76th Constitution Day - Sach Kahoon Hindi

76th Constitution Day: जागरूक मतदाता ही संविधान का सच्चा सिपाही
संविधान दिवस पर भाषण-निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता

76th Constitution Day: हनुमानगढ़। टाउन स्थित राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रामपाल अहरोदिया ने की। उन्होंने प्रस्तावना का पाठ करते हुए छात्र-छात्राओं को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ. विनोद खुड़ीवाल ने बताया कि संविधान हमें यह शक्ति देता है कि हम अपने समाज और राष्ट्र को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। Hanumangarh News

यह हमें न्याय मांगने, अपनी बात कहने और गलत के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत देता है। लेकिन इसके साथ यह भी अपेक्षा करता है कि हम अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें। हिन्दी के सहायक आचार्य सोहनलाल ने बताया कि आजादी के बाद हमने अपनी किस्मत खुद लिखने का फैसला लिया और संविधान ही उसका पहला सशक्त कदम था जो आज भी हमें आगे ले जा रहा है। स्वीप नोडल अनमोल शर्मा ने कहा कि जागरूक मतदाता ही संविधान के सच्चे सिपाही हैं और ये ही लोकतंत्र को बनाए रखते हैं। इसलिएि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम-2026 जैसे अभियानों को सफल बनाना हमारा कर्तव्य है।

मानस प्रभारी किरण ढील ने नई किरण योजना के बारे में बताते हुए कहा कि नशा मुक्त युवा ही संविधान को बचाए रख सकता है। इस मौके पर प्राचार्य की ओर से नई किरण नशामुक्ति के स्वयंसेवकों को किट वितरित की गई। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। भाषण प्रतियोगिता में राहुल प्रथम, समीक्षा द्वितीय व लक्ष्मी ने तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में विपिन व प्रिया संयुक्त रूप से प्रथम, मोहित कंसल द्वितीय तथा भविष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डॉ. अर्चना गोदारा, धोलूराम व सुमन ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई। अंग्रेजी की सहायक आचार्य मनदीप कौर ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता का परिणाम अगले सप्ताह घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह, ममता सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे। Hanumangarh News

संविधान की महता को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत : सीजेएम
राष्ट्रीय संविधान दिवस पर बाल संसद का आयोजन

76th Constitution Day: हनुमानगढ़। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय में बुधवार को 76वें राष्ट्रीय संविधान दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लीगल ऐड क्लिनिक की ओर से बाल संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीता बेड़ा सज्जन, सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी अग्रवाल, न्यायिक अधिकारी सुदर्शन पुरोहित, प्रशिक्षु न्यायिक मजिस्ट्रेट बरसा देवी, आकांक्षा बंसीवाल, अनिता शर्मा ने शिरकत की। सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान देश को जोड़ता है। Hanumangarh News

सरकार चलाने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल औपचारिकता नहीं बल्कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से संविधान की महता को अपने जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने समान लिंगानुपात पर जोर देते हुए महिला शक्ति से आह्वान किया कि वे सिर्फ घर तक नहीं बल्कि देश के विकास में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने संविधान क्या है व इसके अधिकारों के बारे में भी छात्र-छात्राओं को बताया। न्यायिक अधिकारी सुदर्शन पुरोहित ने कहा कि संविधान एकता का भाव रखता है। संविधान सुप्रीम लॉ ऑफ कंट्री है। इसे जितना पढ़ेंगे उतना ही नया जानेंगे।

लॉ एक ऐसा समंदर है जिसमें जितना गोता लगाओगे तो हर प्रयास में एक नया हीरा निकल कर बाहर आएगा। विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक दिनेश जुनेजा ने कहा कि संविधान हमारे राष्ट्र की पहचान है। यह हमें केवल कानून नहीं सिखाता बल्कि जीवन जीने की मर्यादा, कर्तव्य एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व भी सिखाता है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी संविधान के आदर्शांे को अपनाकर देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम मेहरा ने बताया कि 20 नवम्बर से 26 नवम्बर तक संविधान सप्ताह का आयोजन किया गया।

इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में संवैधानिक मूल्यों, नागरिक दायित्वों, लोकतांत्रिक संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना था। पूरे सप्ताह विविध शैक्षणिक, रचनात्मक, बौद्धिक और सहभागितापूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। रंगोली-पोस्टर और संविधान को जानो आदि प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता रहे सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लीगल एड क्लिनिक की संयोजक टीम ने किया। Hanumangarh News