Qatar accident - Sach Kahoon Hindi

12 Indians Death in Qatar Accident: कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में 12 भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत
12 Indians Death in Qatar Accident: दोहा। कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए दर्दनाक हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की मौत की खबर सामने आई है। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। कतर के दोहा स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में पुष्टि करते हुए बताया, ''रविवार रात हुए रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई है। हम इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।'' Doha News

अधिकारियों ने बताया है कि हादसे में घायल हुए सभी लोग अभी स्थिर हालत में हैं और उन्हें सही इलाज दिया जा रहा है। दूतावास कतर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और इस हादसे से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने का काम कर रहा है। इसमें मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था करना भी शामिल है।

रविवार रात, दुनिया के सबसे अहम एनर्जी हब में से एक, रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया में धमाका हुआ। यह धमाका तब हुआ, जब फैसिलिटी में कामकाज फिर से शुरू करने की कोशिशें चल रही थीं। इस घटना के बाद बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में जबरदस्त आग लग गई, जिसके बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

सरकारी कंपनी कतर एनर्जी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक्सपोर्ट टर्मिनल के कुछ हिस्सों को फिर से चालू करने का काम चल रहा था, तभी धमाका हुआ। कंपनी के मुताबिक, रविवार रात इसी काम के दौरान बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में धमाका हुआ और आग लग गई।

बरजान फैसिलिटी कतर के गैस आधारभूत संरचना का एक अहम हिस्सा है, जिसकी उत्पादन क्षमता लगभग 1.4 बिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट प्रतिदिन है। इसका उत्पादन मुख्य रूप से घरेलू बिजली उत्पादन और डिसेलिनेशन प्लांट (खारे पानी को मीठा बनाने वाले प्लांट) को चलाने के लिए किया जाता है, जो इस सूखे खाड़ी देश में पानी की आपूर्ति करते हैं। Doha News

Gaza Peace Summit 2025: गाजा शांति शिखर सम्मेलन से पहले मिस्र में कतर के तीन राजनायिकों की मौत ने सभी को झकझोरा
Gaza Peace Summit 2025: काहिरा। मिस्र में गाज़ा शांति शिखर सम्मेलन की तैयारियाँ जोरों पर हैं, जिसकी अध्यक्षता अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी संयुक्त रूप से करेंगे। यह महत्वपूर्ण सम्मेलन 13 अक्टूबर को लाल सागर के तटीय शहर शर्म अल-शेख में आयोजित किया जाएगा। परंतु सम्मेलन से ठीक पहले एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर दिया। Gaza Peace Summit News

कतर के दूतावास ने रविवार तड़के जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि कतर की सर्वोच्च सरकारी संस्था अमीरी दीवान के तीन कर्मचारियों की मिस्र में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। यह हादसा शर्म अल-शेख के निकट हुआ। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार स्थानीय शर्म अल-शेख अंतरराष्ट्रीय अस्पताल में किया जा रहा है।

दूतावास ने जानकारी दी कि मृतकों के पार्थिव शरीर और घायलों को शीघ्र ही विशेष विमान द्वारा दोहा भेजा जाएगा। प्रारंभिक रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि मृतक व्यक्ति कतर की वार्ता टीम के सदस्य थे, लेकिन इज़रायली मीडिया ‘द टाइम्स ऑफ़ इज़रायल’ के अनुसार यह खबर असत्य पाई गई है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने मिस्र पहुँचेंगे। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता कार्यालय ने शनिवार को उनकी यात्रा की पुष्टि की।

मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि गाज़ा शांति शिखर सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गाज़ा पट्टी में जारी संघर्ष को समाप्त करने, मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने और क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में ठोस पहल करने पर केंद्रित होगा। Gaza Peace Summit News