India vs Aus - Sach Kahoon Hindi

भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा, मुझे विलेन बना दिया है और भी बहुत कुछ..पढ़ें ये खबर
India vs Aus: कोलकाता (एजेंसी)। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ धाकड़ प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर से भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाया है। शमी ने गुजरात के खिलाफ बंगाल की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाते हुए पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में पांच विकेट लिए हैं। अब शमी के इस सीजन में दो रणजी मैचों में 15 विकेट हो गए हैं।बंगाल ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी का यह मुकाबला 141 रन से जीता। मैच के बाद जब शमी से एक बार फिर भारतीय टीम में उनके चयन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”ऐसा नहीं है कि यह मेरा कमबैक मैच था। मैं अच्छी लय में हूं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहा हूं। फिर जैसे ही शमी से भारतीय टीम के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “यह सवाल तो आना ही था।”

शमी ने कहा,”अगर आप अपने देश की सेवा करना चाह रहे हों तो इसमें क्या गलती है। जब इंजरी के बाद वापसी की सोचते हैं तो खुद को प्रूव करने की कोशिश करते हैं। उसके लिए आपको अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है और अच्छी लय में होना पड़ता है। उन्होंने कहा, “वैसे ही (चयन के बारे में दिए गए बयान को लेकर) मैं हमेशा कंट्रोवर्सी में रहता हूं। मुझे विलेन बना दिया गया है। (हंसते हुए) आज के जमाने में सोशल मीडिया ऐसी है कि बात का मतलब कहां से कहां पहुंच जाता है। लेकिन अच्छा प्रदर्शन करना ही मेरा काम है। जहां मौका मिलेगा, अच्छा करने की कोशिश करूंगा। बाकी ऊपर वाले की मर्जऱ्ी है। बंगाल मेरा घर है। जितने मैच खेल सकूंगा, वो मेरे लिए एक अच्छी याद की तरह होंगे। यह मेरा किसी भी तरह से कोई कमबैक मैच नहीं था। अगर आप यह पिछले साल बोलते तो मुझे समझ में आता।”

“लेकिन अगर आप अपने देश की सेवा करना चाह रहे हों तो इसमें क्या गलती है। जब इंजरी के बाद वापसी की सोचते हैं तो खुद को प्रूव करने की कोशिश करते हैं। उसके लिए आपको अच्छा प्रदर्शन करना पड़ता है और अच्छी लय में होना पड़ता है। जब आप एक मुश्किल समय से बाहर आते हैं और इस तरह का प्रदर्शन करते हैं तो काफी अच्छा लगता है। विश्व कप के बाद एक मुश्किल समय गुजरा है। वह समय काफी दर्दनाक भी रहा है। उसके बाद रणजी ट्रॉफी खेला, सफेद गेंद की क्रिकेट खेला, आईपीएल खेला, दलीप ट्रॉफी खेला। उसके बाद मेरी लय अब उसी तरह की है जैसे पहले थी। साफ तौर पर ऐसा महसूस हो रहा है कि मेरे अंदर काफी क्रिकेट बाकी है।”

बंगाल के रणजी ट्रॉफी के पहले मैच से शमी के एक बयान की खूब चर्चा हुई थी। उस दौरान शमी ने कहा था, “अगर फिटनेस की कोई समस्या होती, तो मैं यहां बंगाल के लिए खेल ही नहीं रहा होता। अगर मैं चार दिन का मैच खेल सकता हूं, तो मैं 50 ओवर का क्रिकेट भी खेल सकता हूं। जहां तक अपडेट देने की बात है, वह मेरी जिÞम्मेदारी नहीं है।”

इसके बाद भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने भी शमी की इस प्रतिक्रिया पर जवाब दिया था और कहा था, “अगर वह मुझसे यह बात कहते हैं, तो मैं जरूर जवाब दूंगा। मुझे ठीक से नहीं पता कि उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या कहा है। अगर मैं उसे पढ़ लूं, तो शायद मैं उन्हें फोन कर लूं। मेरा फोन ज्यादातर खिलाड़ियों के लिए हमेशा आॅन रहता है, और मैंने पिछले कुछ महीनों में उनसे कई बार बात की है। लेकिन अगर वह पूरी तरह फिट होते, तो वह इस दौरे (आॅस्ट्रेलिया) पर होते।”

वहीं बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काफी महत्वपूर्ण बातें कहीं। उनका मानना था कि अगर आप शमी की लय, रन-अप और प्रदर्शन को देखें तो सब कुछ साफ हो जाता है। उन्होंने कहा, “मोहम्मद शमी की गेंदबाजी आप सबने देखी है। उस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। शमी का प्रदर्शन खुद ही कह रहा है – अब तो ले लो (हंसते हुए)। उनके कमिटमेंट को लेकर कोई सवाल ही नहीं किया जा सकता। पूरी दुनिया देख रही है कि मोहम्मद शमी क्या चीज हैं। उनका प्रदर्शन खुद ही एक सर्टिफिकेट है कि वह हर तरह से फिट हैं।

