Theft Case - Sach Kahoon Hindi

विपुल खूनी गैंग के चार शूटरों को ग्रामीण की हत्या में सजा-ए-मौत
कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। 12 वर्ष पूर्व गांव भाभीसा में रंजिश के चलते घर में घुसकर ग्रामीण की गोलियों से भूनकर हत्या करने के चार आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। कोर्ट ने हत्यारों पर 6.50 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। दोषी करार दिए गए चारों आरोपी कुख्यात विपुल उर्फ खूनी गैंग के शूटर है। विपुल खूनी की पिछले दिनों बागपत में हुई पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है।
एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विगत 14 जुलाई 2014 को कांधला क्षेत्र के ग्राम भभीसा निवासी अशोक कुमार अपने घर पर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे।

इसी दौरान प्रातः करीब साढ़े नौ बजे सात व्यक्ति कार में सवार होकर वहां आए, जिनके हाथों में राइफल, बंदूक एवं तमंचे थे। आरोपियों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें अशोक कुमार के हाथ में गोली लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर अशोक कुमार का छोटा भाई पवन कुमार मौके पर पहुंचा, जिस पर आरोपियों ने गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी। पवन कुमार की पत्नी नीलम तथा भाभी सोहनवीरी ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के सम्बन्ध में अशोक कुमार की ओर से थाना कांधला पर भारतीय दंड संहिता की धारा-147, 148, 149, 307, 302, 452 व 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। विवेचक ने मामले की तफ्तीश करके आरोप-पत्र कोर्ट में दाखिल किया था।

रंजिश के चलते दिया गया हत्याकांड को अंजाम

पुलिस विवेचना में प्रकाश में आया कि घटना के पीछे गहरी रंजिश थी। पवन कुमार के बेटे आशू का नाम कुख्यात बदमाश विपुल उर्फ खूनी की मां ने एक मामले में लिखवाया था, जिसका आशू के द्वारा विरोध किया गया। इसी बात को लेकर आशू एवं विपुल उर्फ खूनी के मध्य रंजिश उत्पन्न हो गई। इसी रंजिश के चलते पवन कुमार की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। विपुल उर्फ खूनी इस आपराधिक गैंग का सरगना था। हत्यारोपी रामवीर, राजीव उर्फ छोटू, राहुल उर्फ बोसी एवं हरेन्द्र उसके साथ शार्प शूटर अथवा सुपारी किलर के रूप में कार्य करते थे। आरोपी विपुल उर्फ खूनी के साथ मिलकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।

मजबूत पैरवी के चलते कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा

उत्तर-प्रदेश शासन द्वारा संचालित 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत शामली पुलिस एवं अभियोजन द्वारा हत्याकांड में मजबूत पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप मुजफ्फरनगर स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(एफटीसी)संख्या-03 ने पत्रावलियों का अवलोकन करने तथा दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के तर्क-वितर्क सुनने के पश्चात आरोपी रामवीर निवासी पीरखेड़ा कस्बा झिंझाना, राजीव उर्फ छोटू नाई निवासी मोहल्ला रामनगर कस्बा बड़ौत जनपद बागपत, राहुल उर्फ बोसी निवासी ग्राम भभीसा तथा हरेन्द्र निवासी ग्राम कंजरहेड़ी थाना बाबरी को दोषी करार देते हुए मृत्युदंड व कुल 6.50 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। विदित रहे कि विगत 25 जुलाई 2026 को विपुल उर्फ खूनी को एसटीएफ मेरठ के द्वारा जनपद बागपत में एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था।

चोरी का वाहन एवं अवैध तमंचा बरामदगी में कारावास की सजा

चोरी का वाहन एवं अवैध हथियार बरामदगी के आरोपी को दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है।

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष-2014 में विकास निवासी ग्राम बझेडी के विरुद्ध थाना झिंझाना पर चोरी का वाहन एवं अवैध हथियार बरामदगी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। विचेचक ने मामले की तफ्तीश करके आरोप-पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। शामली पुलिस के द्वारा न्यायालय में प्रभावी एवं सशक्त पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप गुरुवार को कोर्ट ने आरोपी विकास को दोनों मामलों में दोषी करार देते हुए जेल में बिताई अवधि के कारावास व कुल चार हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने की स्थिति में कोर्ट ने 05 दिवस के अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया है।

