Deoghar News - Sach Kahoon Hindi

Deoghar Crime News: देवघर में बिना सिर वाली लाश का रहस्य सुलझा, महिला समेत तीन गिरफ्तार
देवघर (एजेंसी)। Deoghar Crime News: झारखंड के देवघर जिले में एक युवक का सिरकटा शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। रिखिया थाना क्षेत्र के इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। Deoghar News

एसपी सौरभ कुमार ने गुरुवार को बताया कि मृतक की पहचान दिलीप तूरी के रूप में हुई है, जो आरोपी महिला बबीता देवी का ड्राइवर था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बैजनाथपुर चौक पर सड़क जामकर विरोध जताया था। रिखिया थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव स्थित देवांग बाबा मैदान के पास सोमवार को युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ था। Deoghar News

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अशोक सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई, जिसमें रिखिया, मोहनपुर और टाउन थाना की पुलिस को शामिल किया गया। जांच के दौरान फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मृतक की पहचान होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सामने आया कि दिलीप तूरी एक महिला के ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह अपनी मालकिन की निजी जानकारियां उसके एक परिचित व्यक्ति को साझा करता था। इसी बात से नाराज होकर बबीता देवी ने पायल राउत और संजीव कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

रविवार देर रात आरोपियों ने सुनसान स्थान पर दिलीप तूरी की गला रेतकर हत्याकर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को वहीं फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने छापेमारी कर बुधवार देर शाम तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

एसपी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और कुछ अन्य तकनीकी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त और समयबद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Deoghar News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan News: सरकार ने राजस्थान वासियों को दी ये बड़ी सौगात, लोगों में खुशी की लहर

Jharkhand: झारखंड के देवघर में युवक का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, सड़क किनारे मिला शव
Jharkhand Crime: देवघर। झारखंड के जिला देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह एक युवक का गला कटा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह शव पड़रिया गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब खून से लथपथ शव देखा, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मृतक की पहचान चपरिया गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित यादव के रूप में की गई है। Jharkhand News

सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को वहां से खून से सना चाकू, कुछ कपड़े और व्यक्तिगत सामान भी बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक की हत्या देर रात किसी धारदार हथियार से की गई है।

परिजनों ने एक महिला सहित तीन लोगों पर संदेह जताया है, जिनके नाम पुलिस को सौंपे गए हैं। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि बुधवार की शाम रोहित किसी व्यक्ति के बुलावे पर पास के गांव गया था, लेकिन रातभर लौटकर नहीं आया। सुबह उसकी निर्मम हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के बताए नामों की पुष्टि की जा रही है। प्रारंभिक रूप से व्यक्तिगत विवाद या रंजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य भेजे जा चुके हैं, जबकि मोबाइल कॉल डिटेल्स और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच जारी है। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। Jharkhand News