Cabinet Minister Anil Vij - Sach Kahoon Hindi

Haryana Railway News: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला में आधुनिक सेमी-हाईस्पीड रेलगाड़ी दिल्ली–फिरोज़पुर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Vande Bharat Trains: अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज (Cabinet Minister Anil Vij) तथा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से नई वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। यह आधुनिक सेमी-हाईस्पीड रेलगाड़ी दिल्ली–फिरोज़पुर मार्ग पर आरंभ की गई है, जिसका प्रमुख ठहराव अंबाला में भी निर्धारित है। Haryana Railway News

इस अवसर पर अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश के विकास को नई दिशा और गति प्रधानमंत्री के कार्यकाल में मिली है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने आज विभिन्न मार्गों पर चार नई वंदे भारत ट्रेनों को शुभारंभ किया है, जिससे यात्रियों को तेज़, सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा।

मीडिया से बातचीत में मंत्री विज ने अंबाला स्टेशन से जुड़े अपने बचपन के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि स्टेशन की मौजूदा रूपरेखा देखकर वर्षों का परिवर्तन स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि एक समय साधारण ट्रेनों में कोयले की कालिख से चेहरा तक पहचान में नहीं आता था, जबकि आज वंदे भारत जैसी तकनीक-संपन्न ट्रेनों ने भारतीय रेलवे की छवि बदल दी है। Haryana Railway News

वंदे भारत एक्सप्रेस की विशेषताओं पर बोलते हुए विज ने बताया कि यह ट्रेन लगभग 160 से 170 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने में सक्षम है। उन्होंने स्मरण किया कि पहली वंदे भारत यात्रा के दौरान वह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ अंबाला से दिल्ली तक गए थे और गतिशील ट्रेन में बिना किसी कंपन के चाय का आनंद लिया था।

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भी नई ट्रेन की शुरुआत को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों को अत्यधिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने अंबाला और पूरे देश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। Haryana Railway News