शमी को सात में से सात मैच नहीं खिलाया जा सकता है। वह तो कह रहे हैं कि ‘मैं अभी पूरा फिट हूं और सारे मैच खेलूंगा।’ शमी जिस तरह से भाग रहे हैं, वह अद्भुत है। जब वह भारत के लिए या बंगाल के लिए पहली बार खेल रहे थे, तब उनके रन-अप और दौड़ की तुलना मौजूदा समय के वीडियो के साथ की जाए, तो आपको कोई फर्क़ नहीं दिखेगा।”

दूसरी तरफ बंगाल के लिए यह जीत काफी विशेष थी। मैच में एक समय ऐसा आया जब बंगाल की टीम काफी दबाव में थी। बंगाल ने गुजरात को 327 रनों का लक्ष्य दिया था और गुजरात ने दो विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए थे, जिसमें उर्विल पटेल का बेहतरीन शतक शामिल था। लेकिन पैर और हाथ में क्रैंप के कारण उर्विल को रिटायर्ड होना पड़ा और मैच वहीं बदल गया। वहां से शमी ने चार और शाहबाज अहमद ने तीन विकेट झटकते हुए गुजरात की पारी को 185 पर समेट दिया।

शमी ने बंगाल की इस वापसी के बारे में कहा, “विकेट में ज्यादा कुछ नहीं था लेकिन बंगाल के लिए हमेशा दिल से प्रदर्शन करने का मन करता है। सब कुछ बंगाल का दिया हुआ है। लेकिन जो मैच की सिचुएशन थी, उस हिसाब से यह अच्छी वापसी थी। परिस्थितियां आसान नहीं थीं। गर्मी भी थोड़ी ज्यादा थी। लेकिन उसके बाद हमने जिस तरह की वापसी की वह अद्भुत थी।”

India vs Aus: कोहली की वापसी को पटरी से उतारने की Australia योजना
India vs Aus:एडिलेड। आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाज हाल ही में मिली सफलता की लय को बरकरार रखते हुए भारतीय दिग्गज विराट कोहली की वापसी को उनके सबसे शानदार मैदान पर बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। कोहली गुरुवार को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में एडिलेड ओवल में आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे। इस महान भारतीय खिलाड़ी ने एडिलेड ओवल में सभी प्रारूपों में पाँच शतक लगाए हैं – जो उनके करियर में दुनिया के किसी भी मैदान से ज्यादा है। कोहली ने एडिलेड में चार अर्धशतक भी लगाए हैं, जहां उनका औसत 65 का है। लेकिन यह भारतीय धुरंधर यह जानते हुए एडिलेड लौट रहा है कि आॅस्ट्रेलिया पिछले रविवार को पर्थ में हुए सीरीज के पहले मैच की तरह ही उन पर दबाव बनाए रखेगा, जहां वह शून्य पर गली में कैच आउट हो गए थे। इस आउट ने 36 वर्षीय खिलाड़ी के खिलाफ आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाजों द्वारा आॅफ स्टंप से बाहर की गेंद पर ध्यान केंद्रित करने की प्रवृत्ति को जारी रखा।

आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट शॉर्ट ने मंगलवार को एडिलेड में पत्रकारों से कहा, “मैं तेज गेंदबाजी मीटिंग में नहीं हूँ, लेकिन लगता है कि हाल ही में वह इसी तरह आउट हो रहे हैं।” “हॉफ (जोश हेजलवुड) और स्टार्सी (मिशेल स्टार्क) जैसे कुछ खिलाड़ी उनके खिलाफ काफी गेंदबाजी कर चुके हैं, उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है। पर्थ में उन्होंने परिस्थितियों को अपना काम करने दिया, विकेट पर थोड़ी स्विंग और तेजी थी, इसलिए मुझे यकीन है कि वे फिर से ऐसा ही करेंगे।” शॉर्ट को उम्मीद है कि शनिवार को सिडनी में समाप्त होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान उन्हें कोहली के प्रसिद्ध क्रिकेट दिमाग को समझने का मौका मिलेगा। कोहली और उनके साथी रोहित शर्मा इसके बाद होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में नहीं खेलेंगे। शॉर्ट ने कहा, “खेल के ऐसे दिग्गज के साथ मैदान साझा करना बहुत अच्छा है। श्रृंखला के दौरान किसी न किसी समय मुझे उनसे बात करने का मौका जरूर मिलेगा।लेकिन यह उनके लिए मैदान पर उतरने का एक शानदार तरीका होगा, खासकर आॅस्ट्रेलिया में इतने सारे प्रशंसकों के साथ।” उन्होंने कहा, “जब रोहित या (शुभमन) गिल पिछले दिनों (पर्थ में) आउट हुए और फिर कोहली मैदान पर आए, तो उनके मैदान पर आते ही जो जयकारे लगे – बल्लेबाज के मैदान से बाहर जाते हुए आपको बहुत बुरा लगेगा। यह एक अद्भुत अनुभव है।”