Delhi Blast News - Sach Kahoon Hindi

Mahipalpur Bus Tyre Burst: दिल्ली में एक और ब्लास्ट की खबर से मचा हड़कंप! धमाके की वजह निकली कोई और !
Mahipalpur Bus Tyre Burst: नई दिल्ली। राजधानी के महिपालपुर क्षेत्र में गुरुवार प्रातः एक तेज़ धमाके जैसी आवाज़ सुनाई देने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह आवाज़ रेडिसन होटल के समीप सुनाई दी, जिसके बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक बस का टायर फटने से हुई तेज़ धमाके जैसी आवाज़ से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफ़एस) के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सुबह लगभग 9 बजकर 18 मिनट पर सूचना प्राप्त हुई। तत्परता दिखाते हुए विभाग ने तुरंत तीन दमकल वाहन घटनास्थल की ओर रवाना किए। Delhi News

सूत्रों के अनुसार, एक स्थानीय महिला ने सबसे पहले पीसीआर कॉल कर प्रशासन को सूचित किया था। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। दिल्ली पुलिस की विशेष टीमों ने बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर आस-पास के इलाके का गहन निरीक्षण किया। प्रत्येक कोने और संदिग्ध स्थान की जांच की गई ताकि किसी संभावित खतरे को टाला जा सके।

हालांकि, विस्तृत तलाशी अभियान के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होटल परिसर या उसके आसपास कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार की क्षति की कोई सूचना नहीं है। Delhi News

Delhi Blast Updates: दिल्ली में कार ब्लास्ट करने वाले आतंकी की हुई पहचान, जानकर देशवासियों में फैला आक्रोश
Delhi Blast Latest Updates: नई दिल्ली। लाल किला विस्फोट प्रकरण में कार चालक आतंकी की पहचान अब स्पष्ट हो गई है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, घटना स्थल से प्राप्त अवशेषों के डीएनए परीक्षण में पुष्टि हुई है कि विस्फोटक कार को उमर उन नबी चला रहा था। अधिकारियों ने बताया कि उमर के परिजनों – उसकी मां और भाई- के डीएनए नमूने एकत्र कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजे गए थे, जहां इनकी तुलना लोक नायक अस्पताल में संरक्षित शव अवशेषों से की गई। परीक्षण के बाद यह निश्चित हुआ कि कार विस्फोट में मारा गया व्यक्ति उमर ही था। Delhi Blast Updates

सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के बाद कार के स्टीयरिंग के समीप से पैर का एक टुकड़ा बरामद हुआ था, जिसने जांच की दिशा तय कर दी। डीएनए जांच ने सभी शंकाओं को समाप्त कर दिया। इस मामले में जांच के दौरान एक और महत्वपूर्ण खुलासा सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विस्फोट की साजिश रचने वालों – डॉक्टर मुजम्मिल, डॉक्टर अदील और शाहीन-ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये की राशि जुटाई थी, जिसे उमर को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि उमर और मुजम्मिल के बीच धन को लेकर मतभेद भी हुए थे। इसके बाद उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के क्षेत्रों से करीब तीन लाख रुपये मूल्य का एनपीके उर्वरक खरीदा, जिसका उपयोग आईईडी तैयार करने में किया गया।

विस्फोट से ठीक पहले उमर एक मस्जिद में गया था

सूत्रों का यह भी कहना है कि उमर ने अपने गुट के 2 से 4 सदस्यों के बीच सुरक्षित बातचीत के लिए ‘सिग्नल’ ऐप का एक विशेष समूह बनाया था। विस्फोट से ठीक पहले उमर एक मस्जिद में गया था और वहां लगभग दस मिनट तक रुका रहा। इसके बाद वह कार लेकर लाल किले की दिशा में रवाना हुआ। शाम लगभग सात बजे, जब सड़क पर भारी ट्रैफिक था, तभी कार में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ भी चपेट में आ गईं। इस भीषण विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है।

