Roorkee - Sach Kahoon Hindi

IIT रुड़की में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
देहरादून/रुड़की: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की में फैकल्टी के पदों पर नौकरी पाने का शानदार मौका है। संस्थान ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह विशेष भर्ती अभियान SC, ST, OBC, EWS और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जा रहा है। योग्य उम्मीदवार IIT रुड़की के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने की आवश्यकता नहीं है।

इन विभागों में होगी भर्ती

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति IIT रुड़की के विभिन्न विभागों, स्कूलों और सेंटर में की जाएगी। इनमें आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, एप्लाइड मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग, बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, डिजाइन, अर्थक्वेक इंजीनियरिंग, अर्थ साइंसेज, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल हैं।

इसके अलावा ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, हाइड्रोलॉजी, हाइड्रो एंड रिन्यूएबल एनर्जी, मैनेजमेंट स्टडीज, मैथमेटिक्स, मैकेनिकल एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग, पेपर एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, पॉलीमर एंड प्रोसेस इंजीनियरिंग और फिजिक्स में भी पद उपलब्ध हैं।

वहीं, मेहता फैमिली स्कूल ऑफ डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ-साथ डिजास्टर मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट, नैनोटेक्नोलॉजी, ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम, सस्टेनेबल एनर्जी, फोटोनिक्स एंड क्वांटम कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे सेंटर में भी आवेदन किया जा सकता है।

दो ग्रेड में होगी नियुक्ति

इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति ग्रेड-1 और ग्रेड-2 में की जाएगी।

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-1: अकादमिक पे लेवल-12, वेतनमान 1,01,500 रुपये से 1,67,400 रुपये।

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-2: अकादमिक पे लेवल-10, वेतनमान 57,700 रुपये से 98,200 रुपये। इसमें शुरुआती वेतन 89,800 रुपये निर्धारित किया जाएगा।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

ग्रेड-1 के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में PhD और पिछली डिग्री में फर्स्ट क्लास योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का अकादमिक रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए और PhD के दौरान प्राप्त अनुभव को छोड़कर कम से कम 3 साल का इंडस्ट्री, रिसर्च या टीचिंग अनुभव जरूरी है।

ग्रेड-2 के लिए संबंधित क्षेत्र में PhD, पिछली डिग्री में फर्स्ट क्लास और पूरे अकादमिक करियर में अच्छा रिकॉर्ड होना आवश्यक है।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार एक से अधिक विभाग, स्कूल या सेंटर के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। विशेष भर्ती अभियान के तहत आवेदन करने वाले SC, ST, OBC, EWS और PwD उम्मीदवारों के पास निर्धारित प्रारूप में संबंधित प्रमाण पत्र होना चाहिए।

फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार को आवेदन की एक कॉपी अपने रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रखनी चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर को मिलेंगी कई सुविधाएं

IIT रुड़की में नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्ति पाने वाले फैकल्टी को वेतन के अलावा कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। ज्वाइनिंग के बाद 3 साल तक हर महीने 30,000 रुपये की फेलोशिप का प्रावधान है। भारत में काम कर रहे उम्मीदवारों के ज्वाइन करने और निजी सामान शिफ्ट करने के खर्च के लिए 1 लाख रुपये तक, जबकि विदेश में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए 1.5 लाख रुपये तक की सहायता मिल सकती है।

कैंपस में उपलब्धता के आधार पर आवास की सुविधा भी दी जा सकती है। इसके अलावा फैकल्टी को 3 साल के लिए 3 लाख रुपये का प्रोफेशनल डेवलपमेंट अलाउंस मिलेगा। रिसर्च प्रस्ताव के आधार पर 2 साल के लिए 20 लाख रुपये तक का फैकल्टी इनिशिएशन ग्रांट और ज्वाइनिंग के समय लैपटॉप, प्रिंटर आदि के लिए 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता का प्रावधान है।

कहां और कब तक करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवार IIT रुड़की के फैकल्टी भर्ती ऑनलाइन पोर्टल facultyselection.iitr.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक नियम, योग्यता और दस्तावेजों की शर्तें जरूर पढ़ लें।

Deaflympics: रूड़की के अभिनव देशवाल ने देश का नाम किया रोशन, पिता मनोज देशवाल ने सच कहूँ को दिया इंटरव्यू
Deaflympics: रूड़की (दीपक त्यागी)। बधिर ओलिंपिक्स में भारतीय निशानेबाजों ने फिर से भारत का नाम रोशन किया है। विशेष रूप से अभिनव देशवाल और प्रांजलि प्रशांत धूमल की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल माइक्रेड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर मात-पिता के लिए एक बेहद गर्व का पल पेश किया है।

अभिनव देशवाल की कहानी, पिता मनोज देशवाल की प्रेरणा | Deaflympics

अभिनव देशवाल का शुरूआती जीवन संघर्षों से भरा रहा। चार महीने की उम्र में उन्हें मेनिन्जाइटिस हुआ और उनकी सुनने की क्षमता बहुत कम बची रह गई। बाद में कोक्लियर इम्प्लांट लगाने के बाद कुछ हद तक सुनने की क्षमता वापस आई, लेकिन भाषा और संचार में मुश्किलें बनी रहीं।

