begins - Sach Kahoon Hindi
पटियाला : पंजाबी यूनिवर्सिटी की वार्षिक एथलैटिक मीट धूमधाम से शुरू
एथलीट हरमिलन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड | Game
लगभग 50 कालेजों के 900 एथलीटर लेंगे प्रतियोगिता में भाग
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। खेल विभाग पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला द्वारा डा. बीएस घुम्मण वाइस चांसलर (Game) के नेतृत्व में पंजाबी यूनिवर्सिटी की 57वीं वार्षिक एथलैटिक मीट का शुभारंभ किया गया। डा. गुरदीप कौर रंधावा निर्देशक खेल विभाग के नेतृत्व में तीन दिवसीय मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी के विभिन्न कालेजों की 40 लड़कियों और 45 लड़कों की टीमों में लगभग 900 खिलाड़ी /खिलाड़ियों भाग ले रहे हैं। खेल मुकाबलों के पहले दिन मदन लाल जलालपुर विधायक हलका घनौर ने बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करते विशेष के तौर पर खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर हौसला बढ़ाया।
मदन लाल जलालपुर ने कहा कि खेल विभाग यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस एथलेटिक मीट को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित करना एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने गुरू नानक देव जी की सामाजिक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को गुरू जी की शिक्षाओं से सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। जबकि वर्सिटी के डीन अकादमिक मामले डा. गुरदीप सिंह बत्तरा ने खेल विभाग द्वारा समय-समय पर खिलाड़ियों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं की भी सराहना की। इस मौके मुख्य मेहमान मदन लाल जलालपुर ने खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए पहले स्थान पर रही हरमिलन बैंस को 31 हजार, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही रेनूं रानी और ज्योति को क्रमवार 21-21 हजार रुपए नकद इनामी राशि देकर सम्मानित किया।
ये रहे परिणाम | Game
महिलाओं के 800 मीटर दौड़ मुकाबलों में नेशनल फिजिकल कालेज चुप्पकी की राष्ट्रीय एथलीट हरमिलन बैंस ने अपना पिछले साल का ही रिकार्ड जोकि 2:13.76 सेकिंड था को तोड़ते हुए 2:13.15 सेकिंड के साथ नया रिकार्ड कायम किया। जबकि गौ. महेन्दरा कालेज की एथलीटों में रेनूं रानी और ज्योति ने क्रमवार 2:19.41 सेकिंड के साथ दूसरा और 2:50.40 सेकिंड के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के 5000 मी. दौड़ मुकाबलों में नेशनल फिजिकल कालेज चुपकी की परमिन्द्र कौर ने 18:29.26 सेकिंड का समय लेकर पहला, चहल फिजिकल कालेज कल्याण की शैली धाम ने 19:31.83 सेकिंड का समय लेकर दूसरा और इसी कालेज की मनीषा ने 20:00.59 सेकिंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पुरुषों के डिस्कस थ्रो मुकाबलों में चहल फिजिकल कालेज कल्याण के मनिन्द्रजीत सिंह ने 48.28 मीटर के साथ पहला, गुरू नानक कालेज बुढलाडा के सुखवंत सिंह ने 47.15 मीटर के साथ दूसरा और माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहब के करनवीर सिंह ने 42.81 मीटर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करन में सफलता हासिल की।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
सुबह से ही मतदान केंद्रों में लंबी लाइनें लगी हैं।
नई दिल्ली(सच कहूँ)। 17वें लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। कुल सात चरणों में होने जा रहे आम चुनावों के लिए आज पहले चरण में 20 राज्यों की कुल 91 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। सुबह सात बजे से सभी केंद्रों पर सुचारू मतदान शुरू हो चुका है। अब तक कहीं से किसी तरह की गड़बड़ी या समस्या की खबर नहीं आई है। लोकतंत्र के महापर्व में सुबह से ही मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही ज्यादातर केंद्रों पर वोटरों की लंबी लाइनें लग चुकी थीं।
पहले चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25, तेलंगाना की सभी 17, असम की 5, बिहार की 4, ओडिशा की 4, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू कश्मीर की 2, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल की 2, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, नगालैंड, मिजोरम, सिक्किम व त्रिपुरा की 1-1, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप की 1-1 और पश्चिम बंगाल की 2 लोकसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है।
पहले चरण में 8 संसदीय सीटों पर 96 प्रत्याशी मैदान में हैं।
पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना, मुजफ्फरनगर सहित 8 संसदीय सीटों पर होगी, जहां 96 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, बिहार की गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई, जम्मू-कश्मीर की बारामुला-कुपवाड़ा और जम्मू-पुंछ, पश्चिम बंगाल की कूचबिहार और अलीपुरद्वार व छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट भी खास हैं। इस चरण में बड़े दलों के कई नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा। 91 सीटों के लिए कुल 1279 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 559 निर्दलीय हैं, जबकि 89 महिला उम्मीदवार हैं। 37 लोकसभा क्षेत्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
सर्वाधिक 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से की कुल आठ सीटों- कैराना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर पर पहले चरण में वोटिंग हो रही है। पिछले दो आम चुनावों की बात करें तो उप्र में पहले चरण का चुनाव ट्रेंड सेट करता रहा है। यहां का रुझान पूरे चुनाव की दशा-दिशा तय कर देने वाला साबित होता रहा है। यही वजह है कि इस बार भी इस क्षेत्र पर सबकी निगाहें लगी हैं।
2014 में प्रथम चरण की सभी आठ सीटों सहारनपुर, कैराना, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद में भाजपा का एकछत्र परचम फहराया था। चौधरी चरण सिंह परिवार का अभेद्य किला भी ध्वस्त हो गया था और बसपा के दलित-मुस्लिम समीकरण की हवा निकल गई थी।
लेकिन, कैराना में भाजपा सांसद हुकुम सिंह के निधन से रिक्त सीट पर उप चुनाव में विपक्षी एकता के सहारे रालोद की जीत हुई। भाजपा के लिए 2014 का प्रदर्शन फिर से दोहराना चुनौती राज्य के बदले सियासी हालात में सपा व बसपा गठजोड़ में रालोद के शामिल होने से भाजपा के लिए 2014 का प्रदर्शन फिर से दोहराना चुनौती होगा। गठबंधन भाजपा की राह में कांटे बिखेर रहा है तो कांग्रेस भी मुकाबलों को दिलचस्प बना रही है। सभी दलों के शीर्ष नेताओं की ताबड़तोड़ सभाएं और रोड़ शो ने सियासी पारा काफी बढ़ा दिया है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा शुरू
यात्रा का समापन 26 अगस्त को होगा
Amarnath Yatra, Begins, Tight, Security
जम्मू (एजेंसी)। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में बुधवार की सुबह जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।यात्रियों का ये पहला जत्था कश्मीर के दो आधार शिविरों बालटाल और पहलगाम से रवाना हुआ है। इस जत्थे में कुल 1904 श्रद्धालु हैं, जिनमें 1554 पुरुष, 320 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल हैं। ये यात्री दिन में कश्मीर के गांदेरबाल स्थित बालटाल और अनंतनाग स्थित नुनवान, पहलगाम आधार शिविर पहुंचेंगे. जिसके बाद ये तीर्थयात्री अगले दिन पैदल ही 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर के लिए रवाना होंगे। इससे तीर्थयात्रा की शुरूआत हो जाएगी। यात्रा का समापन 26 अगस्त को होगा जिस दिन रक्षा बंधन भी है।
विजय कुमार और बीबी व्यास ने  यात्रा को दी हरी झंडी
Amarnath Yatra, Begins, Tight, Security
बुधवार की सुबह जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, जम्मू-कश्मीर राज्यपाल के दो सलाहकार विजय कुमार और बीबी व्यास ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दी और जम्मू बेस कैंप से यात्रा के लिए रवाना किया। जम्मू-कश्मीर राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हम सबके लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। जनता के सहयोग से, सभी सुरक्षा एजेंसियों और विकास एजेंसियों के साथ हमने एक सुरक्षा को लेकर योजना बनाई है। यात्रियों की चिंताओं को दूर करने और यातायात के आसान प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।
सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक और गाड़ियों का इस्तेमाल
जम्मू कश्मीर के आईजी (CRPF) ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर बात करते हुए कहा कि हमने सुरक्षा के सारे इंतजाम पूरे कर लिए हैं।हम आधुनिक तकनीक और गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, साथ ही पिछले साल के मुकाबले इस साल सुरक्षा बढ़ाई गई है। हम किसी भी प्रकार के हमले के लिए तैयार हैं।वहीं, पहले जत्थे के यात्रियों ने कहा कि वो इस यात्रा को लेकर बेहद खुश हैं, उन्हें किसी प्रकार का डर नहीं है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
जार्डन हत्याकांड की एसओजी जांच शुरू
एएसपी संजीव भटनागर ने देखा घटनास्थल
