School Bus - Sach Kahoon Hindi

Sirsa में स्कूल बस पलटी, मौके पर अभिभावकों ने पहुंचकर बस के शीशे तोड़कर बच्चे बाहर निकाले, कई बच्चे घायल
Sirsa सुनील वर्मा। जिला सिरसा में शुक्रवार की सुबह ईस्टवुड स्कूल डूमवाली की School bus (road accident) लोहगढ़ से बडिंग खेड़ा जाते समय हादसाग्रस्त हो गई जिसमें कई बच्चे घायल हो गए हैं। सूचना पाकर बच्चों के परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद से बस का ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईस्टवुड स्कूल डूमवाली की मिनी स्कूल बस हर रोज की तरह डबवाली क्षेत्र के गांव से बच्चों को लेकर लोहगढ़ से बडिंग खेड़ा के लिए रवाना हुई थी। बस कुछ ही दूरी पर चली थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा शीघ्र ही बच्चों के परिजनों के पास पहुंची।

सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावकों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बस के शीशों को तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और घायल बच्चों को अस्तपताल में भर्ती कराया। घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना के चश्मदीद ग्रामीणों ने ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के समय बस ड्राइवर ने नशा किया हुआ था जिसके चलते यह घटना घटी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

भीलवाड़ा जिले में स्कूल की चलती बस में लगी आग, पलभर में हुई जलकर खाक, बाल-बाल बचे छात्र
भीलवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के भीलवाड़ा गंगापुर मार्ग पर गुरला के निकट एक स्कूल बस में आज सुबह अचानक आग लग गई। सोमिला गंगापुर स्कूल की बस में यह आग लगी। हालांकि बस में सवार छात्र और स्टॉप सुरक्षित बस से बाहर निकलने में सफल रहे जिससे बड़ा हादसा टल गया जबकि बस जल गई। स्कूल सूत्रों के अनुसार बस भीलवाड़ा से 11 छात्र और नौ स्कूल स्टाफ को लेकर गंगापुर के लिए निकली थी लेकिन गुरला टोल टैक्स के पहले बस में अचानक धुआं उठने लगा। इस पर चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया और बस में सवार सभी लोग सुरक्षित उतर गये। इसके बाद आग पूरी बस में फैल गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

रोड़वेज व स्कूल बस की टक्कर में 13 बच्चे घायल, 3 पीजीआई रैफर
जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। जीन्द जिले में जुलाना क्षेत्र के गाँव ब्राह्मणवास के पास स्कूल बस और रोड़वेज बस की टक्कर में 13 बच्चे घायल हो गए। घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां पर उनका प्राथमिक ईलाज किया गया। इसके अलावा तीन बच्चों को लाखनमाजरा भी ले जाया गया है। जहां से तीन बच्चों की गंभरावस्था को देखते हुए रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया गया। School Bus Accident

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर को संस्कार इंटरनेशल स्कूल की बस में चालक श्रीभगवान स्कूली बच्चों को पौली, हथवाला, अकालगढ़, बुढ़ा खेड़ा आदि गाँवों में छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही बस जींद-रोहतक मार्ग पर शनिदेव मंदिर के पास सड़क पर चढ़ी तो रोहतक की ओर से आ रही रोड़वेज बस की स्कूली बस से टक्करा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा टिकी। राड़वेज की बस दिल्ली से नरवाना की ओर जा रही थी। टक्कर में स्कूल बस में बैठे बच्चों को काफी चोटें आई। दस छात्रों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जबकि 3 छात्रों को लाखनमाजरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। जहां से तीन छात्रों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक पीजीआई में रैफर किया गया। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अगर शिकायत मिलती है तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।

स्कूल बस में थे 50 के करीब बच्चे

स्कूल की बस जींद-रोहतक मार्ग पर चढ़ते समय कम स्पीड में थी, नहीं तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल बस में लगभग 50 बच्चे सवार थे। रोड़वेज बस के चालक सोनू ने बताया कि वह दिल्ली से नरवाना की ओर जा रहा था, जैसे ही बस ब्राह्मणवास गाँव के शनिदेव मंदिर के पास पहुंची तो अचानक स्कूली बस आगे आ गई। दोनों बसों की टक्कर हो गई। दोनों ही बसें कंट्रोल नहीं कर पाई और टक्कर हो गई।

जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुघर्टना में घायल स्कूली बच्चे पहुंचे थे। सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। एक छात्र के कंधे में फैक्चर है। इसके अलावा सभी बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्रों का प्राथमिक उपचार कर दिया।

डॉ. नरेश वर्मा, एसएमओ जुलाना।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बरनाला : धुंध के कारण हुआ हादसा, स्कूल बस इनोवा से टकराई
पीएम रैली में जा रही गाड़ी हादसाग्रस्त, दस घायल

बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। भदौड़ के नजदीक गांव रामगढ़ व टल्लेवाल के बीच बरनाला मोगा नेशनल हाईवे (Incident Caused By Mist School Bus Collides With Inova) पर घनी धुंध के कारण हुए सड़क हादसे में 10 के करीब लोग मामूली घायल हो गए। कस्बा धनौला से एक स्कूल बस पीबी-31एल-7521 में लोग सवार होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में गुरदासपुर व जालंधर जा रहे थे, जब यह गाड़ी टल्लेवाल से आगे आकर रामगढ़ गांव के पास पहुंची तो पीछे से एक इनोवा कार ने टक्कर हो गई।

