Jasprit Bumrah - Sach Kahoon Hindi
Jasprit Bumrah: क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह
नई दिल्ली। Cricket News: टी-20 विश्वकप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि उन्हें हमेशा चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां लेना पसंद रहा है और यही वजह है कि उन्होंने क्रिकेट को चुना। उन्होंने कहा कि टीम के लिए कुछ अलग करना उन्हें बहुत खुशी देता है और ह्यइससे बेहतर कोई एहसास नहीं है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से साझा किये गये एक वीडियों में बुमराह ने कहा, ‘मैं कभी पीछे नहीं छिपना चाहता, मैं चीजो के बीच रहना चाहता हूं। मैं हमेशा एक मुश्किल काम करना चाहता था। मैंने क्रिकेट उसी के लिए खेला, मैंने क्रिकेट उसी के लिए शुरू किया। जब मैं कुछ अलग कर पाता हूं, तो मुझे बहुत खुशी होती है, इससे बेहतर कोई एहसास नहीं हो सकता।
मैंने अपना क्रिकेट यहीं (अहमदाबाद) शुरू किया, मैंने अपना सारा क्रिकेट यहीं खेला। यहां गुजरात के लिए खेलकर रैंक में ऊपर आया। अब यहां विश्वकप खेल रहा हूं और मैन आॅफ द मैच बन रहा हूं। पिछली बार हम बस पीछे रह गए थे, इस बार हम उससे आगे निकल गए, बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा, ‘मेरा बेटा आया, वह पिछली बार भी वहां था। इस बार, वह वहां हैं, मेरी मां आई, बहुत खास था। मुझे पूरे सर्कल के बारे में नहीं पता, लेकिन सच में बहुत खुश हूं। लगातार विश्व कप जीतना कभी नहीं हुआ। सच में ईश्वर का शुक्रगुजार हूं। भगवान सच में दयालु हैं। उल्लेखनीय है कि बुमराह आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में चार विकेट लेकर भारत को अपना खिताब बचाने और लगातार दूसरा खिताब जीतने में मदद की।
यह भी पढ़ें:– Kerala Congress: केरल कांग्रेस में विवाद! सांसद के. सुधाकरन का ये भावुक संदेश बना चर्चा का विषय
अहमदाबाद (एजेंसी) भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब जीतने पर कहा कि यह जीत मेरे लिये खास है। आज यहां बुमराह, प्लेयर आॅफ द मैच जसप्रीत बुमराह ने कहा, ‘यह जीत मेरे लिए बेहद खास है। मैंने अपने घरेलू मैदान पर पहले भी एक फाइनल खेला था, लेकिन तब जीत नहीं मिली थी। आज यहां जीत हासिल करना अलग ही एहसास है। मुझे पता था कि पिच सपाट है, इसलिए मुझे अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करना था। इस टूनार्मेंट से पहले मैं ऐसे दौर में था जहां मुझे लग रहा था कि मैं जरूरत से ज्यादा कोशिश कर रहा हूं। गेंदबाजी अच्छी कर रहा था, लेकिन फिर भी ऐसा महसूस हो रहा था कि खु़द पर दबाव डाल रहा हूं। इस टूनार्मेंट में मैंने बस खेल को अपने पास आने दिया और वही मेरे लिए काम कर गया। अपने प्रदर्शन का आकलन करना हमेशा मेरी ताकत रहा है। विश्व कप फाइनल में अपने घरेलू मैदान पर प्लेयर आॅफ द मैच मिलना इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। जहां तक स्लोअर गेंदों की बात है, यहां के अनुभव ने काफी मदद की। मैंने यहां कई बार सपाट पिचों पर खेला है और दूसरी टीमों को भी देखा है। मुझे समझ आ गया था कि अगर बहुत तेज गेंद डालूंगा तो बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान हो जाएगा। इसलिए मैंने समझदारी से गेंदबाजी की और यही सोचता रहा कि बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहे हैं।हमारे गेंदबाजी समूह की बात करें तो जब भी हम चर्चा करते हैं, हर खिलाड़ी अपने विकल्प लेकर आता है। जब भी बातचीत की जरूरत पड़ी हमने खुलकर बात की। हमने कभी घबराहट नहीं दिखाई। हमने हमेशा संयम बनाए रखा। जो टीमें ऐसा कर पाती हैं वही टूनार्मेंट जीतती हैं और मुझे खुशी है कि हमने यह करके दिखाया।”
