Haryana Police News - Sach Kahoon Hindi

Haryana Police News: मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस के 312 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
गुरुग्राम (संजय कुमार मेहरा)। Haryana Police News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हरियाणा पुलिस के बेड़े में शामिल 310 नई मोटरसाइकिलों और दो कारों को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी वाहन आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन यानी ईआरवी के रूप में काम करेंगे। वाहन कॉपोर्रेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत होंडा मोटर फाउंडेशन द्वारा हरियाणा पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हरियाणा पुलिस के रिस्पांस टाइम की सराहना करते हुए कहा कि देश में ईआरवी का औसत रिस्पांस टाइम लगभग 18 मिनट है, जबकि हरियाणा पुलिस ने इसे घटाकर सात मिनट तीन सेकेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इसे सुशासन का वास्तविक स्वरूप बताया।

उन्होंने कहा कि हमने पुलिस विभाग में आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था कर आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत किया है। ये ईआरवी उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण कदम हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से सडक सुरक्षा नियमों का पालन करने की भी अपील की। नए वाहनों में से गुरुग्राम को 60 मोटरसाइकिलें और एक होंडा एलिवेट मिली है। फरीदाबाद को 40 मोटरसाइकिलें और एक होंडा एलिवेट दी गई है। बाकी 210 मोटरसाइकिलें हरियाणा के अन्य जिलों को भेजी गई हैं। डीजीपी अजय सिंघल ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन अत्याधुनिक वाहनों के शामिल होने से राज्य में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

उन्होंने बताया कि ईआरवी संकरी गलियों में भी कम समय में मौके पर पहुंचेंगे, जिससे जनता की सुरक्षा और पुख्ता होगी। कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक बिमला देवी, विधायक मुकेश शर्मा, गुरुग्राम पुलिस आयुक्त शिवास कविराज, डीसीपी पूर्व संदीप कुमार और पूजा डाबला सहित पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Haryana News: गुरुग्राम में हरियाणा पुलिस के बेड़े में शामिल किए गए नए वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

धोखाधड़ी के वांछित आरोपी की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: हरियाणा पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी की तलाश में कस्बे के मोहल्ला गुलशनगर में दबिश दी है। आरोपी के हाथ न लगने पर पुलिस टीम खाली हाथ वापिस लौट गई।

मंगलवार को हरियाणा के जनपद पानीपत के सदर थाने से तीन सदस्यीय पुलिस टीम सहायक उपनिरीक्षक रणदीप के नेतृत्व में कैराना कोतवाली पहुंची। जहां पर आमद दर्ज कराने के पश्चात टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ में धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे फिरोज नामक आरोपी की तलाश में कस्बे के मोहल्ला गुलशनगर में दबिश दी। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नही लग पाया, जिस पर पुलिस टीम बैरंग लौट गई। वहीं, कैराना कोतवाली पर तैनात एसएसआई अरुण कुमार का कहना है कि पानीपत पुलिस के द्वारा धोखाधड़ी के वांछित आरोपी की तलाश में दबिश दी गई है। आरोपी पुलिस टीम के हाथ नही लगा है। Kairana

यह भी पढ़ें:– Chhattisgarh Budget: छत्तीसगढ़ में 1.72 लाख करोड़ का बजट पेश, शिक्षा, उद्योग और कनेक्टिविटी पर बड़ा निवेश

Haryana News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा पुलिस मुस्तैद, डीजीपी का आया ये बड़ा बयान!
Haryana Police: चंडीगढ़। राजधानी दिल्ली में हुए धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हो गई हैं। पड़ोसी राज्य होने के कारण हरियाणा में भी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मौजूदा हालात और उठाए गए कदमों की जानकारी साझा की। Haryana News

डीजीपी ने बताया कि दिल्ली की घटना के तुरंत बाद पूरे हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। चांदीपुर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन पेट्रोलिंग, नाकाबंदी तथा संदिग्ध वाहनों की तलाशी को तेज कर दिया गया है। मंगलवार से चला आ रहा विशेष जाँच अभियान अभी भी पूरे ज़ोर पर जारी है, विशेषकर उन इलाकों में जो राज्य और जिला सीमाओं के पास आते हैं।

डीजीपी सिंह के अनुसार, वर्तमान स्थिति नियंत्रण में है और अब तक किसी प्रकार का संवेदनशील इनपुट प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्र हमेशा से पुलिस की विशेष निगरानी में रहते हैं, इसलिए गतिविधियों का लगातार विश्लेषण करते हुए सुरक्षा उपायों को लागू किया जा रहा है। Haryana News

फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामदगी के बाद पुलिस और अधिक सतर्क

इससे पहले फरीदाबाद में भारी मात्रा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद किए जाने के बाद पुलिस और अधिक सतर्क हो गई है। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-56 से दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर लगभग 50–60 किलो संदिग्ध सामग्री जब्त की थी। इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया है, जहाँ कई लोगों से पूछताछ जारी है।

डीजीपी ने यह भी बताया कि हरियाणा पुलिस, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है। दिल्ली से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जाँच केवल फरीदाबाद तक सीमित नहीं है; राज्य के अन्य जिलों में भी खुफिया सूचनाओं के आधार पर तलाशी और जाँच अभियान चल रहा है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे हरियाणा को फिलहाल हाई अलर्ट पर रखा गया है और आवश्यकतानुसार जाँच के दायरे का विस्तार किया जा रहा है। Haryana News