Cricket News India - Sach Kahoon Hindi

IND vs AUS Updates: रोहित शर्मा व विराट कोहली ने भारत की विदेशी सरजमीं पर बचाई लाज
IND vs AUS Updates: सिडनी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा व विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी और भारत की विदेशी सरजमीं पर लाज बचा ली। यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन का लक्ष्य भारत के सामने रखा था। IND vs AUS

लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे रोहित शर्मा इस सीरीज के पहले मैच में लय हासिल नहीं कर सके थे और महज़ 8 रन बनाकर आउट हुए थे। दूसरे मुकाबले में उन्होंने 73 रन की शानदार पारी खेली थी। तीसरे वनडे में उन्होंने एक बार फिर अपने क्लासिक अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 121 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर, विराट कोहली ने भी शांत स्वभाव से खेलते हुए 74 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल हैं, यह उनके वनडे करियर का 75वां अर्धशतक रहा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में 236 रन पर सिमट गई थी

इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में 236 रन पर सिमट गई थी। कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने टीम को तेज़ शुरुआत दी, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने मध्य ओवरों में शानदार वापसी की। हेड ने 29 रन और मार्श ने 41 रन बनाए। इसके बाद मैट रैनेशॉ ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि एलेक्स कैरी ने 24 रन जोड़े। टीम का मध्यक्रम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं पाया। IND vs AUS

भारत की ओर से हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.4 ओवरों में 39 रन देकर 4 विकेट झटके। वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी भारतीय टीम अब इस अंतिम मैच में जीत दर्ज कर सम्मान बचाने की कोशिश में है। टीम का लक्ष्य न केवल सीरीज में वापसी करना है, बल्कि आगामी टूर्नामेंटों से पहले बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी के संतुलन को भी परखना है। IND vs AUS

Cricket Updates India: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से हुई छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर। विश्व कप 2025 के महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी छेड़छाड़ की घटना का शिकार हो गए। यह घटना इंदौर के एक कैफे की ओर पैदल जा रही खिलाड़ियों के साथ हुई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। Cricket News

घटना के समय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से कैफे की ओर जा रही थीं। उनके अनुसार एक बाइक सवार युवक ने उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। महिला खिलाड़ियों ने तुरंत एसओएस नोटिफिकेशन भेजा, जिससे पुलिस को सूचना मिली और अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

एमआईजी पुलिस ने सुरक्षा अधिकारी डेनी सिमंस की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, होटल रिकॉर्ड और सुरक्षा कर्मियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की बाइक जब्त कर ली है। बताया गया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है।

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना को दुखद और देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली बताया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ किसी महिला खिलाड़ी के साथ दुर्व्यवहार नहीं है, बल्कि इससे भारत की छवि पर असर पड़ता है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी देश की प्रतिष्ठा को चुनौती न दे।”

मध्य प्रदेश सरकार शून्य सहनशीलता नीति पर कार्य कर रही है

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश सरकार शून्य सहनशीलता नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब विदेशी खिलाड़ी हमारे देश में खेलते हैं, तो उनकी सुरक्षा और सम्मान की पूरी जिम्मेदारी हमारी होती है। भारत में अतिथि देवो भवः की परंपरा रही है, और ऐसी घटनाएं इस संस्कृति को आहत करती हैं।”

खेल प्रदर्शन की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने अब तक 6 में से 5 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान बनाए रखा है। टीम ने न्यूजीलैंड को 89 रन से हराया, श्रीलंका के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हुआ, पाकिस्तान को 107 रन से पराजित किया, भारत को 3 विकेट से हराया और बांग्लादेश व इंग्लैंड को क्रमशः 10 और 6 विकेट से हराया।

महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल के लिए चार टीमें तय हो चुकी हैं – ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 29 अक्टूबर को गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। Cricket News