Gold Silver News - Sach Kahoon Hindi

Gold Silver News: सोने-चांदी की बेतहाशा बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठा राज्यसभा में, सरकार करे हस्तक्षेप
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Gold Silver Price Today: देश में सोने और चांदी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि का मुद्दा आज राज्यसभा में उठा और सरकार से हस्तक्षेप कर लोगों को राहत पहुंचने की मांग की गई। कांग्रेस के नीरज डांगी ने गुरुवार को शून्य काल के दौरान सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में सोने चांदी की कीमतों में कई सौ गुना बढ़ोतरी हुई है और इनकी कीमतों को बेलगाम छोड़ देना सरकार की नीतिगत विफलता है। उन्होंने कहा कि सोना और चांदी के आभूषण ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है और यह मामला बचत तथा महिलाओं की गरिमा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करते हुए शुल्क और जीएसटी आदि में कमी करनी चाहिए। Gold Silver News

समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम में लाभार्थियों की पात्रता से जुड़ी आय सीमा को बढ़ाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 2013 में जब यह व्यवस्था लागू हुई तो ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी पात्रता से संबंधित आय सीमा दो लाख और शहरों में तीन लाख रुपए निर्धारित की गई थी। उन्होंने कहा कि 13 वर्ष बीत जाने के बावजूद इस सीमा में बढ़ोतरी नहीं की गई है जिससे अकेले उत्तर प्रदेश में लाखों लोगों के राशन कार्ड खत्म किए जाने की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि 2013 की तुलना में अब यह आय सीमा ग्रामीण क्षेत्रों में तीन लाख 60 हजार और शहरों में पांच लाख 40 हजार रुपए की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 13 वर्षों में महंगाई बेतहाशा बड़ी है और सातवां वेतन आयोग आने के साथ-साथ सांसदों के वेतन भी बढ़ाए गए हैं इसलिए इस क्षेत्र में भी आय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के अमर प्रताप मौर्य ने प्रयागराज में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए एम्स की स्थापना की मांग की। उन्हीं की पार्टी की कल्पना सैनी ने अंगदान को राष्ट्रीय जन आंदोलन बनाने की मांग करते हुए उत्तराखंड को इसका केंद्र बनाए जाने की मांग की। मार्क्सवादी सदस्य जॉन ब्रिटास ने हवाई किरायों में त्योहार तथा विशेष अवसरों के दौरान बेतहाशा बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय देश में हवाई किराए आसमान छूने लगते हैं और यह आम लोगों की पहुंच से बाहर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह सरकार से कई बार इस व्यवस्था को बदलने तथा इसमें सुधार करने की मांग कर चुके हैं। Gold Silver News

यह भी पढ़ें:– Bomb Threat: पंजाब सिविल सेक्रेटेरिएट को बम की धमकी मिली; बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची

Gold Silver News: इस ऐप से सोना-चांदी खरीदने पर दो प्रतिशत मुफ्त सोने, ऑफर 18 से 23 अक्टूबर तक
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Gold Silver News: धनतेरस और दिवाली पर सोने-चांदी की खरीद की परंपरा को देखते हुए एक तरफ जहां स्थानीय ज्वैलर्स और आभूषणों के शोरूम में लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिये जा रहे हैं, वहीं आॅनलाइन प्लेटफॉर्म भी भौतिक या डिजिटल सोने-चांदी पर आकर्षक ऑफर लेकर आये हैं। रियालंस समूह की कंपनी जियो ने जियो फाइनेंस या माईजियो ऐप से 2,000 रुपये या उससे अधिक के डिजिटल गोल्ड की खरीद पर दो प्रतिशत मुफ्त सोने की पेशकश की है। उसने बताया कि यह मुफ्त डिजिटल सोना खरीद के 72 घंटे के अंदर ग्राहक के गोल्ड वॉलिट में जमा हो जायेगा। आॅफर 18 से 23 अक्टूबर तक रहेगा। Gold Silver News

साथ ही 20 हजार रुपये या उससे अधिक की खरीद पर जियो मेगा प्राइज ड्रॉ में शामिल होने का मौका मिलेगा जहां ग्राहक कुल 10 लाख रुपये के इनाम जीत सकते हैं। इनमें स्मार्टफोन, टेलीविजन, सोने के सिक्के, मिक्सर ग्राइंडर और गिफ्ट वाउचर शामिल हैं। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने 24 कैरेट और 22 कैरेट के सोने के सिक्के और एक किलोग्राम चांदी की ईंट तथा सिक्के लोगों के घरों पर डिलिवर करने की घोषणा की है। इसके लिए उसने कल्याण ज्वेलर्स, मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, मुथूट एग्जिम, एमएमटीसी-पैम्प, मिया बाय तनिष्क, गुल्लक और वोयला से करार किया है। चांदी के गहने और बर्तन जैसे अन्य वस्तुओं की भी डिलीवरी की बात कही गयी है।

ग्राहक 0.1 ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक के वजन में सोना आॅर्डर कर सकते हैं। अर्ली बर्ड आॅफर के तहत धनतेरस पर एक ग्राम या उससे अधिक वजन के सोने के सिक्के खरीदने वाले पहले 10,000 ग्राहकों को 100 रुपये की छूट मिलेगी। यह आॅफर 18 अक्टूबर की सुबह सात बजे से शुरू होगा। जो उपभोक्ता धनतेरस पर अपने घर और रसोई के लिए नये बर्तन खरीदकर त्योहार मनाना चाहते हैं, उनके लिए इंस्टामार्ट ने अपने कलेक्शन का विस्तार किया है, जिसमें अब तरह-तरह के कुकवेयर, प्रेशर कुकर, कढ़ाई, तवा और थाली शामिल हैं। Gold Silver News

यह भी पढ़ें:– गाजियाबाद में जिला मुख्यालय पर गरजा अन्नदाता, कहा- “खेती घाटे का सौदा बन गई है”