प्लेयर आॅफ द टूनार्मेंट संजू सैमसन ने कहा, ” यह किसी सपने जैसा लग रहा है। मैं बहुत खु़श हूं और आभारी भी। शब्द कम पड़ रहे हैं। भावनाएं संभालना मुश्किल हो रहा है। मेरे तीन अर्धशतकों की बात करें तो सच कहूं तो इसकी शुरूआत एक दो साल पहले ही हो गई थी। 2024 विश्व कप में मैं टीम का हिस्सा था, लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला। तब से मैं लगातार खु़द को उन पलों में देखने की कोशिश कर रहा था। लगातार मेहनत कर रहा था। मैं ठीक वही करना चाहता था जो आज हुआ है। न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था। ऐसा लग रहा था जैसे मेरे सारे सपने बिखर गए हों। मैं सोच रहा था कि अब क्या करूं। लेकिन शायद भगवान ने कुछ और ही तय कर रखा था। बड़े सपने देखने की हिम्मत करने का मुझे इनाम मिला है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने मुझसे संपर्क किया और मदद करने की कोशिश की। पिछले कुछ महीनों से मेरी सचिन सर से लगातार बात हो रही थी। मैंने ही उनसे संपर्क किया था और हमारे बीच लंबी बातचीत हुई। उनके जैसा मार्गदर्शन मिल जाए तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। जिन लोगों ने मेरा साथ दिया मैं उन सभी का दिल से आभारी हूं। अब आगे क्या हासिल करना है। सच कहूं तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अभी मैं बस इस पल का आनंद लेना चाहता हूं। कुछ दिनों बाद बैठकर सोचूंगा कि आगे क्या करना है।”
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी, बुमराह के बारे में भी आई जानकारी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब भी मुकाबला होता है, रोमांच अपने चरम पर होता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी। हालांकि इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद भारत की प्लेइंग इलेवन दमदार नजर आ रही है। आइए जानते हैं कौन होंगे वो 11 धुरंधर जो पहले वनडे में आॅस्ट्रेलिया से लोहा लेंगे और कैसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन।
बुमराह की गैरमौजूदगी झ्र मौका युवाओं के लिए | IND vs AUS
टीम मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह को पहले वनडे में आराम देने का फैसला लिया है ताकि वे पूरे सीरीज के लिए फिट और फ्रेश रहें। ऐसे में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और युवा गेंदबाजों पर होगी। बुमराह की जगह किसी युवा गेंदबाज को मौका मिल सकता है, जो अपनी धारदार गेंदबाजी से कप्तान का भरोसा जीत सके।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन – पहला वनडे बनाम ऑस्ट्रेलिया
1. रोहित शर्मा- पारी की शुरूआत करेंगे और टीम को तेज शुरूआत दिलाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
2. शुभमन गिल (कप्तान)- शानदार फॉर्म में हैं, वनडे में लगातार रन बना रहे हैं।
3. विराट कोहली -मिडिल आॅर्डर की रीढ़, बड़ी पारी खेलने का माद्दा रखते हैं।
4. श्रेयस अय्यर – अगर फिट होते हैं तो नंबर 4 पर पक्की जगह।
5. केएल राहुल (विकेटकीपर) – विकेट के पीछे जिम्मेदारी के साथ-साथ मिडिल आॅर्डर में अनुभवी बल्लेबाज।
6. कुलदीप यादव- कलाई के स्पिन से आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
7. मोहम्मद सिराज – गति और स्विंग के साथ अच्छी लय में हैं।
8. प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह- अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा को मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:– दीपावली के पहले आई खुशखबरी, नर हाथी के रूप में आया नया मेहमान
Jasprit Bumrah: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ही जसप्रीत बुमराह ने कर दिया ये कमाल!
अवॉर्ड्स मिले बेमिसाल!
दुबई, (एजेंसी)। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले से पहले, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2024 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी अवॉर्ड्स और टीम ऑफ द ईयर कैप्स से सम्मानित किया गया Jasprit Bumrah
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिडनी में पांचवें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट में लगी पीठ के निचले हिस्से की चोट के कारण बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाए और उन्हें बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन रूटीन के लिए भेज दिया गया। लेकिन रविवार को बुमराह को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में देखा गया और उन्होंने आईसीसी के चेयरमैन जय शाह से अवॉर्ड्स और कैप्स प्राप्त किए, जिसकी तस्वीरें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की हैं।
बुमराह ने आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीता
बुमराह ने आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीता और उन्हें 2024 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित सर गारफील्ड सोबर्स अवार्ड दिया गया, जहां उन्होंने 14.92 की औसत से लंबे प्रारूप में 71 विकेट लिए। वह भारत में प्लेयर ऑफ द टूनार्मेंट भी बने, उन्होंने 8.26 की चौंका देने वाली औसत और सिर्फ़ 4.17 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लेकर यूएसए और वेस्टइंडीज में 2024 पुरुष टी20 विश्व कप जीता। बुमराह ने एक सनसनीखेज वर्ष में आईसीसी पुरुष टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान भी जीता, जहां वह 200 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले सबसे तेज भारतीय तेज गेंदबाज बने। उन्हें आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम आॅफ द ईयर और आईसीसी पुरुष टी20 टीम ऑफ द ईयर में भी नामित किया गया था।
पुरस्कार और कैप प्राप्त करने के बाद, बुमराह ने अपने भारतीय साथियों की ओर हाथ हिलाया, जो पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले अपने वार्म-अप रूटीन से गुजर रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि बुमराह पिछले साल महिला टी20 विश्व कप के दौरान दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए मौजूद थे। Jasprit Bumrah
India vs Pakistan: भारत-पाक मैच से पहले रोहित शर्मा के कोच ने कर दी विजेता की बड़ी घोषणा
Jasprit Bumrah: बुमराह का पर्थ! रच दिया इतिहास
India vs Australia 1st Test: नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शनिवार को इतिहास रच दिया। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में 7वीं बार 5 विकेट लेने का कमाल कर दिया, और इस तरह से वे महान कपिल देव के साथ इन देशों में किसी भारतीय गेंदबाज के सबसे अधिक 5 विकेट लेने के मामले में बराबरी पर आ गए। Jasprit Bumrah
भारतीय कप्तान बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के पहले टेस्ट में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। ऐतिहासिक रूप से उक्त देशों में भारत का रिकॉर्ड कमजोर रहा है और 2000 के दशक में टीम ने रिकॉर्ड में सुधार किया है। कपिल देव के बाद जसप्रीत बुमराह भारत के दूसरे ऐसे तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने सेना देशों में सबसे ज्यादा 7 बार 5 प्लस विकेट लिए हैं। एक तरह इस मामले में जहां बुमराह ने कपिल की बराबरी की है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने सबसे तेजी से इस कमाल को करने में कपिल का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। सेना देशों में 7 बार 5 प्लस विकेट लेने के लिए बुमराह ने जहां सिर्फ 51 पारियां खेली, वहीं कपिल देव ने ऐसा 62 पारियों में किया था। IND vs Aus
अब उक्त देशों में 27 टेस्ट में बुमराह ने 22.55 की औसत से 118 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/33 रहा है। उन्होंने कुल सात बार पांच विकेट लिए हैं। उन्होंने कपिल (7) के साथ बराबरी की है और उनके बाद बीएस चंद्रशेखर, जहीर खान (छह बार 5 विकेट) और बिशन सिंह बेदी, अनिल कुंबले (पांच बार 5 विकेट) का नंबर आता है। Jasprit Bumrah
Indian Railway News: रामेश्वरम तीर्थ स्थल के लिये इस दिन होगी ट्रेन रवाना!
ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह इस खिलाड़ी को पछाड़कर फिर नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बने!
