Dirt - Sach Kahoon Hindi

पटियाला : स्वच्छता भारत मुहिम की निकली हवा, बेअंत कॉम्पलैक्स में लगे गन्दगी के ढ़ेर
अखबारों सहित अनेकों दफ़्तर होने के बावजूद नहीं ले रहा निगम कोई सार | Dirt

पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। मुख्यमंत्री के शहर में एक तरफ स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर निगम की ओर से बड़े स्तर पर शहर में सफाई और सुंदरता के दावे किए जा रहे हैं जबकि दूसरी तरफ शहर के दिल कहे जाते छोटी बारांदरी में बना बेअंत कॉम्पलैक्स लावारिसों जैसी जिंदगी व्यतीत कर रहा है। आलम यह है कि यहां रोजमर्रा की सैंकड़ों की संख्या में आने वाले लोगों और विद्यार्थियों का यह (Dirt) गन्दगी के ढेर और सीवरेज का पानी स्वागत करता है।

जानकारी अनुसार पटियाला की मशहूर छोटी बरांदरी में स्व: मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के नाम पर बना बेअंत सिंह कॉम्प्लैक्स कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बेरुखी का शिकार होकर रह गया है। इस कॉम्प्लैक्स में अलग -अलग अखबारों के दफ़्तरों के अलावा, आधी दर्जन से अधिक आईलैट्स सैंटर, पनसप का मुख्य दफ़्तर, बैंकों सहित अनेकों दफ़्तर हैं। यहां सबसे अधिक गन्दगी रविवार को लगने वाली संडे सेल दौरान ही फैलती है और सोमवार को यहां गन्दगी ही गन्दगी फैली होती है।

आने जाने वालों को करना पड़ रहा बड़ी मुश्किलों का सामना | Dirt

पहले अकाली सरकार और अब खुद अमरिन्दर सरकार यहां लगने वाली संडे सैल सहित कार बाजार का बदल नहीं ढूंढ सकी है। वैसे चाहे यहां से इन दोनों बिल्डिंगों को किसी अन्य जगह पर शिफ्ट करने की कई बार बात हो चुकी है, परंतु इस पर कोई अमल नहीं हो रहा। यहां आम दिनों में भी तीन मंजिली बिल्डिंग सहित इसकी सीढ़ियों पर गन्दगी के ढेर लगे ही रहते हैं। यहां तक कि यह बिल्डिंग कुत्तों का ठिकाना बन चुकी है और आने जाने वालों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बिल्डिंग की लिफ़्ट भी कई सालों से बंद | Dirt

इस बिल्डिंग की लिफ़्ट भी कई सालों से बंद है।

बुजुर्गों को इस बिल्डिंग में सीढ़ियों के द्वारा ही अलग -अलग दफ़्तरों में पहुंचना पड़ता है।

यहां नगर निगम की ओर से सफाई का कोई प्रबंध नहीं है।

आज यहां आने वाले एक बुजुर्ग ने कहा कि इस बिल्डिंग में तो शर्म आती है ।

सीढ़ियां ही कूड़े के साथ भरी पड़ीं हैं।

यहां सफाई न होना मरहूम बेअंत सिंह के नाम को भी बदनाम किया जा रहा है।

यहां साथ ही चौंक में मरहूम बेअंत सिंह की प्रतिमा बनी हुई है और इस प्रतिमा के आसपास सड़क का बुरा हाल है। थोड़े सी बारिश के साथ ही पानी भर जाता है। यहां इसके साथ ही इम्परूवमैंट ट्रस्ट का दफ़्तर है। इसके बावजूद निगम की तरफ से यहां सफाई व्यवस्था के लिए कोई प्रबंध नहीं किये जाते। यहां आने वाले लोगों का कहना है कि यदि मुख्य मंत्री के शहर में बेअंत कॉम्पलैक्स का यह हाल है तो यहां स्वच्छता अभियान वाली टीम को जरूर आना चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गन्दगी व कूड़े के ढेरों ने घेरा सरकारी प्राथमिक स्कूल
स्कूल में पढ़ते विद्यार्थियों व अध्यापकों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

संबंधित विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे समस्या की तरफ ध्यान