ट्रोनिका सिटी पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। Ghaziabad News: कमिश्नरेट गाजियाबाद की स्वाट टीम, अपराध शाखा और ट्रोनिका सिटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली-एनसीआर, अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर और प्रयागराज समेत कई शहरों में सक्रिय अंतरराज्यीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बुलंदशहर से वाहन चोरी के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश सहित गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसीपी लोनी, राव रामकिशन राणा ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य सिंह, रिंकू उर्फ सचिन उर्फ रंजीत, दिलीप उर्फ छोटू और माजिद उर्फ भूरा शामिल हैं। इन्हें ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के आवास विकास आसरा-2, नवादा कट सपना चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की चार पहिया गाड़ियां बरामद हुई हैं, जिनमें महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति ब्रेजा, किआ सेल्टोस, ग्रैंड विटारा और मारुति स्विफ्ट शामिल हैं। इसके अलावा 12 फर्जी नंबर प्लेट, ईसीएम मशीनें, इलेक्ट्रॉनिक टैब, कार लॉक सेट, प्रोग्रामिंग चिप और वाहन चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के विकासपुरी, मालवीय नगर और ग्रेटर कैलाश क्षेत्रों से वाहन चोरी किए थे। पकड़े जाने से बचने के लिए वे गाड़ियों की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी प्लेट लगाते थे। गिरोह चोरी के वाहन बिहार के गोपालगंज निवासी शुभम उर्फ सौरभ और जयपुर निवासी अमित उर्फ बलवंत को उनकी मांग के अनुसार बेचता था।

दिल्ली एनसीआर समेत कई जनपदों में की वाहन चोरी

एसीपी ने बताया कि  पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह दिल्ली-एनसीआर के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और बुलंदशहर में भी वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि चोरी की गाड़ियों की बिक्री से होने वाला मुनाफा आपस में बराबर बांटते थे। एसीपी  ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी, फर्जीवाड़ा,

गैंगस्टर एक्ट, शस्त्र अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं में अनेक मुकदमे दर्ज हैं। विशेष रूप से माजिद उर्फ भूरा बुलंदशहर पुलिस द्वारा घोषित 20 हजार रुपये का इनामी अपराधी था। कमिश्नरेट पुलिस ने गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और बरामद वाहनों के संबंध में संबंधित राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

एसी के कंप्रेसर चोरी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी के बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने दुकानों की छतों पर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता नेज जानकारी देते हुए बताया कि बवानीखेड़ा निवासी दीपक ने बवानीखेड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 जुलाई की रात अज्ञात चोर उसकी तथा साथ लगती अन्य दुकानों की छतों पर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।

इस मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा पूर्व में दो आरोपियों रमेश उर्फ बंटी तथा सज्जन को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए थे। इसमामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बवानीखेड़ा थाना के मुख्य सिपाही देवेंद्र ने तीसरे आरोपी को बवानीखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान बवानीखेड़ा निवासी दीपक के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी दीपक से वारदात में प्रयुक्त एक टाटा ऐस गाड़ी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि इसी वाहन में चोरी किए गए एसी के कंप्रेसर डालकर आरोपियों द्वारा हांसी ले जाए गए थे। आरोपी दीपक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

Hanumangarh News: रिहायशी प्लॉट में तोड़फोड़ कर ढहाया कमरा
हनुमानगढ़ (सच कहूँ) एक रिहायशी प्लॉट में तोड़फोड़ कर कमरे की छत गिराने तथा सरिया, गाडर और घरेलू सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सूरांवाली निवासी पृथ्वी सिंह (62) पुत्र भादर राम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने हनुमानगढ़ तहसील के 19 जेआरके में स्थित 0.152 हेक्टेयर (1520 वर्गमीटर) आवासीय भूमि रूपलाल से खरीदी थी।

रूपलाल ने यह भूमि पहले जसकरण सिंह से खरीदी थी तथा बाद में तहसीलदार हनुमानगढ़ से इसका आवासीय रूपांतरण भी कराया था। रिपोर्ट में बताया गया कि 1 जुलाई 2015 से उक्त भूमि पर उसका कब्जा है। उसने प्लॉट की चारदीवारी कर रखी थी और एक कमरा भी बना रखा था।

प्रार्थी के अनुसार 23 जुलाई 2026 को जब वह अपने प्लॉट की देखभाल के लिए पहुंचा तो देखा कि कमरे की छत तोड़ी हुई थी तथा कमरे में रखा घरेलू सामान, सरिया, गाडर और अन्य सामग्री गायब थी। इसके बाद उसने आसपास के लोगों से जानकारी ली। पड़ोसियों ने बताया कि रात करीब 12 बजे के बाद प्लॉट की ओर से तोड़फोड़ की आवाजें आ रही थीं।

