Drugs Smuggling - Sach Kahoon Hindi

126 ग्राम अफीम तस्करी मामले में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
एक आरोपी पहले ही भेजा जा चुका न्यायिक अभिरक्षा में

Drugs Smuggler Arrested: हनुमानगढ़। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नोहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 126 ग्राम अफीम तस्करी के मामले में वांछित 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ, हथियार, जुआ-सट्टा व अन्य अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। Hanumangarh News

इसी अभियान के तहत सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नोहर थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी राजेन्द्र उर्फ राजू लुहार (38) पुत्र कन्हैयालाल निवासी ढोरिया पीएस निम्बाहेड़ा जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया है, जो 2023 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित था। उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

एसपी के अनुसार, इस मामले में 8 अप्रैल 2023 को गश्त व नाकाबंदी के दौरान कार सवार आरोपी लक्ष्मण सिंह उर्फ रिबु (36) पुत्र बलवंत सिंह उर्फ बल्जी निवासी वार्ड 20, नोहर को 126 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही राजेन्द्र उर्फ राजू फरार चल रहा था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पृथ्वी सिंह, हैड कांस्टेबल विजय व कांस्टेबल विक्रम शामिल रहे। पुलिस की ओर से आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच जारी है। Hanumangarh News

Goa News: गोवा में ड्रग तस्करी पर ईडी का बड़ा एक्शन! 7.17 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क
पणजी। मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गोवा में करोड़ों रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एवं साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस अधिनियम, 1985 के अंतर्गत दर्ज अपराधों से संबंधित आय के आधार पर की गई है। कुर्क की गई संपत्तियों का अनुमानित मूल्य लगभग 7.17 करोड़ रुपये बताया गया है। Goa News

कुर्क संपत्तियों में एक तीन मंजिला आवासीय भवन और दो पृथक दो-मंजिला मकान शामिल हैं, जो प्रकाश वाल्के और शीतल वाल्के के नाम दर्ज हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि ये संपत्तियां अवैध मादक पदार्थ व्यापार से अर्जित धन से खरीदी गई थीं।

मामले की शुरुआत 7 मार्च 2021 को हुई, जब Narcotics Control Bureau ने उगोचुकवु सोलोमन उबाबुको, डेविड और प्रकाश वाल्के के विरुद्ध मामला दर्ज किया। गोवा के असगांव क्षेत्र में की गई छापेमारी में एलएसडी, कोकीन, चरस और गांजा सहित विभिन्न मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। एनसीबी की प्राथमिकी के आधार पर Enforcement Directorate ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अलग से जांच प्रारंभ की। तलाशी के दौरान प्रकाश वाल्के के आवास से भी एलएसडी बरामद हुई। Goa News

प्रकाश वाल्के को 2018 में एनसीबी तथा 2023 में भी गिरफ्तार किया गया था

प्रकाश वाल्के को वर्ष 2018 में एनसीबी तथा 2023 में गोवा पुलिस की एंटी-नारकोटिक शाखा द्वारा अन्य एनडीपीएस मामलों में भी गिरफ्तार किया गया था। इन मामलों में एमडीएमए, एक्स्टेसी पाउडर और हाइड्रोपोनिक गांजा की बरामदगी शामिल थी। वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत में है।

ईडी की जांच में यह सामने आया कि कथित अवैध आय को विभिन्न बैंक खातों में जमा किया गया था। एजेंसी अब अन्य संभावित लाभार्थियों और सहयोगियों की पहचान कर रही है तथा मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित अन्य संपत्तियों का भी पता लगाया जा रहा है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थ तस्करी और धन शोधन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर अपराध के आर्थिक स्रोत पर प्रहार करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। Goa News

Rajasthan Roadways: रोडवेज बस में लावारिस बैगों से पोस्त बरामद होने पर मचा हड़कंप
रोडवेज डिपो में खड़ी बस में तीन बैगों में भरा था 14.545 किलोग्राम पोस्त

हनुमानगढ़। जंक्शन थाना पुलिस ने रोडवेज डिपो में खड़ी रोडवेज बस के अन्दर रखे तीन लावारिस बैगों में भरा 14 किलोग्राम से अधिक पोस्त बरामद किया है। यह कार्रवाई रोडवेज प्रशासन की सूचना पर की गई। फिलहाल पुलिस अज्ञात के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर यात्रियों की जानकारी जुटा रही है। जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि रविवार रात्रि को रोडवेज प्रशासन ने दूरभाष के जरिए सूचना दी कि ओवरब्रिज के नजदीक स्थित डिपो में खड़ी रोडवेज बस नम्बर आरजे 31 पीए 4620 के अन्दर सीटों के ऊपर बने स्टैंड में तीन लावारिस बैग पड़े हैं। इनमें कोई संदिग्ध वस्तु हो सकती है। Rajasthan Roadways News

थाना प्रभारी के अनुसार सूचना मिलने पर वे टीम के साथ डिपो पहुंचे और रोडवेज बस के अन्दर रखे तीनों लावारिस बैगों को खोलकर चैक किया तो तीनों में कुल 14 किलो 545 ग्राम छिलका व चूरानुमा पोस्त भरा हुआ था। मौके से बरामद पोस्त को कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार तफ्तीश टाउन पुलिस थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार रोडवेज प्रशासन से इस बस में सवार यात्रियों का रिकॉर्ड मांगा गया है ताकि पोस्त तस्करों तक पहुंचा जा सके। Rajasthan Roadways News