India-US Trade Deal - Sach Kahoon Hindi

India-America Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भड़की कांग्रेस, संसद मे चर्चा की मांग उठाई
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। India-America Trade Deal: कांग्रेस संचार विभाग प्रभारी जयराम रमेश ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के दबाव में उसके साथ व्यापार समझौता किया है, जिससे देश की स्थिति कमजोर हुई है। रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और यूरोपीय संघ के साथ हुए व्यापार समझौते का पूरा ब्यौरा संसद में रखा जाना चाहिए और इसपर विस्तृत चर्चा करवाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी कृषि मंत्री ने भारत द्वारा कृषि आयात उदारीकरण का दावा किया है। इससे लगता है कि यह समझौता अमेरिका के दबाव में किया गया है। रमेश ने कहा कि भारत की कूटनीति पिछले कुछ समय से कमजोर हुई है। इस संदर्भ में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान और उसके फील्ड मार्शल असीम मुनीर को खुलकर समर्थन करने का उल्लेख किया। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Khelo India: हरियाणा के इस जिले की हो गई मौज, बदल जाएगा सब कुछ

India-US Trade Deal: ट्रंप की टैरिफ नीति से रिपब्लिकन खेमे में घमासान, सीनेटर टेड क्रूज ने व्हाइट हाउस पर लगाए गंभीर आरोप
India-US Trade Deal: डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और भारत-अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित ट्रेड डील अब भी अधर में लटकी हुई है। इस बीच अमेरिका के भीतर ही इस मुद्दे को लेकर सियासी उथल-पुथल तेज़ होती दिख रही है। एक ताज़ा खुलासे ने रिपब्लिकन पार्टी के अंदर चल रहे मतभेदों को उजागर कर दिया है, जिसमें खुद एक वरिष्ठ अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन को बातचीत में देरी का जिम्मेदार ठहराया है।

ट्रेड डील में देरी के लिए ट्रंप और उनके करीबी जिम्मेदार?

एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज ने निजी बातचीत में आरोप लगाया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील की राह में सबसे बड़ी रुकावट खुद ट्रंप प्रशासन के भीतर मौजूद लोग हैं। लीक हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग में क्रूज ने व्हाइट हाउस के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो, उप-राष्ट्रपति जेडी वैंस और कई मौकों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिया।

बताया गया है कि क्रूज ने अपने समर्थकों और दानदाताओं से कहा कि वह भारत के साथ व्यापार समझौता सुनिश्चित करने के लिए व्हाइट हाउस से “जंग” लड़ रहे हैं, जबकि भारतीय निर्यात पर अमेरिका की ओर से 50% तक का भारी टैरिफ अब भी लागू है।

लीक ऑडियो क्लिप से मचा सियासी बवाल | India-US Trade Deal

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह बातचीत एक निजी फोन कॉल के दौरान हुई थी, जिसकी ऑडियो क्लिप अब वायरल हो चुकी है। हालांकि, इस रिकॉर्डिंग की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसके सामने आने से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर जारी अनिश्चितता और गहरी हो गई है।

गौरतलब है कि बीते करीब पाँच महीनों से भारत पर 50% टैरिफ लागू है, जबकि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता फरवरी 2025 में आगे बढ़ाने पर सहमति बनी थी। इसके बाद मार्च-अप्रैल में औपचारिक बातचीत भी शुरू हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया।

ट्रंप के दावों पर उठे सवाल

यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से भरोसा जताया था कि भारत और अमेरिका “एक शानदार डील” की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ भी की थी।

हालांकि, लीक ऑडियो क्लिप ट्रंप के इन दावों पर सवाल खड़े करती है और यह संकेत देती है कि प्रशासन के भीतर ही ट्रेड पॉलिसी को लेकर गंभीर मतभेद मौजूद हैं।

टैरिफ से चुनावी नुकसान की आशंका

एक्सियोस की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि सीनेटर क्रूज ने ट्रंप की व्यापक टैरिफ नीति के राजनीतिक और आर्थिक जोखिमों को लेकर चेतावनी दी थी। ऑडियो में क्रूज कथित तौर पर कहते हैं कि उन्होंने और कई रिपब्लिकन सीनेटरों ने अप्रैल में घोषित ‘मुक्ति दिवस टैरिफ’ को रोकने की कोशिश की थी।

उनका मानना है कि ऊंचे टैरिफ से महंगाई बढ़ेगी, अमेरिकियों के रिटायरमेंट फंड पर असर पड़ेगा और इसका सीधा नुकसान 2026 के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को हो सकता है।

‘डेमोक्रेट्स सत्ता में आ सकते हैं’