जब वे आवाज सुनकर बाहर निकले तो कुछ लोग वहां से भागते हुए दिखाई दिए। सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले का अनुसंधान एएसआई लक्ष्मण लाल मीणा को सौंपा गया है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

Ram Mandir Theft Case: राम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा खुलासा, गिनती केंद्र के अंदर कैद हुए आरोपी
अयोध्या (एजेंसी)। Ayodhya News: अयोध्या के राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। जांच एजेंसियों को पहली ऐसी तस्वीर मिली है, जिसमें दोनों आरोपी अविनाश शुक्ला और अनुकल्प मिश्रा मंदिर के नकदी गिनती केंद्र के अंदर दिखाई दे रहे हैं।

यह तस्वीर जांच में अहम सबूत मानी जा रही है, क्योंकि इसमें आरोपी उस कमरे के अंदर दिखाई दे रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की गिनती की जाती थी और उसे आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार किया जाता था।

मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें अविनाश शुक्ला और अनुकल्प मिश्रा भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों के नाम टीनू यादव, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने निगरानी व्यवस्था की कमियों का फायदा उठाया। जांचकर्ताओं का कहना है कि शुरुआती दौर में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की सही तरीके से निगरानी नहीं हो रही थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी बिना पकड़े गए नकदी निकालने में सफल रहे।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को गणना केंद्र से पैसे लेते हुए देखा गया है। सूत्रों के अनुसार, संदिग्धों ने पहले कैमरों से बचने की कोशिश की, लेकिन बाद में जब उन्हें एहसास हुआ कि कोई भी निगरानी नहीं कर रहा है, तो उन्होंने खुलेआम पैसे ले जाने का काम किया।

जांच में अब मंदिर के दान के प्रबंधन के लिए नियुक्त कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी जांच के दायरे में आ गई है। जांच के मुताबिक, उस समय राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय ने नकदी गिनने वाले कर्मचारियों की भर्ती की जिम्मेदारी ट्रस्टी अनिल मिश्रा को सौंप दी थी। अनिल मिश्रा का नाम भी इस मामले में आरोपी के तौर पर सामने आया है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रस्ट ने मार्च 2025 में कामकाज बढ़ाने के लिए 10 नए कर्मचारियों की भर्ती की थी। जांच के मुताबिक, चंपत राय की ओर से भेजे गए सभी उम्मीदवारों का इंटरव्यू अनिल मिश्रा ने लिया था। बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों ने 4 मार्च को अनिल मिश्रा से मुलाकात की और दो दिन बाद उन्हें नियुक्ति पत्र मिल गया, जिसके बाद उन्होंने काम संभाल लिया।

जांच में भर्ती प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा में कई कथित खामियों का भी खुलासा हुआ है। शुरुआत में, नव नियुक्त कर्मचारियों को आधिकारिक पहचान पत्र जारी नहीं किए गए थे। इसके बजाय, उन्हें केवल ट्रस्ट द्वारा जारी ड्यूटी शीट के आधार पर ही मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्येक कर्मचारी को 18,000 रुपये का मासिक वेतन दिया जाता था और वे सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नियमित शिफ्ट में काम करते थे।

जांच में यह भी पता चला है कि मंदिर परिसर में नकदी की गिनती एक केंद्र के बजाय दो अलग-अलग स्थानों पर की गई थी। कुंभ तीर्थयात्रा के बाद दान में हुई भारी वृद्धि के मद्देनजर, दान की बढ़ी हुई मात्रा को संभालने के लिए एक अतिरिक्त गिनती केंद्र स्थापित किया गया था।

एक मतगणना केंद्र तीर्थयात्रा सुविधा केंद्र (पीएफसी) भवन से संचालित होता था, जबकि दूसरा मंदिर परिसर के अंदर स्थित पुलिस चौकी से संचालित होता था। नव नियुक्त कर्मचारियों को मुख्य रूप से पुलिस चौकी में तैनात किया गया था, जहां वे करेंसी नोटों को छांटते, बंडल तैयार करते और गिनती मशीनों का संचालन करते थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे और लव कुश मिश्रा पुलिस चौकी मतगणना केंद्र पर तैनात थे। स्वतंत्र पांडे, रवींद्रनाथ, तरूण मालवीय और हिमांशु त्रिपाठी सहित कई स्टाफ सदस्यों के अपना पद छोड़ने के बाद, मनीष कुमार यादव और रमाशंकर मिश्रा को मतगणना टीम में शामिल किया गया।

