Morinda News - Sach Kahoon Hindi

मोरिंडा में असंतुष्ट कांग्रेसी नेताओं की मीटिंग, कहा ‘हम अमरेन्द्र सिंह राजा वड़िंग की ‘अध्यक्षता’ नहीं मानेंगे’
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Chandigarh News: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपे जाने के दो दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थक बड़ी संख्या में उनके मोरिंडा स्थित आवास पर एकत्र हुए। इस दौरान कई पूर्व विधायकों ने माँग की कि चन्नी को पंजाब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने अमरिन्द्र सिंह राजा वड़िंग को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखने का फैसला किया है।

2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की विभिन्न समितियों की घोषणा के साथ ही वड़िंग को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने का ऐलान किया गया। चन्नी के आवास पर समर्थकों के जुटने से पहले वहाँ पहुंचे कांग्रेस के कुछ पूर्व विधायकों ने मीडिया से कहा कि यदि कांग्रेस अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में सत्ता में वापसी करना चाहती है, तो पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस विधायक तृप्त राजेन्द्र सिंह बाजवा ने कहा कि हमें पार्टी हाईकमान से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन कुछ आपत्तियाँ जरूर हैं।

हम चाहते हैं कि हमारी बात सुनी जाए और हमारी चिंताओं का समाधान किया जाए। कांग्रेस नेता दर्शन सिंह बराड़ ने कहा कि यदि राजा वड़िंग ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने रहते हैं, तो पार्टी पंजाब में सरकार नहीं बना पाएगी। इस बीच, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और भारतीय जनता पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा पूरी तरह एकजुट है और उसे जनता का समर्थन प्राप्त है।

ये पूर्व सांसद और विधायक पहुँचे

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, गुरप्रीत सिंह कांगड़, गुरकीरत सिंह कोटली, ओपी सोनी, मोहम्मद सादिक, मदन लाल जलालपुर, जोगिन्द्र पाल, दविन्द्र घुबाया, हरमिन्द्र सिंह गिल, नाजर सिंह मानशाहिया और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मोरिंडा में चरणजीत सिंह चन्नी के घर पहँुचे हैं।

पंजाब में शिक्षा क्रांति का नया युग शुरू: सीएम
बोले, स्कूल ऑफ एमिनेंस से उभर रहे भविष्य के निर्माता

सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और परीक्षाओं की करवाई जा रही तैयारी

मोरिंडा/रूपनगर (सच कहूँ न्यूज)। Morinda News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा क्रांति के एक नए युग की शुरूआत की है, जो विद्यार्थियों को भविष्य के प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार कर रही है और उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने योग्य बना रही है। मुख्यमंत्री आज मोरिंडा स्थित शहीद सूबेदार मेवा सिंह स्कूल आॅफ एमिनेंस में विद्यार्थियों से मिलने पहुंचे और उनके साथ संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर जहां युवाओं को रोजगार देने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने योग्य बनाना है।

118 स्कूलों पर 231.74 करोड़ खर्च | Morinda News

मान ने बताया कि वर्ष 2022 में शिक्षा क्रांति की शुरूआत की गई थी। उन्होंने कहा, जब हम अतीत की ओर देखते हैं, तो यह पीड़ा होती है कि गलत नीतियों ने गरीब बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर दिया। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य में 118 स्कूल आॅफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं, जिन पर अब तक 231.74 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। ये स्कूल गरीब बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माने जा रहे हैं।

मुफ्त यूनिफॉर्म और विशेष बस सेवा दी

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफॉर्म दी जा रही है और विशेष रूप से लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा की व्यवस्था की गई है, ताकि कोई भी लड़की शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये स्कूल आधुनिक युग के मंदिर के रूप में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर हजारों विद्यार्थियों के जीवन को रोशन करेंगे।

मान ने बताया कि इन स्कूलों में विद्यार्थियों को सशस्त्र सेनाओं की तैयारी के साथ-साथ नीट, जेईई, सीएलएटी और निफ्ट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग दी जा रही है। उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि स्कूल आॅफ एमिनेंस और अन्य सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा में योग्यता प्राप्त की, 44 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस पास किया और 848 विद्यार्थियों ने नीट में सफलता प्राप्त की। Morinda News

यह भी पढ़ें:– रेलवे ओवरब्रिज से गिरा युवक, अस्पताल में हुई मौत