Passport Seva News - Sach Kahoon Hindi

पासपोर्ट सेवाएं अब आपके द्वार: पश्चिमी यूपी में विशेष मोबाइल वैन अभियान
मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में तय तिथियों पर मिलेगी सुविधा, अपॉइंटमेंट की परेशानी होगी कम

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों तक आसान और सुलभ बनाने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों पर मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में पासपोर्ट मोबाइल वैन तैनात की जाएगी। Ghaziabad News

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बढ़ती मांग को देखते हुए पासपोर्ट सेवाओं को समयबद्ध और सुविधाजनक बनाना है, ताकि नागरिकों को अपॉइंटमेंट में होने वाली देरी से राहत मिल सके।

इन तिथियों पर मिलेगी पासपोर्ट सेवा | Ghaziabad

मेरठ (डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र):  7 से 9 अप्रैल 2026 तक

सहारनपुर (डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र):  15 से 17 अप्रैल 2026 तक

मुजफ्फरनगर (मुख्य डाकघर):  28 से 30 अप्रैल 2026 तक

मोबाइल वैन से मिलेगी त्वरित सुविधा

अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल वैन के माध्यम से पासपोर्ट से जुड़ी सभी आवश्यक सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों के आवेदकों को विशेष लाभ मिलेगा और उन्हें लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

नागरिकों से अपील: पहले से करें अपॉइंटमेंट बुक

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे Passport Seva Portal पर जाकर पहले से अपॉइंटमेंट बुक करें, ताकि इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाया जा सके।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य

पासपोर्ट सेवाओं को सरल और सुलभ बनाना,बढ़ती मांग को समय पर पूरा करना, अपॉइंटमेंट में देरी की समस्या को कम करना,और ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक सेवाएं पहुंचाना है। पासपोर्ट मोबाइल वैन अभियान को नागरिक सेवाओं के विकेंद्रीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आम लोगों को सरकारी सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध हो सकेंगी।

E-Passport Seva: भारत ने शुरू की प्रवासी भारतीयों के लिए नई सुविधा युक्त पासपोर्ट सेवा 2.0, ऐसे करें आवेदन
दुबई। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुविधा के लिए वैश्विक पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (GPSP 2.0) आरंभ करने की घोषणा की है। यह नई प्रणाली 28 अक्टूबर 2025 से सभी पासपोर्ट संबंधित सेवाओं में लागू की जाएगी। इस उन्नत संस्करण के तहत अब ई-पासपोर्ट सुविधा के साथ कई तकनीकी सुधार किए गए हैं, जिनसे आवेदन प्रक्रिया अधिक तेज़ और पारदर्शी बनेगी। E-Passport Seva News

ई-पासपोर्ट में एम्बेडेड चिप की सुविधा

GPSP 2.0 के अंतर्गत जारी किए जाने वाले ई-पासपोर्ट में एक उच्च सुरक्षा युक्त माइक्रो-चिप होगी, जिसमें धारक का डिजिटल डेटा सुरक्षित रूप से संजोया रहेगा। इससे आव्रजन केंद्रों पर दस्तावेज़ सत्यापन और पहचान की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज़ हो जाएगी।

ऑनलाइन दस्तावेज़ अपलोड और सुधार की सुविधा

नई व्यवस्था के तहत आवेदक अब पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम (PSP) पोर्टल के माध्यम से अपनी फ़ोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। इससे बीएलएस इंटरनेशनल केंद्रों पर भीड़ और प्रतीक्षा समय में कमी आएगी। इसके अतिरिक्त, पहले से जमा किए गए आवेदनों में किसी त्रुटि या संशोधन की आवश्यकता पड़ने पर अब आवेदकों को दोबारा पूरा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी। सेवा प्रदाता मामूली सुधार बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कर सकेंगे।

ई-पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया (मुख्य चरण)

आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “नया पंजीकरण करें” विकल्प चुनें।

लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाकर पोर्टल में प्रवेश करें।

नया पासपोर्ट आवेदन फॉर्म भरें और ऑनलाइन जमा करें।

फॉर्म का प्रिंट लेकर निकटतम बीएलएस केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करें।

आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ निर्धारित समय पर केंद्र में उपस्थित हों।

यूएई में भारतीय समुदाय की स्थिति

यूएई में भारतीय नागरिकों की जनसंख्या लगभग 43 लाख है, जो देश की कुल आबादी का लगभग 35 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं। इनमें अधिकतर लोग केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब से संबंध रखते हैं। दूतावास के अनुसार, यह नई डिजिटल पहल प्रवासी भारतीयों के लिए पासपोर्ट संबंधी कार्यों को सरल, सुरक्षित और समय-बचत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। E-Passport Seva News