Neeraj Chopra honored - Sach Kahoon Hindi

नीरज चोपड़ा बने मानद लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित
Neeraj Chopra honored Lieutenant Colonel: नई दिल्ली। भारत के प्रसिद्ध भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान नीरज को यह सम्मान प्रतीक चिह्न प्रदान किया। Neeraj Chopra News

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) नीरज चोपड़ा भारतीय युवाओं के लिए अनुशासन, देशप्रेम और उत्कृष्टता के आदर्श हैं। उन्होंने खेल के क्षेत्र में जो दृढ़ता और समर्पण दिखाया है, वही भावना उन्हें सेना के सिद्धांतों से जोड़ती है। उनके संघर्ष और सफलता ने पूरे राष्ट्र को प्रेरित किया है।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि नीरज चोपड़ा का जीवन इस बात का उदाहरण है कि मेहनत, आत्मविश्वास और निष्ठा से कोई भी ऊँचाई प्राप्त की जा सकती है। नीरज वर्ष 2016 में भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट से जुड़े थे। हरियाणा के पानीपत जिले के खांदरा गाँव में 24 दिसंबर 1997 को जन्मे नीरज ने अपने प्रदर्शन से न केवल भारत का, बल्कि भारतीय सेना का भी नाम रोशन किया है। Neeraj Chopra News

नीरज ने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया था। इसके पश्चात उन्होंने 2024 के पेरिस ओलंपिक में रजत पदक और 2023 की विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। इसके अलावा, एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और डायमंड लीग में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। वर्ष 2025 में 90.23 मीटर के भाला फेंक के साथ उन्होंने व्यक्तिगत सर्वोत्तम प्रदर्शन दर्ज किया।

उनकी अद्वितीय उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति योगदान को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 16 अप्रैल 2025 को टेरिटोरियल आर्मी में मानद कमीशन से अलंकृत किया। नीरज को पूर्व में पद्म श्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, परम विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक जैसे अनेक राष्ट्रीय सम्मानों से भी नवाज़ा जा चुका है। इस कार्यक्रम में थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सहित भारतीय सेना और टेरिटोरियल आर्मी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। Neeraj Chopra News