Ultrasound Machine - Sach Kahoon Hindi

PGIMS Rohtak: PGIMS में सुबह 5 बजे से कतार, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड; मरीजों का फूटा गुस्सा
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। PGIMS Rohtak: पीजीआईएमएस में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को सुबह पांच बजे से कतार में लगना पड़ रहा है, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जांच की बारी आएगी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं। करीब 50 मरीजों की जांच पूरी होते ही बाकी मरीजों को अगले दिन आने की तारीख दिए जाने से मंगलवार को लोगों का सब्र टूट गया। परेशान मरीज और उनके परिजन सीधे कुलपति कार्यालय पहुंच गए और व्यवस्था के खिलाफ जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल खुद कार्यालय से बाहर आए और मरीजों व उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं।

प्रदर्शन कर रहे मरीजों का आरोप था कि पीजीआई में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए उन्हें तड़के ही पहुंचना पड़ता है। सुबह पांच बजे से लाइन लगनी शुरू हो जाती है और देखते ही देखते लंबी कतार लग जाती है। कई मरीज घंटों अपनी बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन निर्धारित संख्या में जांच होने के बाद बाकी लोगों को अगले दिन आने के लिए कह दिया जाता है। ऐसे में बीमारी से जूझ रहे मरीजों को जांच के लिए ही बार-बार पीजीआई के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि रोहतक के अलावा आसपास के जिलों और दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पीजीआई में उपचार के लिए पहुंचते हैं। डॉक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड लिखे जाने के बाद जांच समय पर नहीं होने से आगे का उपचार भी प्रभावित होता है।

पीजीआई में अल्ट्रासाउंड के साथ एक्स-रे जैसी जांचों के लिए भी मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। पीजीआई कुलपति ने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक मरीजों की जांच हो सके और उन्हें बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि मरीजों को हो रही परेशानी को जल्द दूर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। दरअसल प्रदेश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल पीजीआईएमएस में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं,  ऐसे में अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांच के लिए तड़के पांच बजे से कतार में लगने के बावजूद मरीजों को अगले दिन की तारीख मिलना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

सोनीपत जिले के सामान्य अस्पताल में विधायक निखिल मदान ने अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण किया
सोनीपत (सच कहूँ/अजीत राम बंसल)। विधायक निखिल मदान (Nikhil Madan) ने सामान्य अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण किया। विधायक निखिल मदान ने कहा कि सोनीपत जिले के सामान्य अस्पताल में रोजाना लगभग दो हज़ार लोग अपने इलाज के लिए आते है। लेकिन सोनीपत के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी थी।अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के लिए उन्होंने विधानसभा के बजट सत्र में माँग उठाई थी। Sonipat News

अब सरकार द्वारा उसी माँग को पूरा करते हुए लगभग 1 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई है, साथ ही रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति भी की गई है। अब रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क अल्ट्रासाउंड किए जाएँगे। इस सुविधा के शुरू होने से विशेषकर गर्भवती महिलाओं और गरीब लोगों को फ़ायदा मिलेगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ ज्योत्सना, सिविल सर्जन डॉ तरुण यादव, रेडियोलॉजिस्ट डॉ धर्मेन्द्र यादव, बीएमआई सोनू तिहाल आदि लोग मौजूद रहे। Sonipat News

यह भी पढ़ें:– हांसी में डीएपी खाद के लिए हाहाकार