Landslide News - Sach Kahoon Hindi

Congo Landslide: कांगो में अवैध सोना खदान में भूस्खलन होने से मची चीख़-पुकार, 100 से अधिक लोग मौत के मुँह में गए
Congo Mine Accident: लुआलाबा। दक्षिणी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में अवैध रूप से संचालित एक सोना खदान में बड़े पैमाने पर भूस्खलन होने से जनहानि का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर लुआलाबा प्रांत में हुई इस भीषण दुर्घटना में अब तक 100 से अधिक लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी में लगभग 70 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन बचाव दल के काम शुरू करने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ती चली गई। Congo Landslide

राहत एवं बचाव टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हैं, क्योंकि आशंका व्यक्त की जा रही है कि खदान के भीतर और भी लोग फंसे हो सकते हैं। कोलवेज़ी में स्थित ग्लोबल रिफ्यूजी लीडरशिप फ़ोरम के प्रमुख पेकोस किलिहोशी ने बताया कि मृतकों में बड़ी संख्या उन लोगों की है, जिन्होंने संघर्ष और हिंसा के कारण अपने घर छोड़ने पड़े थे और खदानों में काम करने को मजबूर थे।

एक तांबे की खदान में स्थित पुल अचानक ढह गया

इसी दुर्घटना के अगले दिन दक्षिण-पूर्वी कांगो में एक और खनन हादसा हुआ। एक तांबे की खदान में स्थित पुल अचानक ढह गया, जिससे करीब 30 खनिकों की मौत हो गई। राष्ट्रीय कारीगर खनन एजेंसी के अनुसार, इस दूसरी दुर्घटना में कुल 49 लोगों की मौत हुई है और लगभग 20 लोग गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि लुआलाबा प्रांत के गृह मंत्री रॉय कौम्बा ने प्रेस को बताया कि सरकारी स्तर पर अभी तक 32 मौतों की आधिकारिक पुष्टि ही की जा सकी है।

उद्योग संघ ने दावा किया है कि तांबा खदान वाले हादसे के समय सुरक्षा में तैनात सैनिकों की गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई थी, और इसी भयावह स्थिति में लोग भागते हुए पुल पर चढ़ गए, जिसके अचानक टूट जाने से यह दुखद घटना हुई। दोनों ही हादसों ने कांगो में अवैध और असुरक्षित खनन गतिविधियों की भयावह वास्तविकता को उजागर कर दिया है, जहाँ हजारों लोग जीवन जोखिम में डालकर रोज़गार तलाशने को मजबूर हैं। Congo Landslide