इस घटना के बाद जब वाहन सड़क पर रुकने शुरू हो गए तो एक स्विफ्ट कार दूध वाले टैंकर के साथ पीछे से टकरा गई। चारों वाहनों की हुई टक्कर के बाद बड़ी संख्या में राहगिरों ने एकत्र होकर घायलों को बाहर निकाला व एंबुलेंस को सूचित कर उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेजा गया। राहगीरों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर घनी धुंध होने के कारण यह हादसे हुए हैं। जानी नुकसान का बचाव रहा, परन्तु वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना का पता लगते ही थाना टल्लेवाल के प्रमुख दीवान सिंह मौके पर पहुंचें व घायलों संबंधी जानकारी एकत्रित की।

घायलों को मामूली चोटें

थाना टल्लेवाल के मुंशी हरमन ने बताया कि इन हादसों में रैली पर जा रहे जीवन सिंह पुत्र भोला सिंह, राम लाल पुत्र जंगीर सिंह, गगनदीप सिंह पुत्र मनजीत सिंह, हरमनदीप सिंह पुत्र तरलोक सिंह, मंगल देव पुत्र दर्शन लाल, अजय, राजकुमार पुत्र सुखा सिंह, लवली पुत्र रूपलाल सभी निवासी धनौला घायल हुए। जबकि कार सवारों में गुरतेज सिंह बरनाला व स्वर्णजीत कौर पत्नी बलवीर सिंह निवासी जलाल घायल हुई। घायलों को मामूली चोटें लगीं, सभी को सिविल अस्पताल बरनाला में प्राथमिक सहायता देने के उपरांत घर भेज दिया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

गुजरात : 200 फीट गहरी खाई में गिरी स्कूली बच्चों की बस , 10 की मौत
पिकनिक मनाकर लोट रहे थे बच्चे

सूरत। गुजरात के सूरत में शनिवार शाम पिकनिक से लौट रहे ( School Bus Of 200 Feet Deep Ditch 10 Dead) स्कूली बच्चों की बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। बस में  67 बच्चे सवार थे। अमरोली स्थित ट्यूशन सेंटर गुरु कृपा में पढ़ने वाले बच्चे शनिवार को पिकनिक पर गए थे। यह बच्चे अमरोली और छापराभाठा क्षेत्र से थे। शबरीधाम, पंपा सरोवर, महाल कैंप साइट देखने के बाद बस इन्हें वापस लेकर जा रही थी।

बस में पहली से आठवीं कक्षा तक के 67 बच्चे सवार थे, 20 से ज्यादा बच्चे घायल

शाम करीब 6 बजे डांग के महाल-बरडीपाडा मोड़ पर ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा ( School Bus Of 200 Feet Deep Ditch 10 Dead) और यह 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से काफी देर तक पुलिस तक हादसे की सूचना भी नहीं पहुंच पाई। सूचना मिलते ही आहवा और तापी जिले से 8 एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। ग्रामीणों ने बचाव कार्य में हाथ बंटाया। गंभीर रूप से घायल बच्चे सूरत रैफर किए गए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

स्कूल बस व कार में भयंकर टक्कर , दो की मौत
सास-बहू की मौत, पिता-पुत्र घायल

बस को सड़क के विपरीत साइड चला रहा था चालक, मामला दर्ज

मौके से फरार हुआ दोषी बस चालक

बरनाला (जीवन)। भटिंडा-बरनाला हाइवे पर बस चालक की लापरवाही के कारण कार में सवार सास व बहू की मौत हो गई जबकि कार चालक पिता व उसका तीन वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में भटिंडा के गगन अपने परिवार के साथ बरनाला से भटिंडा की तरफ जा रहे थे।

बताया जाता है कि वे शेरपुर में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। बताया जाता है कि हाइवे पर भटिंडा की तरफ से गलत साइड़ आ रही स्कूल बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उनको अस्पताल पहुंचाया।

मृतक व घायल: हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार निर्मला देवी (52) व उसकी पुत्रवधू रंजना (32) की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गगन कुमार व उसका तीन वर्षीय पुत्र गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर लुधियाना रैफर

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत थाना सदर के सब-इंस्पैक्टर गौरवबंस सिंह, पुलिस चौकी हंडियाया के इंचार्ज गुरपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे। जिसने घायलों को 108 एंबुलैंस की मदद से सिविल अस्पताल बरनाला में उपचार के लिए भर्ती करवाया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना रैफर कर दिया। उन्होंने बताया कि हरप्रीत सिंह, अमरजीत कौर, सुखबीर कौर, रामस्वरूप, सुरजीत कौर, भूपेन्द्र कौर निवासी रामपुरा भी घायल हो गए हैं।

कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रामपुरा के शहीद स्मारक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की उक्त बस (बस नंबर पीबी-23-ई-3219) के चालक उपेन्द्रजीत सिंह पुत्र जोरा सिंह निवासी फूल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बस चालक पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।