Guru Tegh Bahadur Ji - Sach Kahoon Hindi

गुरुग्राम: गुरु तेग बहादुर साहिब जी का बलिदान संपूर्ण मानव सभ्यता के माथे का तिलक: अनुपम खेर
गुरुग्राम में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर पहुंचे अनुपम खेर

समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनुपम खेर को किया सम्मानित

गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: पद्म भूषण से सम्मानित फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसे क्षण विरले ही आते हैं जब कोई महापुरुष अपने प्राणों का त्याग कर धर्म, मानवता और सत्य को नया आयाम प्रदान करता है। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का बलिदान केवल सिख इतिहास की धरोहर नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव सभ्यता के माथे का तिलक है।

यह बात उन्होंने गुरुवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस के अवसर पर कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ हरियाणा एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को गुरुग्राम के अपैरल हाऊस में तप से त्याग तक संगीतमय नाटक मंचन कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही। उन्होंने कश्मीर के उन कठिन समयों का उल्लेख किया जब अत्याचार अपनी चरम सीमा पर था और उसी समय गुरु तेग बहादुर जी ने अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए धर्म स्वतंत्रता की प्रथम वैश्विक घोषणा की। अनुपम खेर ने कहा कि गुरु महाराज का त्याग भारतीय अध्यात्म, साहस और मानवता की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है, जो आने वाली पीढिय़ों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। अनुपम खेर ने कश्मीरी हिंदू समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने कश्मीरी विस्थापितों के दर्द को देश का दर्द बनाया और उनके पुनर्वास के लिए संवेदनशील पहलें कीं। Gurugram News

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी धन्यवाद किया कि हरियाणा ने विस्थापितों को सुरक्षा, सम्मान और पुनर्निर्माण का आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने कश्मीरी हिंदुओं को कभी पराया नहीं माना बल्कि अपनत्व का भाव देकर उनके आघातों को सहलाने का प्रयास किया। खेर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षा हमें बताती है कि सत्य का मार्ग भले कठिन हो, लेकिन वही इतिहास की दिशा बदलने का सामथ्र्य रखता है। धर्म के लिए दृढ़ रहना ही सच्चे वीरत्व और आध्यात्मिकता का परिचायक है। आरएमके आट्र्स फाउंडेशन, जम्मू ने विजय धर द्वारा लिखित एवं निर्देशित इस नाटक का शानदार मंचन किया गया। कुलदीप सप्रू ने इस नाटक में संगीत तथा ध्वनि रूपांकन से जीवंतता भर दी। कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

इस अवसर आयोजन में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर दिनेश कुमार, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के वीसी प्रोफेसर संजय कौशिक, दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ परफार्मिंग एंड विजुअल आट्र्स के वीसी अमित आर्य, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, एसवीएसयू की कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा, एसडीएम संजीव सिंगला, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, निदेशक सुजाता शाही, कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ की ओर से पंकज धर, अमित रैना, अजय पंडिता, अंकुश अंबरदार और सतीश कौल सहित काफी संख्या में कश्मीरी समाज, सिख धर्म, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– Ludhiana Road Accident: बेकाबू बस ने ई-रिक्शा और बाइक सवारों को रौंदा, सात घायल

Guru Tegh Bahadur Ji: गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस, राष्ट्रपति सहित पूरे राष्ट्र ने किया महान बलिदानों को नमन
Guru Tegh Bahadur 350th Shahadat Diwas: नई दिल्ली। राष्ट्र आज नौवें सिख गुरु, त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक श्रद्धेय गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस पर उनके अमर बलिदान को नमन कर रहा है। इस अवसर पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने गुरु जी की शिक्षाओं और मानवता हेतु किए गए उनके अनुपम त्याग को स्मरण किया। Guru Tegh Bahadur

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन धर्मनिष्ठा, न्यायप्रियता और अदम्य धैर्य का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाएँ प्रत्येक व्यक्ति को कठोर परिस्थितियों में सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर दृढ़ रहने की प्रेरणा प्रदान करती हैं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु जी को “हिंद दी चादर” की संज्ञा देते हुए उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव समाज को सत्य, करुणा और सद्भाव की दिशा में अग्रसर करता रहेगा। Guru Tegh Bahadur

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरु तेग बहादुर जी को निर्भयता, धार्मिक सहिष्णुता और मानवीय मूल्यों का जीवंत स्वरूप बताते हुए कहा कि उनका जीवन संदेश अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और मानव सेवा की निरंतर प्रेरणा देता है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी गुरु जी के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत भारतीय संस्कृति की आत्मा में रची-बसी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस, सत्यनिष्ठा और मानवता का मार्ग आलोकित करती रहेगी। Guru Tegh Bahadur