Devendra Fadnavis CM - Sach Kahoon Hindi

Mumbai BJP: मुंबई BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, चार नए महासचिव नियुक्त, जानिए क्या है बीजेपी का प्लान?
नई दिल्ली। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव नज़दीक आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मुंबई इकाई में व्यापक संगठनात्मक बदलाव किए हैं। आगामी 2025 के नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने बुधवार को चार नए महासचिवों की नियुक्ति की है। Mumbai BJP News

भाजपा ने राजेश शिरवाडकर, गणेश खणकर, आचार्य पवन त्रिपाठी तथा श्वेता पारुलकर को मुंबई भाजपा का महासचिव बनाते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह फेरबदल संगठन को स्थानीय स्तर पर अधिक सुदृढ़ करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व का कहना है कि नए महासचिव बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और गठबंधन के साथ समन्वय मजबूत करने में अहम योगदान देंगे। आगामी बीएमसी चुनावों में भाजपा, शिवसेना (ईबीएस) के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी। Mumbai BJP News

इधर, कांग्रेस ने बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय लेकर राजनीतिक समीकरणों में नई हलचल पैदा कर दी है। नागपुर में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने स्पष्ट किया कि स्थानीय नेताओं के आग्रह और परिस्थितियों के आकलन के बाद पार्टी ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

कांग्रेस के इस कदम ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की एकजुटता को लेकर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। एमवीए गठबंधन में कांग्रेस के साथ शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी-शरद पवार गुट शामिल हैं। इस बीच, कांग्रेस की मुंबई इकाई ने यह भी बताया है कि टिकट वितरण के लिए उसे एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

2017 के बीएमसी चुनावों में भाजपा ने 82 सीटों के साथ मजबूत प्रदर्शन किया था, जबकि शिवसेना ने 84 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 31 और एनसीपी को 9 सीटों पर सफलता मिली थी। नई राजनीतिक परिस्थितियों में 2025 का चुनाव और अधिक रोचक माना जा रहा है। Mumbai BJP News