Gujarat Transport News - Sach Kahoon Hindi

Gujarat: दीवाली से पहले गुजरात निवासियों को मिली ये शानदार सौग़ात!
मुख्यमंत्री ने जीएसआरटीसी की 201 नई बसों को दिखाई हरी झंडी

गांधीनगर। दीपावली से पहले गुजरात सरकार ने आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर स्थित एलआईसी मैदान से गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की 201 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर सेवा के लिए रवाना किया। इनमें 128 सुपर एक्सप्रेस, 68 गुर्जरनगरी और 5 मिडी बसें शामिल हैं। इन नई बसों के संचालन से यात्रियों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में और अधिक आरामदायक तथा निर्बाध यात्रा का अनुभव मिलेगा। Gujarat News

पिछले एक महीने के भीतर निगम ने अपनी बेड़े में 500 से अधिक नई बसें जोड़ी हैं। वहीं दीपावली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 4200 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी — जिनमें से 1600 सूरत से और 2600 अन्य जिलों से संचालित होंगी। इससे लोगों को टिकट या सीट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और त्योहारी यात्राएं अधिक सहज बनेंगी।

ग्रामीण इलाकों की मांग के अनुरूप भी नई बस सेवाएं शुरू

राज्य के गृह एवं परिवहन मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में जीएसआरटीसी ने नियमित रूट्स के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की मांग के अनुरूप भी नई बस सेवाएं शुरू की हैं। आज यह विभाग प्रतिदिन लगभग 27 लाख यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि नई 201 बसें शनिवार से आम जनता के लिए परिचालन में आ जाएंगी। साथ ही, आने वाले दिनों में यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर और भी नई बसें शुरू करने की योजना पर काम किया जा रहा है। त्योहारों के दौरान राज्य सरकार पहले भी विशेष बस सेवाएं चलाती रही है- नवरात्रि में पावागढ़ के लिए 2239 अतिरिक्त बसें, मटनामाध के लिए 2114 बसें, रक्षाबंधन पर 6400 अतिरिक्त फेरे, जन्माष्टमी पर 7049 फेरे और डाकोर दर्शन के लिए 2934 बस सेवाएं संचालित की गई थीं। Gujarat News