पीएफसी भवन के बेसमेंट में बने मुख्य नकदी गिनती केंद्र में सीसीटीवी निगरानी कक्ष, कर्मचारियों के लिए भोजन कक्ष और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एक काउंटर भी था, जहां गिनी गई नकदी जमा की जाती थी। यहां सुरक्षा के लिए एसआईएस के सुरक्षाकर्मी तैनात रहते थे और कुछ मौकों पर सीआरपीएफ के जवान भी सुरक्षा में लगाए जाते थे।

इन उपायों के बावजूद, जांचकर्ताओं का आरोप है कि निगरानी अपर्याप्त रही। हालांकि सीसीटीवी फुटेज की निगरानी के लिए दो या तीन कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था, लेकिन वे कथित तौर पर अक्सर निगरानी कक्ष से बाहर रहते थे, जिसके परिणामस्वरूप गिनती प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी नहीं हो पाई। सीसीटीवी स्क्रीन उसी कमरे में स्थित थी जहां नकदी की गिनती की जाती थी, लेकिन अधिकारियों का मानना ​​है कि निगरानी कमजोर रही।

इस मामले में एक अन्य आरोपी, सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी सुभाष श्रीवास्तव, नकदी गिनने की प्रक्रिया की देखरेख के लिए जिम्मेदार थे। बताया जाता है कि उनके कर्तव्यों में दान पेटियों से निकाली गई धनराशि प्राप्त करना, गिनती की निगरानी करना और यह सुनिश्चित करना शामिल था कि धनराशि एसबीआई को सौंप दी जाए।

सूत्रों के अनुसार, आभूषणों का कभी भी व्यवस्थित रिकॉर्ड नहीं रखा जाता था, जिससे उन्हें चुराना अपेक्षाकृत आसान हो जाता था।

बंद मकान में चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad: सदर फतेहाबाद पुलिस ने बंद मकान में चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुश पुत्र रोहताश निवासी गांव मल्हड़ तथा राजेश कुमार पुत्र लख्मी चंद निवासी गांव ढांड के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय ने बताया कि गांव मल्हड़ निवासी उमेद सिंह 27 जून को अपने परिवार सहित किसी कार्य से फतेहाबाद गया हुआ था। दोपहर करीब एक बजे वापस लौटने पर उसने देखा कि मकान का मुख्य ताला टूटा हुआ था और संदूक व अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से मंगलसूत्र, एक पाजेब तथा कानों की एक जोड़ी बालियां चोरी मिलीं। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पीजी, हॉस्टल में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी के 6 लैपटॉप, 7 मोबाइल और बाइक बरामद
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने पीजी, हॉस्टल, किराये के कमरों और फ्लैटों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के छह लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल, 12,500 रुपये नकद, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है।

आरोपी लंबे समय से नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय था और विशेष रूप से छात्रों तथा नौकरीपेशा लोगों को निशाना बनाता था। पुलिस के अनुसार, हाल ही में एक पीड़ित ने थाना सेक्टर-126 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके कमरे का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति दो लैपटॉप चोरी कर ले गया। साथ ही उसके रूम पार्टनर के भी दो लैपटॉप, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चोरी हो गए।

शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-131 स्थित गढ़ी शाहपुर के सामने से आरोपी बालन गोविन्दन को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से इस मामले से जुड़े चार लैपटॉप, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए। इसके अलावा, अन्य चोरी के मामलों से संबंधित दो अतिरिक्त लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, चोरी की एक मोटरसाइकिल और चोरी के सामान की बिक्री से प्राप्त 12,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है और पिछले काफी समय से नोएडा तथा एनसीआर में रहकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह पहले कई दिनों तक पीजी, हॉस्टल और किराये के मकानों की रेकी करता था। जिन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती या लोग लापरवाही से कमरे का दरवाजा खुला छोड़ देते, वहां मौका पाकर लैपटॉप, मोबाइल, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था।

आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए वह अक्सर चोरी की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करता था। कई बार अपनी पहचान छिपाने के लिए रैपिडो और ओला जैसी ऐप आधारित बाइक सेवाओं का भी सहारा लेता था। चोरी किए गए मोबाइल और लैपटॉप को वह राह चलते लोगों को कम कीमत पर बेच देता था। कई बार वह चोरी का सामान पार्सल के माध्यम से अपने गृह राज्य तमिलनाडु भेजकर वहां भी बेचता था। चोरी से मिली रकम से वह अपने निजी खर्च पूरे करता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने पास एक अवैध चाकू भी रखता था, जिससे विरोध होने पर लोगों को डराकर आसानी से फरार हो सके। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 36 वर्षीय बालन गोविन्दन पुत्र गोविन्दन निवासी तिरुपत्तूर, तमिलनाडु के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-126, थाना सेक्टर-113 और थाना एक्सप्रेस-वे सहित गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से बरामद अन्य मोबाइल फोन और लैपटॉप के वास्तविक मालिकों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़ा हुआ था या अकेले ही इन वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं का भी जल्द खुलासा होने की संभावना है।

चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में ज्वेलर गिरफ्तार
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपत राय)। Yamunanagar News: स्पेशल सेल पुलिस ने चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में एक ज्वेलर को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामला 11 नवंबर 2025 को जगाधरी स्थित खेड़ा मंदिर के पुजारी के घर हुई लाखों रुपये के जेवरों की चोरी से जुड़ा है। पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी के कुछ जेवर जगाधरी में ज्वेलरी शॉप संचालित करने वाले दीपक को बेचे गए थे। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी कि आरोपी ने कितने चोरी के जेवर खरीदे और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।

वाहन चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, महिंद्रा जीप बरामद
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: एवीटी स्टाफ फतेहाबाद ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों—विक्की उर्फ कलिया, शुभम उर्फ चौटाला और विकास—को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की महिंद्रा जीप बरामद की है। पुलिस के अनुसार, भट्टू कलां थाना में दर्ज वाहन चोरी के मामले की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि मामले की जांच जारी है।

कठुआ में चोरी के 11 लाख के सोने के गहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार
कठुआ (एजेंसी)। Kathua News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को करीब 11 लाख रुपए के चोरी हुए सोने के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

पुलिस की ओर से रविवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, थाना मल्हार में दर्ज एफआईआर संख्या 11/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 और 331(3) के अंतर्गत चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी और विशेष जांच टीम का गठन किया। लगातार तकनीकी विश्लेषण, मानव खुफिया सूचना (ह्यूमन इंटेलिजेंस) और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रुस्तम सहराब उर्फ फिना, पुत्र अब्दुल्ला, निवासी भूद, बसोहली, जिला कठुआ के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 11 लाख रुपए के चोरी हुए सोने के आभूषण बरामद कर लिए। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अपराध में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

इस पूरी कार्रवाई को थाना मल्हार की पुलिस टीम ने थाना प्रभारी (एसएचओ) के नेतृत्व में अन्य पुलिस अधिकारियों के सहयोग से अंजाम दिया। जांच की निगरानी डीएसपी पीसी मल्हार ने की, जबकि पूरे अभियान का मार्गदर्शन एसपी ऑपरेशंस अपर कठुआ के निर्देशन में किया गया।

इस सफलता पर कठुआ पुलिस ने कहा कि वह आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस ने दोहराया कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी।

अधिवक्ता के चेंबर से रुपये व दस्तावेजों से भरा बैग चोरी करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ न्यूज़)। Bhiwani News: भिवानी सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने अधिवक्ता के चेंबर से बैग चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता भीम सिंह ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने चेंबर में बैठकर न्यायालय संबंधी कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना बैग चेंबर में रखा हुआ था। कुछ समय बाद अज्ञात व्यक्ति उनके चेंबर से बैग चोरी कर ले गया। चोरी किए गए बैग में नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा एक मोबाइल फोन रखा हुआ था। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 के मुख्य सिपाही हरि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कलिंगा निवासी सिद्धार्थ के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से अधिवक्ता के चोरी किए गए दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया। वहीं, अभियोग में इससे पूर्व आरोपी रविकांत को गिरफ्तार कर एक मोबाइल फोन बरामद किया गया था।

Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में स्थानीय आदर्श नगर निवासी दीपक ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की हुई थी, जिसे रात के समय अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 के मुख्य सिपाही हरि सिंह ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी की पहचान नूह जिला के लोहिगा कला निवासी इमरान के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा इससे पूर्व इसी मामले में आरोपी निसार को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। आरोपी इमरान को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में चोरी का आरोपी।