बरेटा।। गांव बरेटा के वार्ड नंबर 5 में जलवेढ़ा रोड पर बने सरकारी प्राथमिक स्कूल आगे नगर कौंसिल की रिक्त पड़ी जगह पर फेंके गए गन्दगी व कूड़े के ढेरों ने विद्यार्थियों व अध्यापकों का जीना दूभर किया हुआ है। इस स्कूल में 146 विद्यार्थी व 5 महिला अध्यापिका हैं जो कि इस गन्दगी की बदबू से बहुत परेशान हैं। स्कूल की मुख्य अध्यापिका मैडम सुरैया ने बताया कि आम लोगों ने तो यहां कूड़ा फेंकना ही है जब कि नगर कौंसिल के कूड़ा फेंकने वाले कर्मचारी भी यहां कूड़ा फैंक कर चलते बनते हैं।

नगर कौंसिल के कर्मचारी भी स्कूल के पास फेंक रहे कूड़ा

इस कूड़े व गन्दगी ने विद्या मंदिर बोले जाने वाले इस स्कूल की पवित्रता को भंग कर रखा है। अप्रैल माह के बाद कूड़े को आग भी लग चुकी है, जिससे प्रदूषण के साथ विद्यार्थियों को स्कूल में बैठना ही कठिन हो गया। जब इस संबंधी वार्ड निवासियों हरपाल सिंह पूर्व कौंसलर, मा. धर्मपाल सिंह व सतिगुर सिंह ने बताया कि उन्होंने कहा कि इस स्कूल का फ्रंट साफ करवाने के लिए कई बार नगर कौंसिल में सूचना दी गई है परंतु कोई सुनवाई नहीं की गई और यहाँ का सीवरेज बंद पड़ा होने के कारण बरसात का पानी भी स्कूल में चला जाता है। वार्ड की कौसंलर गुरदीप कौर के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि यह मामला नगर कौंसिल के आधिकारियों के ध्यान में लाया जाएगा।

कूड़ा फेंकने वालों को रोका जायेगा: इंस्पैक्टर

जब इस संबंधी नगर कौंसिल के इंस्पेक्टर बीरबल दास के साथ संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि इससे पहले कई बार जेसीबी मशीन लगाकर यहां से कूड़ा उठवाया गया परन्तु नजदीकी निवासी फिर इसी जगह पर कूड़ा फेंकना शुरू कर देते हैं। जब उनसे पूछा कि नगर कौंसिल के कर्मचारी भी यहांं कूड़ा फेंकते हैं तो उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी ठेके पर काम करते हैं, वह फैंक देते हैं परन्तु उनको भी रोका जायेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वस्थ नहीं, बीमार कर रहा पार्क का वातावरण
गंदगी का लगा अंबार, लोग परेशान

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। एक ओर भाजपा शासन की ओर से पूरे देश में स्वच्छता अभियान को तेजी से चलाए जाने के दावे किए जा रहे हैं वहीं सरसा में यह अभियान पूरी तरह से ठप नजर आता है। हालांकि शहरभर के विभिन्न हिस्सों में गंदगी कहीं भी देखी जा सकती है मगर वार्ड नंबर 13 में पटेल बस्ती स्थित मुख्य पार्क जीवन सिंह पार्क का इलाका ज्यादा ही प्रभावित है।

अहम बात यह है कि इस वार्ड और उसके समीपस्थ इलाके से सैकड़ों लोग यहां प्रात:काल स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए भ्रमण पर आते हैं मगर पार्क में एंट्री से पूर्व ही उनका सामना गंदगी के अंबार से होता है। ऐसे में कहीं से भी यह महसूस नहीं हो पाता कि यहां स्वास्थ्य लाभ लेने आए व्यक्ति स्वस्थ होंगे बल्कि एहसास यह होता है कि गंदगी और दुर्गंध के वातावरण में वे कहीं बीमार न हो जाएं।

अहम बात यह है कि सरसा के उपायुक्त रहे जीवन सिंह जैन के नाम पर यह पार्क स्थापित किया गया था और लोग यहां सुबह शाम सैर के लिए आने लगे थे मगर यहां पसरी गंदगी को लेकर अब सैर करने वाले स्थानीय लोगों की संख्या भी कम होती जा रही है।

