India-Bangladesh News - Sach Kahoon Hindi

Bangladesh: बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विहिप, बजरंग दल का प्रदर्शन
नई दिल्ली। Bangladesh: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने बंगलादेश में हिन्दू युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या के विरोध में मंगलवार को बंगलादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। बंगलादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन भड़क गये थे। इसी दौरान ईशनिंदा की अफवाहों के बीच दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी और उसके शव को पेड़ से लटकाकर जला दिया गया था। इस दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उच्चायोग के बाहर इकट्ठा हुए और बंगलादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ किया गया। इस घटना के बाद विहिप और बजरंग दल पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अंतरराष्ट्रीय दखल की मांग कर रहे हैं। New Delhi

इस बीच, नयी दिल्ली में बंगलादेश उच्चायोग ने सोमवार को अनिश्चितकाल के लिये वीजा जारी करना रोक दिया। उच्चायोग के दरवाजे पर लगाये गये एक नोटिस में यह जानकारी दी गयी। बंगलादेश ने ‘सुरक्षा चिंताओं और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने की जरूरत’ का हवाला देते हुए अगले आदेश तक अस्थायी रूप से सभी सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

नोटिस में निलंबन के कारण हुई असुविधा के लिये खेद व्यक्त किया गया। यह कदम शनिवार को नयी दिल्ली में बंगलादेश उच्चायोग के बाहर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है। बंगलादेश ने इससे पहले अगरतला में अपने सहायक उच्चायोग में वीजा का काम अनिश्चितकाल के लिये रोक दिया था। बंगलादेश का कहना है कि उसने ‘सुरक्षा चिंताओं के कारण’ नयी दिल्ली में उच्चायोग और अगरतला में सहायक उच्चायोग में अपनी कांसुलर सेवाओं और वीजा संचालन को निरस्त किया है।

इससे पूर्व, बंगलादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने सोमवार को वीजा सेवाओं के कामकाज का जायजा लेने के लिये ढाका में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र का दौरा किया। श्री वर्मा ने जमुना फ्यूचर पार्क में केंद्र में वीजा आवेदकों से बातचीत की, जिनमें से कई इलाज के लिये भारत जाने के लिये मेडिकल वीजा के लिये आवेदन कर रहे थे। पिछले हफ़्ते 17 दिसंबर को, भारतीय उच्चायोग ने उस्मान हादी की गोलीबारी के बाद एक दिन के लिये अपनी वीजा सेवाएं निरस्त कर दी थीं। यह तब हुआ जब ‘जुलाई ओइक्या’ के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग को घेरने की योजना की घोषणा की थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि हादी के हत्यारे भारत भाग गये थे। साथ ही वे पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी की मांग भी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने शुरूआती पुलिस बैरिकेड तोड़ दिये थे। बाद में उन्होंने ढाका के गुलशन इलाके में भारतीय उच्चायोग के बाहर धरना दिया। वीजा केंद्र अगले दिन फिर से खोल दिया गया था।

इस बीच, भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को कहा कि वह ढाका, खुलना, सिलहट और राजशाही में वीजा केंद्र चलाना जारी रखे हुए है, क्योंकि कई वीजा आवेदक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिये भारत जा रहे हैं। इन मानवीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बदलती सुरक्षा स्थिति के बावजूद वीजा सेंटर खुला हुआ है। चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग के दरवाजे पर भीड़ के हमले के बाद चटगांव का भारतीय वीजा आवेदन केंद्र 18-19 दिसंबर की रात से अस्थायी रूप से बंद है। हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने चटगांव में भारतीय उच्चायोग पर पत्थरबाजी की, जिससे अधिकारियों और परिसर में रहने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं पैदा हुई हैं। ढाका में भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि सुरक्षा स्थिति में सुधार के बाद बांग्लादेश में सभी वीजा आवेदन केंद्र खोल दिये जायेंगे। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Railway News: खुशखबरी, राजस्थान के इन जिलों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन, 492 करोड़ रुपये की स्वीकृति, देखें रूट

India-Bangladesh Cricket: भारत-बांग्लादेश महिला क्रिकेट सीरीज पर संकट के बादल! स्थगित हो सकता है दौरा
India-Bangladesh Women’s Cricket Series: नई दिल्ली। दिसंबर में निर्धारित भारत-बांग्लादेश महिला क्रिकेट सीरीज पर अनिश्चितता के बादल मंडरा गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत होने वाली यह द्विपक्षीय श्रृंखला बांग्लादेश में तेज़ी से बदलते राजनीतिक हालात के कारण टल सकती है। इस प्रस्तावित दौरे में तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबले शामिल थे। हालांकि, दोनों बोर्डों की ओर से इन मैचों की तारीख और स्थल की औपचारिक घोषणा नहीं की गई थी। India-Bangladesh Cricket News

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से एक औपचारिक पत्र मिला है, जिसमें इस पूरी लिमिटेड ओवर सीरीज को आगे की किसी उपयुक्त तिथि पर पुनर्निर्धारित करने की सूचना दी गई है। पत्र में वजह स्पष्ट नहीं बताई गई, लेकिन माना जा रहा है कि हालिया राजनीतिक उठापटक ने इस निर्णय को प्रभावित किया है।

कोलकाता और कटक सीरीज की मेजबानी करने वाले थे। वनडे मैच महिला वनडे चैंपियनशिप के नए चक्र की शुरुआत का प्रतीक माने जा रहे थे, इसलिए श्रृंखला का टलना दोनों टीमों के कार्यक्रम पर असर डाल सकता है। इससे पहले पुरुष क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा भी बदला जा चुका है। अगस्त 2025 में होने वाली पुरुषों की टी-20 और वनडे सीरीज को अब सितंबर 2026 के लिए निर्धारित किया गया है।

बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव तब बढ़ा जब इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को ‘मानवता के विरुद्ध अपराध’ के मामले में मृत्युदंड सुनाया। 78 वर्षीय हसीना को पिछले वर्ष छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा का दोषी पाया गया था। यह फैसला उनकी अनुपस्थिति में सुनाया गया, जिसका संयुक्त राष्ट्र समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने विरोध किया है। वर्तमान में शेख हसीना भारत में हैं, और बांग्लादेश सरकार उनकी वापसी की मांग पर अड़ी हुई है। इन्हीं परिस्थितियों के कारण दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में तनाव बढ़ा है, जिसके असर खेल जगत पर भी दिखाई दे रहे हैं। India-Bangladesh Cricket News