Chhath Puja - Sach Kahoon Hindi

Chhath Puja: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ निर्विघ्न सम्पन्न हुआ छठ पर्व
छठ पूजा के अंतिम दिन यमुना नदी पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, यमुना मैया की पूजा-अर्चना कर मांगी मन्नतें

पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के चलते शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ सूर्यदेव व छठी मैय्या की उपासना का चार दिवसीय पर्व

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Chhath Puja: नहाए-खाए से शुरू हुआ चार दिवसीय छठ पूजा का पावन पर्व मंगलवार सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही धूमधाम से सम्पन्न हो गया। इस दौरान यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर जगत कल्याण की कामना की। Kairana News

मंगलवार को छठ पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। छठ पर्व के चौथे अर्थात अंतिम दिन सूर्य निकलने से पूर्व ही श्रद्धालुओं की भीड़ यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी पर पहुंच गई थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद यमुना के पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव की स्तुति कर समस्त जगत के आरोग्य एवं कल्याण की भी कामना की। छठ पर्व विगत शनिवार को नहाए-खाए के साथ शुरू हुआ था। दूसरे दिन खरना में श्रद्धालुओं ने पूरे दिन व्रत रखा तथा प्रसाद वितरित किया। तीसरे दिन अस्त होते सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विशेष पूजा-अर्चना की तथा मंगलवार को चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की।

पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के चलते सूर्यदेव व छठी मैय्या की उपासना का चार दिवसीय पर्व सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। इन चार दिनों में हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान करके धर्म लाभ उठाया। इस अवसर पर एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, सीओ श्यामसिंह, तहसीलदार अर्जुन चौहान, नायब तहसीलदार सतीश यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार, लेखपाल लवकेश तंवर व शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छठ पर्व सकुशल सम्पन्न हो गया है। इस दौरान करीब तीस हजार श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान करके पूजा-अर्चना की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी बल तथा गोताखोर तैनात किए गए थे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– हमें अपनी विचारधारा को ऊँचा करना चाहिए: पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Chhath Puja: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की पूजा
पर्व और त्योहार हमारी सामाजिक एकता, आध्यात्मिक उन्नयन और भारत की प्राचीन विरासत के प्रतीक हैं:सीएम योगी

सीएम योगी भोजपुरी में बोले,“छठ मईया के कृपा सबके उपर बनल रहे। सभन लोगन के परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली रहे। एकरे खातिर हम छठी माई से आशीर्वाद मांग तान

छठ महापर्व में बहनों का योगदान सबसे कठिन और तपस्या पूर्ण होता है:योगी

भोजपुरी सनेश स्मारिका का विमोचन, गोमती नदी की स्वच्छता पर दिया विशेष जोर

लखनऊ (सच कहूँ न्यूज़)। CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व के तृतीय दिन लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर इस पावन पर्व की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजपुरिया सनेश स्मारिका का विमोचन भी किया और सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने अपने भोजपुरिया सम्बोधन में कहा, “छठ मईया के कृपा सबके उपर बनल रहे। सभन लोगन के परिवार में सुख, समृद्धि और खुशहाली रहे। एकरे खातिर हम छठी माई से आशीर्वाद मांग तानी।” उन्होंने कहा कि पर्व और त्योहार हमारी सामाजिक एकता, आध्यात्मिक उन्नयन और भारत की प्राचीन विरासत के प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छठ महापर्व में बहनों का योगदान सबसे कठिन और तपस्या पूर्ण होता है। लगातार 24 से 36 घंटे कठिन साधना करते हुए वे न केवल अपने परिवार की, बल्कि लोक मंगल की भी कामना करती हैं। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लाखों श्रद्धालु इस पर्व में शामिल होते हैं। छठ महापर्व के आयोजन में स्वच्छता और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से जुड़कर गोमती नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नदी में जल की मात्रा पर्याप्त और शुद्ध है। उनका प्रयास है कि आने वाले एक से डेढ़ वर्षों में लखनऊ का कोई भी सीवर या ड्रेनेज गोमती नदी में न गिर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूजा स्थलों और नदी तटों की स्वच्छता हर नागरिक का कर्तव्य है। Lucknow News

सिंगल यूज़ प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट न फेंकें, जल स्रोतों को बाधित न करें और ग्राम पंचायतों तथा नगर निकाय द्वारा तय किए गए कूड़ा स्थल का ही प्रयोग करें। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि गोमती नदी और अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करने में योगदान दें। मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व से जुड़ी सामाजिक और राष्ट्रीय एकता पर भी जोर देते हुए कहा कि यह पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि आत्मशुद्धि और लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाला कठिन यज्ञ है। विदेशों में बसे भोजपुरी समाज के लोग भी इस पर्व में जुड़कर सामाजिक और राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:– डिपोर्ट ने दिए गहरे जख्म: सकुशल घर लौटने की ख़ुशी मनाये या कर्ज में डूबने का मातम

Chhath Puja: शुकतीर्थ में श्रद्धा और आस्था के संग मनाया गया छठ पर्व
मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। Chhath Puja Festival: तीर्थनगरी शुकतीर्थ में छठ पूजा का पर्व भक्ति और उत्साह के माहौल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह होते ही गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने गंगा तट पर पहुंचकर छठ मैया की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की खुशहाली, सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। Muzaffarnagar News

महिलाओं ने बांस की टोकरी में मौसमी फल, ठेकुआ, कसर, गन्ना और पूजा सामग्री सजाकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। पूरे घाट पर दीपों की लौ और फूलों की सुगंध ने वातावरण को पवित्रता और भक्ति से भर दिया। श्रद्धालुओं ने लोकगीतों और भजनों से माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया। Muzaffarnagar News

पूरे क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर उल्लास का दृश्य देखने को मिला। प्रशासन और स्थानीय समितियों की ओर से घाटों पर स्वच्छता और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं का कहना है कि छठ पर्व न केवल आस्था और विश्वास का प्रतीक है, बल्कि यह सूर्य देव और प्रकृति के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश भी देता है। Muzaffarnagar News

यह भी पढ़ें:– Haryana Railway News: हरियाणा की रेल यात्रा में नई रफ्तार, करनाल से यमुनानगर और जींद से हांसी तक दौड़ेगी नई उम्मीदों की पटरी

Chhath Puja: छठ पूजा पर्व पर यमुना नदी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्यदेव को दिया अर्घ्य एवं विशेष पूजा-अर्चना की

एसडीएम व तहसीलदार ने यमुना नदी पर पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Chhath Puja Festival: छठ पूजा पर्व पर यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की और अर्घ्य दिया। वहीं, छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सोमवार को छठ पूजा पर्व का तीसरा दिन श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कैराना में यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर शाम के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। Kairana

इस दौरान श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य की विशेष पूजा-अर्चना की तथा अर्घ्य दिया। उन्होंने सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना भी की। वहीं, छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसडीएम निधि भारद्वाज व तहसीलदार अर्जुन चौहान ने यमुना नदी पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठां के साथ में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए यमुना पर पीएसी व प्राइवेट गोताखोर तैनात किए गए थे। सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री पुलिस-फोर्स के साथ यमुना नदी पर मुस्तैद रहे। Kairana

इस अवसर पर सीओ कैराना श्यामसिंह, यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, तहसीलदार अर्जुन चौहान ने बताया कि छठ पर्व पर करीब चार हजार महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने यमुना नदी पर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की है। श्रद्धालुओं के द्वारा अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर मंगल कामनाएं की गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यमुना नदी पर बड़ी संख्या ने पुलिस-फोर्स व गोताखोरों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:– गोसेवा दल के सदस्यों ने घायल नीलगाय का कराया उपचार

Chhath Puja: छठ पूजा के मद्देनजर यमुना पर पहुंचे डीएम-एसपी, परखी व्यवस्था
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Chhath Puja: छठ पूजा के मद्देनजर डीएम-एसपी ने यमुना नदी पर पहुंचकर स्थानीय प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के स्नान एवं सुरक्षा हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मातहतों को मुस्तैदी व पूर्ण निष्ठां के साथ में अपनी कर्तव्य का निर्वहन करने के निर्देश दिए है। Kairana News

शनिवार को डीएम शामली अरविंद चौहान व एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह यमुना नदी पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने शनिवार को शुरू हुए चार दिवसीय छठ पर्व अनुष्ठान के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का गहनता से जायजा लिया। डीएम-एसपी ने यमुना नदी पर स्थित घाटों का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश, बैरिकेटिंग, सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने हेतु ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ में समन्वय स्थापित करते हुए निर्बाध एवं शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार सम्पन्न कराने हेतु प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, नायब तहसीलदार सतीश यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, यमुना ब्रिज चौकी एसआई अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– मारपीट कर धमकी देकर हवाई फायर करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार