Snatching - Sach Kahoon Hindi

मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग हिरासत में
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: नोएडा के सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्नैचिंग और चोरी के कुल 13 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू, 2,000 रुपए नकद और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने के साथ-साथ सुनसान स्थानों पर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाते थे। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को थाना सेक्टर-63 पुलिस टीम लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मोबाइल फोन स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बहलोलपुर अंडरपास से गढ़ी गोलचक्कर की ओर जाने वाली सड़क पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान धीरज पुत्र मनेश्वर मांझी, उम्र करीब 20 वर्ष और शिवा पुत्र कौशल चौहान, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है। इनके साथ एक नाबालिग आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे राह चलते लोगों से मोबाइल फोन स्नैचिंग करते थे। जब उनके पास काफी संख्या में मोबाइल फोन इकट्ठे हो जाते थे, तो उन्हें कम कीमत पर राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते थे।

इसके अलावा, आरोपी सुनसान स्थानों पर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाते थे। वे वाहनों के शीशे तोड़कर उनके अंदर रखा कीमती सामान, मोबाइल फोन और लैपटॉप आदि चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 मोबाइल फोन, चोरी की मोटरसाइकिल, 2,000 रुपए नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी धीरज मूलरूप से ग्राम गरखा, थाना गरखा, जिला छपरा, बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी, थाना सेक्टर-63, नोएडा में रह रहा था।

वहीं दूसरा आरोपी शिवा ग्राम राजपुर कलां, जिला मैनपुरी का निवासी है और वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी में रह रहा था। जांच में आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इस मामले में थाना सेक्टर-63 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा थाना फेस-3 में भी मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह ने अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है और इनके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Snatching: महिला के गले से 2 ग्राम सोने का टुकड़ा झपटकर फरार
हनुमानगढ़। जिले के संगरिया कस्बे में एक महिला के गले से सोने का टुकड़ा झपटकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर संगरिया थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार विमला (56) पत्नी लीलूराम वाल्मीकि निवासी वार्ड नंबर 34, संगरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे वह भगतपुरा रोड पर दूध देकर वापस अपने घर लौट रही थी। रास्ते में वह अपने परिचित नरेश की मक्की की रेहड़ी पर मक्की खरीदने के लिए रुकी। Hanumangarh News

रिपोर्ट के अनुसार उस समय एक युवक मोटर साइकिल लेकर नरेश के पास खड़ा था और उससे बातचीत कर रहा था। मक्की खरीदने के बाद जब विमला अपने घर की ओर जाने वाली गली में पहुंची तो वही युवक उसके पीछे-पीछे आ गया। आरोपी ने उसे रोककर हल वाली दुकान का पता पूछा। महिला के कुछ समझने से पहले ही उसने उसके गले में धागे में पिरोया हुआ करीब 2 ग्राम वजनी सोने का टुकड़ा झपट्टा मारकर तोड़ लिया और मोटर साइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उसने अपने भतीजे संजय को पूरी जानकारी दी। इसके बाद दोनों नरेश की रेहड़ी पर पहुंचे और उससे उस युवक के बारे में पूछताछ की। नरेश ने बताया कि वह युवक कई बार वहां आता है और उसका नाम राजीव नायक पुत्र रामसिंह नायक निवासी गाणकथेड़ी है।

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि घटना से वह काफी घबरा गई थी और उसकी तबीयत खराब हो गई थी। इसी कारण पुलिस को सूचना देने में देरी हुई। संगरिया थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह सोनी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है तथा मामले की जांच जारी है। Hanumangarh News

नमकीन व्यापारी से बाइक सवारों ने छीना मोबाइल, तस्वीरे वायरल
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के नमकीन व्यापारी से बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल छीन लिया। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। वहीं, आरोपी युवकों की सीसीटीवी तस्वीरे सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई है। कस्बे के मोहल्ला राजेन्द्र कॉलोनी आलकलां निवासी गौतम ने कोतवाली पुलिस को शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि उसका कैराना में नमकीन आदि का थोक व्यापार है। वह प्रतिदिन क्षेत्र में दुकानदारों से उधार का पैसा कलेक्शन करने के लिए जाता है।

