सरबजीत कौर मानूंके, पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा, गीतकार मट्ट शेरों, गीतकार भट्टी भड़ीवाला, संगीतकार जी. गुरी, दर्शन औलख, जस बाजवा आदि सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:– रामगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी से 60 हजार ट्रांसफर कराने वाला सिपाही किया गिरफ्तार