पार्क के पास है आध्यात्मिक स्थल

जीवन सिंह जैन पार्क के समीप ही अनेक आध्यात्मिक स्थल हैं जहां शहर भर के अनेक हिस्सों से श्रद्धालु अलसुबह शीश झुकाने आते हैं मगर उन्हें भी यहां पसरी गंदगी से होकर ही उन्हें गुजरना पड़ता है। क्षेत्रवासी सरोज सैनी, सुलोचना देवी, कांता रानी, महंत नित्यानंद, पंडित संतलाल, सुरेश कुमार, ममता रानी, कुंदन सैनी आदि ने बताया कि पिछले करीब छह सालों से नगरपरिषद प्रशासन की ओर से यहां कूड़ाघर बनाकर गंदगी डाली जाती है जिससे समूचा इलाका दुर्गंधमय हो गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अनेक मर्तबा नगरपरिषद प्रशासन से इस कूड़ाघर को यहां से तबदील करने की मांग की जा चुकी है मगर हर बार उनकी मांग अनसुनी कर दी जाती है। उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों के साथ-साथ यहां दस जमा दो कक्षा का एक स्कूल भी है जहां सैकड़ों बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं।

ये बोले नप के कार्यकारी अधिकारी

वहीं जब इस सिलसिले में नगर परिषद् के कार्यकारी अधिकारी विरेंद्र श्योराण से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे दो मर्तबा यहां सफाई करवा चुके हैं। फिर भी यदि वहां गंदगी है तो मुख्य सफाई निरीक्षक से कहकर पुन: सफाई कराई जाएगी। जहां तक इस कूड़ाघर को हटाने की बात है तो यह मुमकिन नहीं क्योंकि अब कोई भी वार्डवासी अपने वार्ड में कूड़ाघर बनाने को सहमत नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गंदगी के ढ़ेर में तब्दील हुआ ‘गुरुग्राम’
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। सफाई कर्मियों की हड़ताल पहले भी हुई हैं, लेकिन इस बार शहर में जो गंदगी की हालत बनी है वह पहले कभी नहीं बनी। अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर गुरुग्राम एक तरह से गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया है। हड़ताल कब खत्म होगी, यह सीधे तौर पर सरकार के हाथ में है। अगर मांगें नहीं मानी गई तो हड़ताल और लंबी चल सकती है। पिछले करीब 15 दिनों से गुरुग्राम में सफाई कर्मियों की हड़ताल चल रही है। वेतन विसंतियों समेत कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों की इस बार की हड़ताल पूरे हरियाणा में चल रही है। इसलिए हर शहर कूड़े का शहर बन चुका है। बात करें गुरुग्राम की तो यह शहर बाकी शहरों की आबादी की तुलना के हिसाब से काफी आगे है। इसलिए यहां रोजाना हजारों टन कूड़ा निकलता है। शहर के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर तो कूड़े का बुरा हाल है। सड़कें कूड़े से अटी पड़ी हैं। 30 फिट चौड़ी सड़कें आज मात्र पांच-दस फुट की रह गई हैं। बाकी पर कूड़ा फैला पड़ा है।

सड़क गायब, दिखाई दे रही गंदगी

न्यू रेलवे रोड पर द्रोणाचार्य कालेज से ठीक पहले गुडगांव गांव के सामने सड़क किनारे कूड़ा डालना शुरू किया गया था। धीरे-धीरे यह कूड़ा इतना हो गया कि लगभग पूरी सड़क पर फैल गया है। कूड़ा का करीब छह फुट ऊंचा ढेर यहां लगा है। काफी दूर में यह कूड़ा फैला पड़ा है। हालत यह हो गई है कि सड़क तो यहां नजर ही नहीं आ रही। यहां से निकलने वालों को मुंह पर कपड़ा रखना ही पड़ता है, यहां रहने वाले भी ऐसा करने को मजबूर हैं।

रेलवे में गंदगी का आलम
रेलवे का खाना नहीं रहा मनुष्य के खाने लायक

एक तरह जहां राज्य सरकारें ‘सांझी रसोई’ में10 रूपए में सस्ता खाना मुहैया करवा रही हैं वहीं दूसरी तरफ रेलवे विभाग खराब खाने के मामले में चर्चित हो गया है। कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रेलवे का खाना मनुष्य के खाने के लायक नहीं रहा। खाने में चूहों, काकरोच, व अन्य कीड़े-मकौड़ों का आना आम सी बात है। इसी तरह एक्सपायरी उत्पाद भी बेचे जा रहे हैं। मक्खियां, चीटिंया व धूल से बचाने के लिए खाने वाली वस्तुएं ढककर भी नहीं रखी जा रही। रेल सेवा भारत की जीवन रेखा है। रेल के माध्यम से करोड़ों लोग रोजाना यात्रा करते हैं।