उनके पिता मनोज देशवाल ने अभिनव को न केवल उनकी चुनौतियों के बावजूद मोटिवेट किया, बल्कि उन्होंने अपनी सारी प्राथमिकताओं को बदल दिया। मनोज पहले अपना कोचिंग सेंटर चलाते थे, लेकिन अब पूरी तरह से अभिनव के सफर का समर्थन कर रहे हैं।

मनोज कहते हैं कि शुरूआत में उन्होंने सोचा था, ‘अगर बेटे की पढ़ाई अच्छी नहीं होगी, तो हमें दूसरा रास्ता देखना होगा’— और वही दूसरा रास्ता निशानेबाजी बनी। उनकी कठिन मेहनत और पिता की बलिदानी मेहनत ने अभिनव को मंच तक पहुँचाया, जहां उन्होंने बड़ी प्रतियोगिताओं में अपना कौशल दिखाया है। उन्होंने बताया कि अभिनव देशवाल को यहां तक पहुंचाने के लिए उनके कोच अमित धीमान का बहुत योगदान है उनकी कड़ी मेहनत से मेरा बेटा ने ये मुकाम हासिल किया है।

उनकी उम्मीदें, संघर्ष, और विश्वास

अभिनव और प्रांजलि की जीत सिर्फ एक स्पोर्ट्स कहानी नहीं है, बल्कि यह परिवार की कहानी भी है — उनकी उम्मीदें, संघर्ष, और विश्वास। उनकी सफलता हमें यह सिखाती है कि माता-पिता का समर्थन बच्चे की उड़ान में कितनी बड़ी भूमिका निभा सकता है। यह उपलब्धि उन सभी माता-पिताओं के लिए एक उत्साहवर्धक संदेश है जो अपने बच्चों की क्षमताओं पर भरोसा रखते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का साहस देते हैं।

इस तरह जीता अभिनव देशवाल और प्रांजली प्रशांत धुमाल ने गोल्ड

टोक्यो में जारी 25वें समर डेफलम्पिक्स में भारतीय निशानेबाज़ों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा, जहां अभिनव देशवाल और प्रांजली प्रशांत धुमाल ने 10मी एयर पिस्टल मिश्रित टीम इवेंट में चीनी ताइपे के या-जू काओ और मिंग-जुई हसु को 16-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिन की दूसरी स्पर्धा में कुशाग्र सिंह राजावत ने 50मी राइफल प्रोन में कांस्य पदक जीता। इन पदकों के साथ भारत की शूटिंग में कुल पदक संख्या 11 हो गई है, जो अभी तक टोक्यो में भारत के जीते गए कुल पदक हैं।

अभिनव और प्रांजली ने स्वर्ण पदक मैच की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा और प्रतिद्वंद्वियों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। इससे पहले क्वालिफिकेशन में दोनों ने डेफ वर्ल्ड और ओलंपिक रिकॉर्ड की बराबरी की थी, जिसे पिछले डेफलम्पिक्स में इसी जोड़ी ने स्थापित किया था। भारतीय जोड़ी ने 569-20x का संयुक्त स्कोर किया, जिसमें अभिनव ने 287-12x (97, 95, 95) और प्रांजली ने 282-8x (95, 94, 93) स्कोर किया। दोनों निशानेबाज सोमवार को व्यक्तिगत वर्ग में भी रजत पदक जीत चुके हैं।

भारत की दूसरी जोड़ी, महिलाओं की व्यक्तिगत चैंपियन अनुया प्रसाद और रुदार विनोद कुमार क्वालिफिकेशन में 553-10x के संयुक्त स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रही। अनुया ने 280-5x (93, 91, 96) जबकि रुदार ने 273-5x (92, 90, 91) स्कोर किया। ईरान के महला सामीई और बिजान गफ़ारी ने यूक्रेन के सोफिया ओलेनिच और ओलेक्ज़ेंडर कोलोडी को हराकर कांस्य पदक जीता। 50मी राइफल प्रोन में कुशाग्र सिंह राजावत ने 224.3 के स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया। यूक्रेन के दिमित्रो पेट्रेंको ने 251.0 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता और डेफ वर्ल्ड व ओलंपिक रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि जर्मनी के कॉलिन म्यूएलर ने 245.4 के साथ रजत पदक जीता। महित संधू और नताशा जोशी कल महिलाओं की 50मी थ्री पोज़िशन्स इवेंट में हिस्सा लेंगी। महित पहले ही 10मी एयर राइफल मिश्रित टीम और व्यक्तिगत वर्ग में क्रमशः स्वर्ण और रजत जीत चुकी हैं।

उपलब्धियां-

(1) डेफलिंपिक – गोल्ड मेडल – 2022 (ब्राजील)

(2) 1 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल – डेफ वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप 2024 – जर्मनी

(3) अब 10m एयर पिस्टल में 1 सिल्वर मेडल और 1 गोल्ड मेडल 10m एयर पिस्टल मिक्स टीम

-जापान टोक्यो 2025

(4) नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में लगभग 35 मेडल (2018 से 2025 तक)

नोट- नॉर्मल कैटेगरी में 5 मेडल (नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप)