Railway track blast - Sach Kahoon Hindi

Punjab Railway Track Blast: पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
चंडीगढ़ (एजेंसी)। Punjab Railway Track Blast: धमाके के 24 घंटे से भी कम समय में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया।

यह मॉड्यूल शंभू शहर के पास रेलवे ट्रैक पर देर रात धमाके की कोशिश के लिए जिम्मेदार था। पुलिस ने इस मामले में चार कट्टरपंथी और आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में आतंकवादी उपकरण बरामद किए गए।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मानसा के प्रदीप सिंह खालसा, मानसा के बप्पियाना गांव के कुलविंदर सिंह उर्फ बग्गा, तरनतारन के पंजवार के सतनाम सिंह उर्फ सत्ता और तरनतारन के गोइंदवाल बाईपास के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है।

आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।

बरामद किए गए सामान में एक हैंड ग्रेनेड, दो 30 बोर पिस्तौलें, गोला-बारूद, विस्फोटों में इस्तेमाल किए जाने वाले तकनीकी रूप से संचार उपकरण और लैपटॉप शामिल हैं, जिनका उपयोग वे अपने संचालकों के साथ संवाद करने के लिए करते थे।

पटियाला रेंज के उप महानिरीक्षक कुलदीप चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने मीडिया को बताया कि रेलवे ट्रैक पर विस्फोट के प्रयास के लिए जिम्मेदार आतंकी मॉड्यूल का रिकॉर्ड 12 घंटे के अंदर पर्दाफाश हो गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी खालसा इस मॉड्यूल का मुख्य सरगना था और मलेशिया स्थित खालिस्तान समर्थक आतंकवादी के साथ-साथ पाकिस्तान स्थित हथियार आपूर्तिकर्ताओं के भी करीबी संपर्क में था।

उन्होंने बताया कि आरोपी खालसा कट्टरपंथी युवाओं को आतंकी प्रशिक्षण के लिए मलेशिया भेजता था और फिर उन्हें आतंकी गतिविधियों का काम सौंपता था। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी ने 'चलदा वहीर चक्रवर्ती, अतरिये' नाम से एक कट्टरपंथी संगठन भी बनाया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने शंभू रेलवे स्टेशन पर मुख्य लाइन पर कम तीव्रता वाला आईईडी विस्फोट किया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी सार्वजनिक बुनियादी ढांचे-संपत्तियों पर और हमले करने की योजना बना रहे थे।

पटियाला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111, विस्फोटक अधिनियम की धारा 3, 4 और 5, शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13, 16, 18 और 20 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है।

Assam Railway Blast: कोकराझार रेलवे ट्रैक विस्फोट से दहशत में रेल यात्री, रेल सेवाएं प्रभावित
Indian Railways Blast: गुवाहाटी। असम में कोकराझार और सलाकाटी स्टेशनों के बीच गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर हुए एक शक्तिशाली विस्फोट होने का समाचार मिला है, जिसके बाद ट्रेन सेवाएं कुछ देर के लिए रोक दी गई और कुछ ही समय बाद फिर से शुरू कर दिया गया। Assam Railway Blast

अधिकारियों से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, कोकराझार रेलवे स्टेशन से लगभग पांच किलोमीटर पूर्व की दिशा में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट हुआ, जिससे ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा। धमाका इतना जबरदस्त था कि अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। रेलवे अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रेल सेवाओं को रोक दिया था। कई ट्रेनें आसपास के स्टेशनों पर रोक दी गई थीं, जिस काऱण सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

देखते ही देखते यात्रियों में दहशत फैल गई

विस्फोट की खबर इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते यात्रियों में दहशत फैल गई, लेकिन आपातकालीन घोषणाएं करके यात्रियों को शांत रहने और आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करने की सलाह दी गई। विस्फोट की सूचना मिलते ही तत्काल रेलवे विभाग, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक इकाइयों की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। घटनास्थल की घेराबंदी कर विशेषज्ञ ने ट्रैक पर हुए गड्ढे की जांच की और वहां से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए। बिना देर किए पटरियों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने मरम्मत कार्य का जायजा लेने के लिए इलाके में पहुंच गए हैं।

घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन विस्फोट के कारण व्यस्त मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कोकराझार और आसपास के जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रमुख रेलवे मार्गों पर गश्त भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसी अपराधियों और विस्फोट के पीछे का इरादा पता लगाने में जुटी हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “रेलवे पटरी पर एक विस्फोट हुआ, जिससे रेल सेवा बाधित हुई। विस्फोट के कारण कम से कम एक मीटर पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। पटरी की मरम्मत कर दी गई है और मार्ग पर रेल सेवा फिर से शुरू हो गई है। Assam Railway Blast