श्रीगंगानगर । हिस्ट्रीशीटर विनोद श्योराण उर्फ जार्डन हत्याकांड की एसओजी जांच शुरू हो गई है। इसके साथ साथ पंजाब पुलिस की उस टीम का भी साथ लिया जाएगा, जिसने कुछ समय पहले विक्की गोंडा का इनकाउंटर किया था। जॉर्डन की हत्या के सिलसिले मेँ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जवाहर नगर थाना में आईपीसी की धारा 302, 143, 120 व 27 आर्म्स एक्ट मेँ एफआईआर दर्ज हुई है। एसओजी के एडि एसपी संजीव भटनागर ने श्रीगंगानगर पहुँच कर जांच शुरु कर दी हैं। पंजाब पुलिस के विक्रम जीत सिंह बराड़ भी टीम के साथ गंगानगर आ चुके हैं।
एसओजी के आईजी दिनेश एम राजन के आदेश भी एसपी आॅफिस आ गए। इस आदेश में कहा गया है कि एसओजी के एडि एसपी संजीव भटनागर के पर्यवेक्षण मेँ एक टीम का गठन किया जाकर निर्देशित किया जाता है कि जिला पुलिस श्रीगंगानगर के साथ समन्वय स्थापित कर अपराध मेँ शामिल संगठित अपराधियों को पकड़ने की कार्यवाही करे। वहीं जार्डन के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जार्डन के शरीर में 16 गोलियां लगी हुई थी। इससे पूर्व जार्डन के परिजनों ने एसओजी से जांच करवाने की मांग को लेकर पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया था जिसको लेकर आज सुबह से ही गहमागहमी रही।
शहर के अनेक जनप्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर से मुलाकात करने पहुंचे जिनमें बिहाणी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़, भाजपा युवा मोर्चा के रमजान अली, नगर परिषद के उप सभापति लक्की दावड़ा, पार्षद पवन गौड़, पार्षद संदीप शर्मा, पार्षद धर्मपाल श्योराण सहित अनेक जनप्रतिनिधि पहुंचे। इन जनप्रतिनिधियों ने कहाकि जब तक हत्याकांड की जांच एसओजी से करवाने के आदेश जारी नहीं होते, वह पोस्टमार्टम नहीं करवायेंगे।
इस पर पुलिस अधीक्षक ने जयपुर में एसओजी आईजी दिनेश एनएम से बातचीत करके मामले की जानकारी दी। एसओजी आईजी ने तुरंत ही जॉर्डन हत्याकांड को लेकर जवाहरनगर पुलिस थाना में दर्ज मुकदमा नम्बर 290, धारा 302, 143, 120 बी की जांच एसओजी के एएसपी संजीव भटनागर के नेतृत्व में टीम गठित करने के आदेश जारी कर दिए। इन आदेशों की प्रति शिष्टमण्डल को सौंप दी गई। विदित रहे कि मीरा मार्ग पर स्थित एक जिम में मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे एचएस जॉर्डन की हत्या के बाद परिजनों ने इस हत्याकांड की जांच एसओजी (स्पेशल आॅपरेशन गु्रप) से जांच करवाने की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया था। ऐसे में कल से शव जिला अस्पताल के मुर्दा घर में पड़ा है।
एसओजी एएसपी ने देखा घटनास्थल
स्पेशल आॅपरेशन ग्रुप (एसओजी)ने जॉर्डन हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। एसओजी के एएसपी पूरी टीम के साथ आज सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। एएसपी संजीव भटनागर ने जवाहरनगर पुलिस के साथ मीरा मार्ग पर स्थित जिम में पहुंचे। श्री भटनागर ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र महावर, एएसपी सुरेन्द्र ासंह राठौड़ व पुलिस उप अधीक्षक तुलसीदास पुरोहित से मुलाकात करके घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपनी टीम के साथ हर पहलू पर चर्चा की। उन्होंने हत्यारों के सीसीटीवी फुटेज भी देखे। एसओजी के साथ जिला पुलिस के अधिकारी भी इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले अज्ञात युवकों के बारे में सुराग जुटाने में लगे हुए हैं। पुलिए अधीक्षक के आदेश पर महिला पुलिस थाना प्रभारी नरेन्द्र पूनियां, जवाहरनगर एसएचओ प्रशांत कौशिक, कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्रोई जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।
चीन से पालिएस्टर धागे की डंपिंग की जांच शुरू
रिलायंस इंडस्ट्रीज की शिकायत पर यह हो रही जांच
नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार ने चीन से आ रहे कुछ खास किस्म के पालिएस्टर धागे के आयात के मामले में डंपिंग रोधी जांच शुरू की है। एसआर एफ लि. तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज की शिकायत पर यह जांच हो रही है।
वाणिज्य विभाग की एक अधिसूचना में कहा गया है कि डंपिंग रोधी एवं संबद्ध शुल्क महानिदेशालय (डीजीएडी) के पास ‘हाई टेनेसिटी पालीस्टर’ धागे की चीन से डंपिंग को लेकर ‘पर्याप्त’ साक्ष्य है।
डीजीएडी ने एक अधिसूचना में कथित डंपिंग और उससे घरेलू उद्योग को नुक्सान को लेकर जांच शुरू की है। जांच में अप्रैल 2016 से इस साल मार्च तक की अवधि को शामिल किया जाएगा। डंपिंग से घरेलू कंपनियों को नुक्सान की बात साबित होती है तो डीजीएडी डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करेगा। घरेलू कंपनियों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए डंपिंग निरोधक शुल्क लगाया जाता है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।