सीनेटर क्रूज ने यहां तक चेतावनी दी कि यदि टैरिफ नीति के नकारात्मक असर ऐसे ही जारी रहे, तो रिपब्लिकन पार्टी व्हाइट हाउस और सीनेट दोनों पर अपना नियंत्रण खो सकती है और डेमोक्रेट्स दोबारा सत्ता में लौट सकते हैं।

रिपब्लिकन पार्टी में बढ़ती दरार

कुल मिलाकर, इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने से रिपब्लिकन पार्टी के भीतर गहरे मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। ट्रंप की आक्रामक टैरिफ नीति को लेकर अब उनकी ही पार्टी के नेता असहज नजर आ रहे हैं और आने वाले चुनावों में इसके सियासी नतीजों को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। India-US Trade Deal

यह भी पढ़ें:– Punjab News: पंजाब पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, डीजीपी यादव ने दी बधाई

Indian Stock Market: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते व टैरिफ में भारी कमी का शेयर बाजार पर क्या हो सकता असर?
India-US Trade Deal Updates: नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौते की दिशा में प्रगति के संकेत मिलने के बाद, भारतीय शेयर बाजार ने पुनः गति पकड़ ली है। विश्लेषकों का मानना है कि इस संभावित समझौते से आने वाले महीनों में बाजार नई ऊँचाइयाँ छू सकता है। Indian stock market

एक प्रतिष्ठित आर्थिक दैनिक की रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच चल रही वार्ताएँ अंतिम चरण में हैं। यदि यह समझौता होता है, तो भारत पर लगने वाले अमेरिकी टैरिफ को 50 प्रतिशत से घटाकर लगभग 15 से 16 प्रतिशत तक लाया जा सकता है। संभावना है कि इस समझौते की औपचारिक घोषणा इस महीने के अंत में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा की जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका, चीन के साथ बढ़ते तनाव और आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने की आवश्यकता को देखते हुए, भारत के साथ इस समझौते के लिए पहले से अधिक इच्छुक है। चीन द्वारा दुर्लभ-पृथ्वी खनिजों के निर्यात पर नियंत्रण और चल रहे व्यापार युद्ध ने अमेरिका को नए साझेदारों की ओर झुकाया है।

समझौते के तहत, भारत ऊर्जा क्षेत्र में रूसी तेल के आयात को घटाकर अमेरिकी ऊर्जा उत्पादों, विशेषकर इथेनॉल, के आयात पर विचार कर सकता है। इसके बदले में अमेरिका भारत को ऊर्जा व्यापार में कर रियायतें प्रदान कर सकता है। वर्तमान में भारत के कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी लगभग 34 प्रतिशत है, जबकि 10 प्रतिशत आयात अमेरिका से होता है। इसके अलावा, भारत अपने पोल्ट्री, डेयरी और इथेनॉल उद्योगों की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने के लिए अमेरिका से गैर-जीएम मक्का के आयात को भी बढ़ाने की दिशा में सोच रहा है।

गिफ्ट निफ्टी में तेजी का रुख

भारत-अमेरिका समझौते की संभावनाओं से निवेशकों का उत्साह बढ़ा है। गिफ्ट निफ्टी ने मंगलवार को मजबूत शुरुआत के संकेत दिए। यद्यपि आज (22 अक्टूबर) भारतीय शेयर बाजार बलिप्रतिपदा पर्व के कारण बंद है, किंतु विशेषज्ञों के अनुसार कल बाजार में “गैप-अप ओपनिंग” की संभावना है।

भारतीय समयानुसार दोपहर 3:40 बजे तक गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 377 अंकों की बढ़त के साथ 26,300 के स्तर पर पहुँच गया। यदि यह रुझान जारी रहता है, तो निफ्टी 50 सूचकांक अपने पुराने उच्च स्तर 26,277 को पार कर एक नया कीर्तिमान बना सकता है।

बाजार पर संभावित प्रभाव | Indian stock market News

विश्लेषकों का कहना है कि यदि यह व्यापार समझौता संपन्न होता है, तो यह निवेशकों के मन से अनिश्चितता दूर करेगा और दीर्घकालिक पूंजी प्रवाह को प्रोत्साहन देगा।

आईएनवीएसेट पीएमएस के व्यवसाय प्रमुख हर्षल दासानी के अनुसार, “भारत के मज़बूत आर्थिक संकेतक, जैसे कि जीएसटी संग्रह में वृद्धि, ब्याज दरों में कटौती और त्योहारी मांग में उछाल, पहले से ही बाज़ार के लिए सकारात्मक हैं। ऐसे में यदि अमेरिका टैरिफ को घटाता है, तो यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए स्वर्ण अवसर साबित हो सकता है।” Indian stock market News

अस्वीकरण: खबर में व्यक्त किए गए विचार और सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनी के हैं, सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है। निवेशक कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य लें, क्योंकि बाजार की स्थिति का अंदाजा किसी को नहीं होता।