Delhi Encounter - Sach Kahoon Hindi

दिल्ली दुष्कर्म मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आरोपी आसिफ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Kalkaji Temple Rape Case: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद एक आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्तरी दिल्ली के जॉइंट पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने यह जानकारी दी।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने पत्रकारों को बताया, "कल शाम हमें एक पीसीआर कॉल मिली कि फरीदाबाद की एक 17 साल की लड़की दोस्त के साथ यहां आई थी। वे पहले एक मंदिर गए और फिर आस्था कुंज पार्क पहुंचे, जहां उन्हें तीन लोग मिले। इन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और पुलिस अफसरों व वकीलों जैसी भाषा में बात की। उन्होंने लड़के को पकड़ लिया और आरोप है कि लड़की के साथ एक-एक कर दुष्कर्म किया।"

जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया, "हमें लड़की से यह शिकायत मिली है। उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है। आज सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी, आसिफ को पकड़ा गया। दो और लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनका नाम हेमंत है। हेमंत और उसके भाई से पूछताछ जारी है। हमारी ओर से पारदर्शी तरीके से जांच की जा रही है। तीनों एक दूसरे को जानते हैं। ये लोग एक दूसरे को कैसे जानते हैं यह जांच का विषय है।"

एडवोकेट जे.आर. धनखड़ नाम के एक शख्स ने दावा किया, "श्रीनिवासपुरी में मेरे दो बेटे रहते हैं। आज सुबह 7-8 बजे के बीच पुलिस उनके पास पहुंची और बोली कि हमारे साथ चलो। एक बच्चे ने मेरे को फोन किया कि पुलिस मुझे ले जा रही है। पुलिस की ओर से उनके साथ मारपीट की गई है। उनसे जबरदस्ती बयान लिए जा रहे हैं, यह किसी की कोई बड़ी साजिश है। इन लोगों ने दुष्कर्म किया है। मेरे बड़े बेटे का नाम एडवोकेट हेमंत सिंह है और छोटे का नाम मुकेश सिंह है।" एडवोकेट जे.आर. धनखड़ ने कहा, "हमारे बच्चों का करियर खराब करने के लिए किसी ने साजिश रची है। मुझे उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, बतौर वकील तो मिल सकता हूं। हमारा आरोपी आसिफ से कोई ताल्लुक नहीं है।

Delhi: हिरण कूदना गांव के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार
Encounter in Delhi: दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में अपराध जगत पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली पुलिस की द्वारका स्पेशल स्टाफ टीम ने गैंगस्टर अनिल छिपी गिरोह के मोस्ट वांटेड शूटर विकास बग्गा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर रात यह कार्रवाई हिरण कूदना गांव के पास की गई, जब पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी के दौरान पकड़ने की कोशिश की। Delhi News

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास बग्गा किसी बड़ी वारदात की साज़िश में जुटा हुआ है। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुँची, बग्गा ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियाँ चलाईं। दोनों ओर से लगभग पाँच राउंड फायर हुए, जिनमें से एक गोली विकास के पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे तुरंत काबू कर लिया गया और नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विकास बग्गा लंबे समय से फरार था और लूट, रंगदारी तथा अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित था। वह लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहता था, जिससे उसकी गिरफ्तारी में देरी हो रही थी। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है, जिससे अनिल छिपी गैंग की गतिविधियों और संपर्कों पर महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

इसी बीच, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में सोमवार को एक अन्य वारदात में पुरानी रंजिश के चलते नितेश नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हथियार और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। Delhi News

Delhi Encounter: दिल्ली के महरौली में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, कनिष्क उर्फ कुकू गिरफ्तार
Delhi Encounter: नई दिल्ली। राजधानी के महरौली थाना (Mehrauli Encounter)  क्षेत्र में शनिवार तड़के पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना सुबह लगभग 4 बजे की है, जब पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध को रोकने की कोशिश की, उसने बिना देर किए गोलियां चला दीं। Delhi News

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया अपराधी कनिष्क उर्फ विशाल उर्फ कुकू है, जो अंबेडकर नगर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी ने पुलिस दल पर लगातार चार राउंड फायर किए, जिसमें हेड कांस्टेबल रविंद्र घायल हो गए। वहीं, दो अन्य पुलिसकर्मियों के बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुँच गए। जांच में पता चला है कि कनिष्क उर्फ विशाल उर्फ कुकू के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। घटनास्थल से दो पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसका उपयोग वह आपराधिक गतिविधियों में करता था।

पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी हाल में किन वारदातों में शामिल रहा है और उसके पास हथियार कहाँ से आए। पुलिस का कहना है कि उसका आपराधिक नेटवर्क भी खंगाला जा रहा है और उससे जुड़े अन्य साथियों की तलाश में टीमें भेजी गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, घायल हेड कांस्टेबल और आरोपी दोनों की स्थिति अब स्थिर है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियाँ सामने आ रही हैं, जिनसे आगे की कार्रवाई में मदद मिलेगी। Delhi News