रोजाना सैकड़ों किलोमीटर यात्रा करने वाले लोगों के लिए रेल के भीतर व स्टेशनों पर उपलब्ध खाने पीने की वस्तुएं ही पेट भरने के लिए जरूरी होती है। हालांकि रेल विभाग द्वारा खाद्य वस्तुओं के रेट भी तय किए जाते हैं व लिखवाए भी जाते है लेकिन लालची ठेकेदार मनमर्जी के कई गुणा रेट वसूलते हैं। स्टेशनों पर गंदगी तो पहले ही बहुत ज्यादा है जो रेलवे मैनेजमेंट के लिए चुनौती बनी हुई है। गंदगी व सस्ता सफर होने के बावजूद लोग रेल में सफर करते है।

ठेकेदारों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

साफ सुथरा रेलवे स्टेशन केवल प्लेटफार्म के फर्श पर झाडू पोचे से नहीं बनता बल्कि आसपास फैली गंदगी खत्म करने व साफ सुथरा खाना मुहैया करवाना भी जरूरी है। खाने पीने की वस्तुओं की चैकिंग होना जरूरी है। नियमों की पालना न करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। यह कहना गलत नहीं होगा कि रेलवे में सफाई के लिए क्रांतिकारी कदम उठाने होंगे। रेल मंत्री सुरेश प्रभु आम यात्रियों की शिकायतें तुरंत हल करने में प्रसिद्ध है। उन्हें सफाई मामले की तरफ भी ध्यान देना होगा। देश के सभी नागरिक बराबर हैं।

रेल यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मैट्रो ट्रेन हमारे देश में ही बनी है व वहीं के स्टेशनों के प्रबंध व साफ-सफाई को पहली बार देखने वाले लोग सपना देखने की तरह महसूस करते है। ऐसे प्रबंध ही आम शहरों के रेलवे स्टेशनों पर होने चाहिए। यहां का खान-पान ऐसा ना हो कि यात्री अपने साथ बीमारियां लेकर घर जाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की है। रेलवे विभाग भी इस मुहिम में अपना सहयोग दे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अस्पताल में गंदगी के ढ़ेर, कैसे स्वस्थ होंगे मरीज?
लापरवाही: मरीजों के परिजनों के बैठने के लिए भी नहीं साफ जगह

बरनाला(जसवीर सिंह)। बरनाला के डिप्टी कमिश्नर की ओर से चाहे शहर को सुंदर बनाने हित सार्वजनिक स्थानों पर बाल पेंटिंग के द्वारा शहर को सुंदर बनाने का निमंत्रण दिया जा रहा है परंतु दूसरी ओर लोगों को रोग मुक्त करने वाले शहर के सरकारी स्वास्थ्य विभागों में ही जगह-जगह लगे गंदगी के ढ़ेर बीमारियां बांटते नजर आ रहे हैं।

बात स्थानीय सिविल अस्पताल की है जिसके वार्ड नंबर 2 और 3 के आस-पास मरीजों के परिजनों के आराम करने हित बनाऐ गए पार्कों में इस समय वृक्षों/पौधों की कटाई के बाद टहनियां, पत्ते, पार्क में से उखाड़ा गया घास-फूस और अस्पताल के मुख्य बड़े पार्क में वृक्षों की टूटी टहनियां ढ़ेरियों के रूप में पड़ी है।

सीवरेज बंद होने के कारण पार्क में भरा बदबूदार पानी

मरीजों के परिजनों की ओर से बचा खाना, दवाओं के खाली पत्ते, पैकेट दूध के खाली लिफाफे उचित जगह पर फेंकने की बजाय पार्कों के कोनों में ही फेंक दिए जाते हैं, जिसके चलते धीरे-धीरे गंदगी का ढेर लग जाता है।

इसके अलावा वार्ड नंबर 2 के पिछली ओर सीवरेज बंद होने के कारण सीवरेज का बदबूदार पानी वार्ड के पार्क में भर जाने के कारण अभी भी वार्ड के आसपास खड़ा है, जिस कारण मरीजों को अपना इलाज करवाने में परेशानी आ रही है। सिविल सर्जन के दफ़्तर की ओर जाते रास्ते में भी कूड़े का ढेर पड़ा है।

सिविल सर्जन कार्यालय की ओर जाते रास्ते में भी लगे हैं कूड़े के ढ़ेर

अपने मरीजों की देख-रेख के लिए रुक हरजीत सिंह, दलजीत सिंह, अशोक कुमार, पवन चंद, मलकीत कौर, शिंदो आदि ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपने मरीजों की देख-रेख के लिए सिविल अस्पताल में मरीजों के साथ हैं,

