Delhi Blast Updates - Sach Kahoon Hindi

Delhi Blast Updates: प्लेन से उतरते ही अस्पताल पहुंचे पीएम मोदी, पाकिस्तान की अब खैर नहीं!
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने भूटान यात्रा से लौटते ही बुधवार को यहां लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल जाकर दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। मोदी विस्फोट के एक दिन बाद मंगलवार को भूटान की दो दिन की यात्रा पर गए थे और आज दोपहर वहां से लौटते ही वह हवाई अड्डे से सीधे अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले। डाक्टरों और अधिकारियों ने उन्हें उपचार से संबंधित जानकारी से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने विस्फोट में घायल लोगों से बातचीत कर उनकी तबियत के बारे में पूछा और डॉक्टरों से उनके उपचार के बारे में जानकारी ली। Delhi Blast Updates

मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,” एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिला। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस षड़यंत्र के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। मंगलवार शाम लाल किले के निकट हुए कार विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गयी थी और 20 से अधिक घायल हैं। Delhi Blast Updates

मोदी ने भूटान की राजधानी थिम्पू में भी एक कार्यक्रम में कहा था कि इस षड़यंत्र में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच गृह मंत्रालय ने विस्फोट की जांच का काम मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेन्सी को सौंप दिया था। गृह मंत्री अमित शाह ने जांच एजेन्सियों के प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी। वह विस्फोट के तुरंत बाद घायलों से मिलने अस्पताल गये थे और उन्होंने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया था।

यह भी पढ़ें:– शहर की सड़को पर घूम रहे आवारा पशु, डीसी ने स्थाई समाधान के दिए निर्देश

Punjab Police: दिल्ली ब्लास्ट के बाद पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से हथियार तस्करी का पर्दाफाश, दो काबू
फिरोजपुर। पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के माध्यम से हो रही हथियार तस्करी पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की नामक दो महत्वपूर्ण सदस्यों को पकड़ा गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से छह ग्लॉक 9 मिमी पिस्तौल, चार मैगज़ीन तथा चार जीवित कारतूस बरामद किए हैं। Punjab Police News

प्रारंभिक पूछताछ में विक्रमजीत ने स्वीकार किया कि उसका संपर्क पाकिस्तान में सक्रिय एक हथियार तस्कर से था। उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो और ग्लॉक पिस्तौल बरामद करते हुए नेटवर्क की व्यापकता पर और प्रकाश डाला है। यह सफलता पंजाब में अवैध हथियारों की बढ़ती आपूर्ति श्रृंखला को थामने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

खुफिया इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तस्करी श्रृंखला बेनकाब

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि खुफिया इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर पुलिस ने सीमा पार संचालित तस्करी श्रृंखला को बेनकाब किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक सामग्री जब्त की। Punjab Police News

डीजीपी यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि विक्रमजीत लंबे समय से पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में रहकर स्थानीय स्तर पर हथियार पहुँचाने का कार्य कर रहा था। उससे पूछताछ में यह भी सामने आया कि इसी नेटवर्क का नाम एक पुराने मामले—एके-47 राइफल की अवैध खरीद—में भी जुड़ा हुआ है।

जाँच दल अब आरोपियों के मोबाइल फ़ोन, डिजिटल उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक डेटा का विश्लेषण कर रहा है, ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ी-दर-कड़ी जानकारी सामने लाई जा सके। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ड्रोन और अन्य साधनों के ज़रिए सीमा पार से हथियार भेज रहा था। इस श्रृंखला को पूरी तरह समाप्त करने के लिए पड़ोसी राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाया गया है। Punjab Police News