Indians Millionaire - Sach Kahoon Hindi

Indians Millionaire: भारतीयों के लिए सुनहरा मौका, सिर्फ 1000 रुपये में फाइव स्टार होटल, इस देश में पहुंचते ही बन जाएंगे करोड़पति
Indians Millionaire:  अनु सैनी। अगर आप भी विदेश घूमने का सपना देखते हैं लेकिन बजट की वजह से रुक जाते हैं, तो आपके लिए लाओस (Laos) एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। दक्षिण-पूर्व एशिया का यह छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और सस्ती लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। यहां भारतीय करेंसी की ताकत इतनी ज्यादा है कि यहां पहुंचते ही हर भारतीय करोड़पति बन जाता है।

दरअसल, लाओस की करेंसी लाओ कीप (Lao Kip) है, जो भारतीय रुपये की तुलना में बहुत कमजोर है। एक भारतीय रुपया करीब 251.91 लाओ कीप के बराबर होता है। यानी अगर आपके पास 50,000 रुपये हैं, तो आप लाओस पहुंचकर लगभग 1.26 करोड़ लाओ कीप के मालिक बन जाएंगे। इसलिए कहा जाता है कि इस देश में कदम रखते ही भारतीय करोड़पति बन जाते हैं।

UP Expressway News: उत्तर प्रदेश में बनने जा रहे हैं 8 नए हाईटेक एक्सप्रेसवे, 30 जिलों की बदल जाएगी किस्मत

फाइव स्टार होटल सिर्फ 1000 रुपये में | Indians Millionaire

लाओस में रहना और घूमना बेहद सस्ता है। यहां के होटल 1000 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक में मिल जाते हैं। इन होटलों में आपको फाइव स्टार जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं यहां की सड़कों पर मिलने वाला स्ट्रीट फूड और लोकल रेस्टोरेंट इतने किफायती हैं कि मात्र 20 से 40 रुपये में ही भरपेट खाना मिल जाता है। लाओस की पारंपरिक डिश जैसे स्टिकी राइस, लार्ब और नूडल सूप काफी मशहूर हैं। यहां की कॉफी और लोकल ड्रिंक्स भी पर्यटकों को बहुत पसंद आती हैं।

ट्रांसपोर्ट और घूमने का खर्च बेहद कम

यहां का लोकल ट्रांसपोर्ट भी बहुत सस्ता है। बस या टुक-टुक से सफर करने के लिए आपको केवल 12 से 40 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। यानी भारत के मुकाबले बहुत कम खर्च में आप यहां लग्जरी लाइफ का मजा ले सकते हैं।

अगर आप यहां घूमने, खाने और रुकने का पूरा खर्च जोड़ें तो एक दिन में लगभग 1500 से 3000 रुपये ही खर्च होते हैं। यानी भारत के किसी बड़े शहर में जितने पैसों में एक दिन निकलता है, उतने में आप यहां विदेश यात्रा का मजा उठा सकते हैं।

अगर आप लाओस में 7 दिन का ट्रिप प्लान करते हैं, तो कुल खर्च लगभग 40,000 से 70,000 रुपये तक आएगा — जिसमें होटल, खाना, ट्रांसपोर्ट और घूमने की पूरी लागत शामिल होगी।

लाओस और भारत का पुराना रिश्ता

लाओस का असली नाम लाओ पीपल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक है, और इसकी राजधानी वियांग चान (Vientiane) है। भारत और लाओस के बीच संबंध बहुत पुराने हैं। कहा जाता है कि सम्राट अशोक के समय में दक्षिण भारत के कई लोग असम और मणिपुर होते हुए हिंद-चीन क्षेत्र तक पहुंचे थे। आज भी लाओस के कई लोग खुद को भारतीय मूल का मानते हैं। दिलचस्प बात यह है कि लाओस दक्षिण-पूर्व एशिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी कोई समुद्री सीमा नहीं है, फिर भी यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों के लिए पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है।

भारतीयों के लिए आसान वीजा प्रक्रिया

भारतीय यात्रियों के लिए लाओस की यात्रा बेहद आसान है। यहां वीजा ऑन अराइवल की सुविधा उपलब्ध है, यानी आपको पहले से वीजा आवेदन करने की जरूरत नहीं होती। साथ ही करेंसी एक्सचेंज की प्रक्रिया भी बेहद सरल है। कुल मिलाकर, अगर आप कम बजट में विदेश घूमना चाहते हैं और करोड़पति जैसी फीलिंग लेना चाहते हैं, तो लाओस आपके लिए एकदम सही डेस्टिनेशन है। यहां की सस्ती करेंसी, खूबसूरत नजारे और शांत माहौल आपकी विदेश यात्रा को यादगार बना देंगे।