ODI Cricket - Sach Kahoon Hindi

IND vs AUS, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का बड़ा कारनामा, जल्दी देखें!
लगातार दूसरे मैच में हुए ‘फ्लॉप’, नहीं खोल पाए खाता

IND vs AUS, 2nd ODI: नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लगातार दूसरे मैच में विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके और पवेलियन लौट गए। कोहली ने एडिलेड में सिर्फ 4 गेंदें खेली, जिसमें खाता नहीं खोल सके। उन्हें जेवियर बार्टलेट ने एलबीडब्ल्यू बोल्ड किया। इससे पहले विराट कोहली पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में 8 गेंदें खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए थे। पर्थ मैच में कोहली मिचेल स्टार्क की गेंद पर अपना कैच कूपर कोनोलो को थमा बैठे थे। IND vs AUS

IND vs AUS Score: बता दें कि विराट कोहली लंबे वक्त बाद भारतीय जर्सी में नजर आए हैं। इस सीरीज से पहले कोहली मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दिखे थे, जिसमें 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन ही बना सके थे। वनडे विश्व कप साल 2027 में खेला जाना है, लेकिन 36 वर्षीय विराट कोहली की फॉर्म फैंस के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने एडिलेड के मैदान पर वनडे फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाए हैं। कोहली पांच मुकाबलों में 2 शतक के साथ इस मैदान पर 244 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 48.80 रहा है।

कोहली के अलावा ग्रीम एशले हिक, डेविड वॉर्नर और मार्क वॉ इस मैदान पर एक से ज्यादा वनडे शतक लगाए हैं। इन सभी बल्लेबाजों ने यहां 2-2 वनडे शतक जमाए हैं। भारतीय टीम आज एडिलेड में जारी दूसरे वनडे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने के इरादे से उतरी है। टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मैच को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 7 विकेट से गंवाया था। ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर भारतीय बल्लेबाज परेशानी में नजर आए थे। टीम इंडिया एडिलेड में अब तक 15 वनडे मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने 9 मुकाबले जीते, जबकि पांच मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस बीच एक मैच टाई रहा है। IND vs AUS