शीर्ष सूत्रों ने वार्ता से कहा कि दिल्ली कार विस्फोट के तार पाकिस्तान से जुड़े होने के सबूत मिले हैं, जिसको जानकर देशवासियों में आक्रोश फैला हुआ है। डॉ. मुज़म्मिल और अन्य संदिग्धों से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर विस्फोट के साथ पाकिस्तान का संबंध जुड़ रहा है। सूत्र ने कहा कि इन संपर्कों का संबंध मौदुद्दीन औरंगजेब आलम से हो सकता है, जिसे अम्मार अल्वी के नाम से भी जाना जाता है। Delhi Blast Updates

Delhi Car Blast: दिल्ली कार विस्फोट की जाँच गृह मंत्रालय ने एनआईए के सुपुर्द की, फरीदाबाद से भारी विस्फोटक बरामद
Delhi Red Fort Car Blast: नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को राजधानी में हुए कार विस्फोट प्रकरण की जाँच का दायित्व राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया है। सोमवार की सांयकाल लाल किला क्षेत्र के निकट एक धीमी गति से चल रही हुंडई i20 कार में हुए तीव्र धमाके ने पूरे देश को सकते में डाल दिया। इस घटना में कम से कम 13 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह विस्फोट सुभाष मार्ग के ट्रैफिक सिग्नल पर लगभग सात बजे हुआ, जिसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया। Delhi Car Blast

घटना विशेष

दिल्ली पुलिस के अनुसार, धमाका शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर–1 के समीप हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ जलकर राख हो गईं।

फ़ोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट बुधवार तक आने की सम्भावना है, जिससे विस्फोटक पदार्थ की प्रकृति और धमाके की तकनीक को समझने में सहायता मिलेगी।

घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जाँच सभी संभावित कोणों से की जाए और किसी भी सुराग को नज़रअंदाज़ न किया जाए।

फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद | Delhi Car Blast

इसी बीच, फरीदाबाद से सामने आई बरामदगी ने जाँच को और गंभीर बना दिया है। जम्मू–कश्मीर पुलिस और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक आवासीय फ्लैट से 360 किलोग्राम संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट तथा लगभग 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री, जिसमें डेटोनेटर, रसायन एवं तारें शामिल हैं-जब्त की गईं। जाँच अधिकारियों को आशंका है कि दिल्ली धमाके और फरीदाबाद बरामदगी के बीच कोई गहरा संबंध हो सकता है तथा यह संपूर्ण गतिविधि किसी बड़े आतंकवादी नेटवर्क की ओर संकेत करती है, जो राज्य की सीमाओं से परे सक्रिय हो सकता है।

Delhi Blast News Updates: दिल्ली विस्फोट के बाद दहल उठा था आस पास का पूरा इलाका, लाल किला 3 दिनों के लिए बंद, 4 संदिग्ध हिरासत में
Delhi Blast News Updates: नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सायंकाल एक भीषण धमाका होने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। हुंडई आई-20 कार में हुए इस अत्यधिक तीव्र विस्फोट ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास के व्यस्त मार्ग को दहला दिया। आसपास खड़े कई वाहन आग की चपेट में आ गए और धुएँ के घने बादल दूर तक दिखाई देते रहे। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में कम से कम नौ लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि अठारह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। Delhi Blast

धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। यह पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल की सूक्ष्म जाँच में जुटे हैं कि क्या यह बम विस्फोट था या किसी अन्य वजह से धमाका हुआ। इसी बीच, कार के स्वामित्व से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ऐसे व्यक्तियों से भी पूछताछ कर रही है जिन्हें हाल ही में एक आतंकी मॉड्यूल के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। इस मॉड्यूल से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए थे, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

गृह मंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को कड़ी निगरानी बरतने के निर्देश दिए

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में यूएपीए, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना की जानकारी ली है और गृह मंत्री अमित शाह से लगातार स्थिति का अद्यतन प्राप्त कर रहे हैं। गृह मंत्री ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल भी जाना और सुरक्षा एजेंसियों को कड़ी निगरानी बरतने के निर्देश दिए।

दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भी एहतियाती हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है। धमाके के बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा की बीस से अधिक गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास खड़े वाहनों के शीशे टूट गए और नज़दीकी इमारतों में भी कंपन महसूस किया गया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लाल किले को तीन दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा कारणों से चांदनी चौक बाज़ार को मंगलवार के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और जाँच दल सभी कोणों से इस घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रहा है। Delhi Blast