India vs Australia ODI Series - Sach Kahoon Hindi

India vs Australia ODI Series 2025: रोहित शर्मा रच सकते हैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ये इतिहास
India vs Australia ODI Series 2025: नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अपने समय के धुआंधार बल्लेबाज़ शाहिद अफरीदी का वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब ख़तरे में है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma records) आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं। India vs Australia ODI

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 से 25 अक्टूबर तक तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेली जाएगी। रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज़ मैदान पर उतरेंगे, और यदि वे इस श्रृंखला में सिर्फ आठ छक्के लगा देते हैं, तो वे अफरीदी का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे।

रोहित शर्मा ने अब तक 273 वनडे मैचों की 265 पारियों में 11,168 रन बनाए हैं। उनके नाम 32 शतक, 58 अर्धशतक, और तीन दोहरे शतक दर्ज हैं — जो विश्व क्रिकेट में अद्वितीय उपलब्धि है। उन्होंने अपने करियर में अब तक 1,045 चौके और 344 छक्के लगाए हैं, जिससे वे अफरीदी के बाद दूसरे स्थान पर हैं। India vs Australia ODI

रोहित के हाथों अफरीदी का दीर्घकालिक रिकॉर्ड टूटना तय

वहीं शाहिद अफरीदी ने 398 वनडे मैचों की 369 पारियों में 8,064 रन, 6 शतक, 39 अर्धशतक, 730 चौके और 351 छक्के लगाए थे। अगर रोहित का बल्ला ऑस्ट्रेलिया में चला, तो अफरीदी का यह दीर्घकालिक रिकॉर्ड टूटना तय माना जा रहा है। भारतीय प्रशंसक भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि रोहित शर्मा इस बार इतिहास रच देंगे।

श्रृंखला का पहला वनडे 19 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम, दूसरा 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल, और अंतिम मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस दौरे पर भारतीय टीम नए वनडे कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में उतरेगी। गिल अब तक टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे थे और अब वनडे प्रारूप में भी उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

करीब छह महीने बाद वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी से भारतीय दल का मनोबल ऊँचा हुआ है। दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों के शामिल होने से टीम में अनुभव और संतुलन दोनों बढ़े हैं। आगामी श्रृंखला न केवल रोहित शर्मा के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि का अवसर है, बल्कि भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया की ज़मीन पर अपनी क्रिकेटीय श्रेष्ठता साबित करने का भी बेहतरीन मौका है। India vs Australia ODI