रविवार प्रातः करीब 9:15 बजे वह उधार का करीब 20 हजार रुपये कलेक्शन करके कस्बे के मोहल्ला इकबालपुरा में स्थित एवरग्रीन स्कूल के पास पहुंचा, तभी होंडा व स्प्लेंडर बाइकों पर सवार तीन युवकों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिस पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उसके बाइक ठीक कराने की सहमति पर लोगो ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि जैसे ही वह कस्बे के सरकारी अस्पताल के पास पहुंचा, तभी तीनों युवक बाइक से वहां पर पहुंचे और उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने उससे कैश व बाइक भी लूटने का प्रयास किया। आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर आर्यपुरी की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद वह काफी डरा हुआ है। पीड़ित व्यापारी ने आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वहीं, व्यापारी से मोबाइल छीनने के आरोपियों की सीसीटीवी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के अनेकों समूहों में वायरल हो रही है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि बाइकों में टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें बाइक ठीक कराने पर सहमति बन गई थी। बाद में बाइक ठीक कराने की बात से मुकरने पर युवक दुकान से मोबाइल उठाकर ले गए। मामले की जांच करके अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जानलेवा हमले और छीना-झपटी मामले में एक महिला सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: ढाणी दरियापुर के पास 13 मई को बैंक कर्मचारी पर हुए जानलेवा हमले और छीना-झपटी मामले में तोशाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार स्याहड़वा निवासी बैंक कर्मचारी कृष्ण कुमार की माता की कुछ समय पहले गांव की एक महिला के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर महिला ने अपने परिचित युवकों को बुलाकर 13 मई को ढाणी दरियापुर के पास कृष्ण कुमार पर लाठी-डंडों से हमला करवा दिया।

हमले में कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसके पास से 64 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन भी छीन ली। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने स्याहड़वा निवासी महिला के अलावा पानीपत निवासी प्रवीण उर्फ भिंडी, अमन उर्फ भोला, अरमान, पवन और हर्ष उर्फ टपका को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने सभी आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

सांकेतिक फोटो

दिनदहाड़े बाइक सवार ने झपटा मारकर पर्स छीना
हनुमानगढ़। टाउन में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने राह चलते व्यक्ति की जेब फाड़कर पर्स छीन लिया। टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रामसिंह कॉलोनी, गली नम्बर दो, पंजाबी मोहल्ला, टाउन निवासी नरेश कुमार (50) पुत्र सोहनलाल अरोड़ा ने थाना में रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह 2 मई को अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर सरकारी अस्पताल से सेक्टर नम्बर 3 की ओर जा रहा था। Hanumangarh News

दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही वह अस्पताल के पास आरा वाली गली में पहुंचा, तभी पीछे से एक अज्ञात मोटर साइकिल सवार आया और अचानक उसकी कुर्ते की जेब पर झपटा मारकर जेब फाड़ दी। पीड़ित के अनुसार उसकी जेब में रखा पर्स आरोपी छीनकर फरार हो गया। पर्स में करीब 8 हजार रुपए नकद, तीन एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पेन तथा कुछ जरूरी कागजात मौजूद थे।

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उसने अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई नरेश बिश्नोई को सौंपी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है। Hanumangarh News

Snatching: सरसा में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्ची डालकर लूटी महिला से सोने की बालियां
Snatching: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। निकटवर्ती गांव हांडीखेड़ा में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने एक महिला के आंखों मिर्च पाउडर डालकर व चाकू के बल पर सोने की बालियां छीन ली और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला के बयान दर्ज किेए। युवकों ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थें। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक सरसा शहर से ई रिक्शा पर सवार होकर गांव हांडीखेड़ा जा रही महिलाओं के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। महिलाओं ने गले में सोने के आभूषण पहने हुए थे। Sirsa News

आरोपियों ने उनकी रैकी भी की थी, परंतु वे वारदात को अंजाम देने में असफल रहे। इसके बाद आरोपी युवक एक घर के बाहर रूके और पानी मांगा। घर में बुजुर्ग केला देवी अकेली थी। युवक घर में घुसे और केला देवी के आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और उससे बालियां छीनकर फरार हो गए। पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में केला देवी ने बताया कि सोमवार को अपने घर के बाहर सरसों की सफाई कर रही थी।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उन्होंने पानी मांगा। वह पानी लेने अंदर गई तो पीछे-पीछे एक युवक भी चला गया और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दी और चाकू दिखाया, जबकि दूसरे युवक ने उसकी कानों से बालियां छीन ली। घटना को अंजाम देकर तीनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपियों की तलाश कर रही है। Sirsa News

नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हुए दो बदमाश
फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। Fazilka News: फाजिल्का जिले की मंडी अरनीवाला के मुख्य बाजार में आढ़ती अशोक कुमार अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी किसान बनकर आए दो बदमाशों ने उनसे नकदी से भरा बैग छीन लिया। बैग में लगभग 65 हजार रुपये थे। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने अशोक कुमार के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की, जिससे वे जमीन पर गिर गए और उनकी बाजू में चोट लग गई। बदमाश मौके का फायदा उठाकर बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। अरनीवाला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी (एसएचओ) परमजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– चोरी व अवैध शराब तस्करी के दो आरोपियों को कारावास व अर्थदंड

Snatching: महिला श्रद्धालु के गले में पहना मंगलसूत्र और चेन झपटा मार कर तोड़ी
गोगाजी मन्दिर में परिवार के सदस्यों के साथ धोक लगाने पहुंची थी महिला

Snatching: हनुमानगढ़। गोगामेड़ी स्थित गोगाजी मन्दिर में परिवार के सदस्यों के साथ धोक लगाने पहुंची महिला श्रद्धालु के गले में पहना सोने का मंगलसूत्र और सोने की चेन अज्ञात जने ने भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर झपटा मार कर तोड़ ली। यह वारदात मन्दिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। इस संबंध में गोगामेड़ी पुलिस थाना में अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार सरला देवी (34) पत्नी जयप्रकाश जाट निवासी मुन्सरी ने अपने पति जयप्रकाश (36) पुत्र अमरसिंह जाट के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट पेश की कि 30 अक्टूबर को वह, उसका देवर सुभाष, ननद सुमन, बुआ सास गुड्डी, काकी सास शान्ति गोगामेड़ी में गोगाजी मन्दिर में धोक लगाने पहुंचे। वे सभी दोपहर करीब 12-12.30 बजे के लगभग मन्दिर में पहुंचे थे। तब उसके गले में मंगलसूत्र और सोने की चेन थी। वे सभी धोक लगाने मन्दिर के मुख्य गेट पर पहुंचे। वहां पर काफी भीड़-भाड़ थी। धोक लगाकर वापस आते उसने अपने गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र और चेन संभाली तो दोनों चीजें गायब थीं।

कोई अज्ञात व्यक्ति मन्दिर के मुख्य गेट के पास भीड़ में उसके गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र व सोने की चेन को काट कर चोरी कर लिया। यह बात उसने परिवारवालों को बताई। साथ ही अपने पति को फोन कर बुलाया। इसके बाद सभी ने इधर-उधर तलाश की। यह घटना मन्दिर में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ झपटमारी के आरोप संबंधी धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश एएसआई महावीर प्रसाद के सुपुर्द की। Hanumangarh News

Snatching: नशीला पदार्थ सुंघाकर बालियां और तबीजी निकाली
Snatching: हनुमानगढ़। सब्जी लेकर जा रही महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बालियां और तबीजी निकालकर ले जाने का मामला सामने आया है। वारदात को एक महिला व दो पुरुषों ने अंजाम दिया। वारदात का शिकार हुई महिला की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने के लिए जंक्शन पुलिस थाना में प्रार्थना पत्र पेश किया गया है। Hanumangarh News

बिमला देवी पत्नी साहबराम निवासी वार्ड 16, गांव जंडावाली ने बताया कि वह शनिवार की शाम करीब 4-5 बजे जंक्शन की सब्जी मण्डी में सब्जी खरीदकर शहीद भगतसिंह चौक के नजदीक टाउन रोड पर पहुंची तो वहां एक महिला व दो पुरुष खड़े थे। इनमें से महिला ने उसे कुछ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद इन लोगों ने उसके कानों में पहनी बालियां व गले में पहनी तबीती निकाल ली। जब उसे होश आया तो बालियां व तबीती गायब मिली। बिमला देवी ने अज्ञात महिला व दोनों पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। Hanumangarh News