Ghaziabad Fire - Sach Kahoon Hindi

Ghaziabad Fire: रिहायशी मकान में भीषण आग, दमकल कर्मियों ने बचाई 9 जिंदगियां
गाजियाबाद (एजेंसी)। Ghaziabad News: गाजियाबाद कमिश्नरेट क्षेत्र के इंदिरापुरम स्थित नीति खंड-2 में मंगलवार दोपहर एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना 5 मई को करीब 1:30 बजे फायर स्टेशन वैशाली को 112 सिस्टम के माध्यम से मिली।

सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वैशाली अपनी टीम के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। जब दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो प्लॉट नंबर-495, नीति खंड-2 के भूतल पर आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की तीव्रता को देखते हुए तुरंत होज पाइप बिछाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए वैशाली फायर स्टेशन से 22,000 लीटर और 14,000 लीटर क्षमता वाले दो वाटर बाउजर तथा साहिबाबाद से एक अतिरिक्त फायर टेंडर भी मौके पर बुलाया गया। आग के बीच मकान के अंदर फंसे लोगों को निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था। दमकल कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद कुल 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बचाए गए लोगों में छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। इनमें 3 वर्षीय सनी, 7 वर्षीय कार्वीक, 11 वर्षीय गुन्नू, 39 वर्षीय पूजा गुप्ता, 37 वर्षीय नेहा गुप्ता, 42 वर्षीय सीमा, 75 वर्षीय जेपी गुप्ता, 75 वर्षीय प्रभा गुप्ता और 45 वर्षीय शरद शामिल हैं। आग के दौरान मकान में रखे 2 छोटे और 1 बड़ा गैस सिलेंडर फटने से स्थिति और भयावह हो गई थी।

इसके बावजूद दमकल विभाग की टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया और आसपास के घरों को भी सुरक्षित बचा लिया। मौके पर खड़ी 5 मोटरसाइकिल और 3 साइकिलों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Ghaziabad Fire: तुलसी निकेतन में भीषण आग से मची अफरा-तफरी
Ghaziabad Fire: गाजियाबाद। शुक्रवार की देर रात टीलामोड़ थाना क्षेत्र स्थित तुलसी निकेतन में एक आवासीय फ्लैट में अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना रात्रि करीब 2 बजकर 25 मिनट पर वैशाली कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी तत्काल दमकल दल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। Ghaziabad News

मौके पर देखा गया कि तुलसी निकेतन स्थित फ्लैट संख्या 61-ए के बाहर ताला बंद था, जबकि भीतर से घना धुआँ और तेज़ लपटें उठ रही थीं। आस-पड़ोस के लोग शोर सुनकर इकट्ठा हो गए, किंतु किसी को यह जानकारी नहीं थी कि घर के अंदर कौन मौजूद है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व दमकलकर्मियों ने तुरंत ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य अत्यंत भयावह था—पूरा मकान धुएँ से भर चुका था और रसोई में रखा फ्रिज जल रहा था। फायर कर्मियों ने पंपिंग मशीन की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया तथा सभी खिड़कियाँ और दरवाज़े खोलकर धुएँ को बाहर निकाला।

एक कमरे के फर्श पर एक महिला और उसकी छोटी बच्ची अचेत अवस्था में मिलीं

जब धुआँ कुछ कम हुआ, तो तलाशी के दौरान एक कमरे के फर्श पर एक महिला और उसकी छोटी बच्ची अचेत अवस्था में मिलीं। दोनों को तुरंत बाहर निकाला गया और पुलिस कर्मियों हेड कांस्टेबल मुकुल शर्मा व कांस्टेबल दीपक की सहायता से जीटीबी अस्पताल, दिल्ली ले जाया गया। Ghaziabad News

प्रारंभिक जाँच में महिला की पहचान सब्बी परवीन उर्फ पिंकी (आयु 30 वर्ष) के रूप में हुई, जो मोहम्मद जाकिर की पत्नी हैं। घायल बच्ची का नाम साइना परवीन (6 वर्ष) बताया गया है। परिवार हाल ही में, मात्र दो दिन पूर्व ही इस फ्लैट में किराये पर रहने आया था।

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जाकिर ऑटो चालक हैं और मूल रूप से बुलंदशहर जिले के निवासी हैं, जबकि उनकी पत्नी सब्बी परवीन का संबंध बिहार के किशनगंज से है। दोनों का उपचार फिलहाल जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।फायर विभाग और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग लगने का संभावित कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जांच जारी है। Ghaziabad News