अस्पताल के ब्लॉक हुए सीवरेज के चलते पार्क में जमा हुए गंदे बदबूदार पानी ने उनके मरीजों को और बीमार कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि तकरीबन 4 दिन पहले पार्क के आसपास लगे वृक्षों और पार्क के घास-फूस की कटाई की गई थी जो अभी तक उठा कर किसी उचित जगह पर नहीं फेंका गया, जिसके चलते न सिर्फ गंदगी बढ़ रही है बल्कि मच्छर -मक्खियां भी पैदा हो रही हैं, जो बीमारियों का कारण बनतीं हैं।

अस्पताल में हों सफाई के पुख्ता प्रबंध

परिजनों ने कहा कि अस्पतालों में लोग अपने इलाज के लिए आते हैं, परंतु अस्पताल खुद ही अपने इलाज का इंतजार रहा है। मरीजों के परिजनों ने मांग की है कि अस्पताल में साफ-सफाई के पुख़्ता प्रबंध किए जाने चाहिए जिससे मरीज जल्दी तंदरुस्त हो सकें।

स्वच्छता की ओर ध्यान दें डीसी: कलालमाजरा

उक्त समस्या बाबत देहाती मजदूर सभा के जिला जनरल सचिव भोला सिंह कलाल माजरा ने कहा कि महंगा इलाज करवाने में असमर्थ ज्यादातर जरूरतमंद परिवार ही सिविल अस्पताल में अपने इलाज हित आते हैं, जो अपना इलाज गंदगी भरे माहौल में करवाने के लिए मजबूर होते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भय सताता रहता है कि एक बीमारी का इलाज करवाने के चक्कर में गंदगी के चलते दूसरी बीमारी में न ले जाएं।

उन्होंने कहा उपायुक्त की ओर से शहर की सुंदरता के साथ-साथ सिविल अस्पताल की सुंदरता और स्वच्छता की ओर भी ध्यान देना चाहिए। उक्त मामले के बारे में सीएमओ संपूर्ण सिंह के साथ संपर्क करने पर उन्होंने बात करना मुनासिब नहीं समझा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

गंदगी देख भड़के विधायक, खुद ही लगाया झाडू
बाथरूमों को भी समर्थकों सहित किया साफ

विभिन्न वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था को देखा

फिरोजपुर (सच कहूँ न्यूज)। सोमवार को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में गंदगी देखकर फिरोजपुर शहरी सीट से कांग्रेसी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी भड़क गए। समर्थकों के साथ उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई की, बाथरूम को भी साफ किया। पिंकी ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की बेहतर देखभाल के साथ ही स्वच्छता का होना बहुत जरूरी है।

समर्थकों ने भी उठाया झाडू

इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था की जांच की, कई स्थलों पर वह स्वयं ही समर्थकों के साथ हाथों में झाड़ू लगाते हुए देखे गए। यहीं नहीं वह वॉथरूम व गलियारों में हाथों में वाईपर पकड़े हुए दिखाई दिए। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। पिंकी ने कहा कि उनका मकसद शहर सबसे सुंदर व स्वच्छ बनाना है। इसके लिए वह प्रयासरत हैं।

फायर ब्रिग्रेड की समस्या दूर

उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में फायर ब्रिगेड गाड़ी की कमी पूरी हो गई है। पंजाब में कांग्रेस की सरकार आने से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मुहैया करवाई गई। पिंकी ने कहा कि शहर के अंदर क्राइम को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अगले पांच वर्षो के अंदर 20 हजार एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी, जिससें शहर के अंदर कहीं भी अंधेरा नही रहेगा। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की वह सभी राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास के लिए साथ दें। इस अवसर पर गुलशन मोंगा, हरिंदर सिंह खोसा, बलबीर बाठ, अशोक गुप्ता, बिट्टू सांगा, अमरजीत सिंह भोगल आदि उपस्थित थे।

ये समस्याएं जल्द होंगी दूर

फिरोजपुर में जल्द ही पीजीआइ सेटेलाइट का निर्माण शुरू हो जाएगा। जिसकी जगह का काम मुकम्मल हो चुका है।

शहर में पेयजल के लिए 26 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है, जिससे शहर निवासियों के घरों में पीने वाला साफ-सुथरा पानी पहुंचाया जाएगा।

लोगों की सुविधा के लिए छह नए ट्यूबवेल लगाए जाने की बात भी उन्होंने इस अवसर पर की।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।