Jasprit Bumrah Regained ICC Rankings: खेल डेस्क। कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट लेकर बांग्लादेश की कमर तोड़ने वाले जसप्रीत बुमराह फिर से दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। यह पहली बार नहीं जब वो शीर्ष पर पहुंचे हैं, इससे पहले फरवरी 2023 में भी वो नंबर वन की रैंकिंग पर विद्यमान थे। लेकिन बीच में वे अपने भारतीय साथी खिलाड़ी गेंदबाज आर अश्विन से पिछड़ गए थे, जोकि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे। इसी के साथ युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 11 टेस्ट मैच खेलकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया। ICC Rankings
बांग्लादेश के खिलाफ ऐसे छाए बुमराह | ICC Rankings
बुमराह के हरफनमौला प्रदर्शन, जिसमें टेस्ट की दोनों पारियों में 3-3 विकेट शामिल थे, ने बांग्लादेश पर भारत की 7 विकेट की जीत में शानदार योगदान दिया। अभी फिलहाल 870 अंकों की रेटिंग के साथ, जसप्रीत बुमराह आर अश्विन से सिर्फ एक अंक आगे हैं, जिन्होंने मैच में 5 विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। बुमराह की यह बढ़त खास तौर पर उल्लेखनीय है क्योंकि वह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं, यह उपलब्धि उन्होंने पहली बार फरवरी 2023 में हासिल की थी।
Haryana Election 2024: “सरसा वोट प्रतिशत में हरियाणा में बनेगा नंबर वन”
Ricky Ponting: बुमराह की गेंदबाज़ी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने दिया ये बड़ा बयान!
नई दिल्ली (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) हाल के दिनों में विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ मल्टी-फॉर्मेट गेंदबाज हैं। 30 वर्षीय खिलाड़ी 2022 में अपनी चोटों के बावजूद एक बेहतर खिलाड़ी बनकर उभरा है। इस साल की शुरूआत में भारत के सफल आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 अभियान में बुमराह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे और तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (15 विकेट) रहे और टीम में सबसे किफायती गेंदबाज (4.17) थे। Ricky Ponting
वनडे और टेस्ट में भी समान रूप से प्रभावी रहे हैं | Ricky Ponting
वह वनडे और टेस्ट में भी समान रूप से प्रभावी रहे हैं। 50 ओवर के प्रारूप में आठवें स्थान पर और लाल गेंद से जोश हेजलवुड के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बुमराह 2022 में पीठ की चोट से जूझते रहे। इसने उन्हें एशिया कप और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा कि मैंने इसे लंबे समय से कहा है कि वह पिछले पांच या छह वर्षों से विश्व क्रिकेट में शायद सबसे अच्छा मल्टी-फॉर्मेट गेंदबाज है।
11 महीने तक बाहर रहने के बाद बुमराह पिछले साल आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में थे, जहां उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें टूर्नामेंट की आधिकारिक आईसीसी टीम में पहुंचा दिया पोंटिंग का मानना है कि चोटों के बावजूद बुमराह ने पहले से बेहतर वापसी की है। Ricky Ponting
Samoa’s Darius Visser : कमाल के क्रिकेटर! एक ही ओवर में ठोके इतने सारे रन, तोड़ा युवराज सिंह का भी रिकॉर्ड!
IND vs BAN: बांग्लादेश को हराकर सुपर-8 में भारत की जीत का सिलसिला जारी
बांग्लादेशी टीम 50 रन से मैच हार गई | IND vs BAN
हार्दिक ने अर्धशतकीय पारी खेली | IND vs BAN
एंटीगुआ (एजेंसी)। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 5वां सुपर-8 मैच भारत और बांग्लादेश के बीच एंटीगुआ के विविम स्टेडियम में खेला गया। जहां बांग्लादेशी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जवाब में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 196 रन का बड़ा स्कोर बनाया. जिसमें ओपी के कप्तान हार्दिक पंड्या का अर्धशतक भी शामिल था. हार्दिक के अलावा पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 36, ऋषभ पंत ने 34 और शिवम दुबे ने 32 रन की पारी खेली। (IND vs BAN)
यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2024: हार्दिक का अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 197 रनों का टारगेट
बांग्लादेश के लिए ताजीम हसन साकिब ने 2 विकेट लिए. जवाब में भारतीय टीम ने बांग्लादेशी टीम को 146 रन पर रोक दिया और 50 रन से मैच जीत लिया. भारत की ओर से जसप्रित बुमरा को 2 कुलदीप यादव को 3 जबकि अर्शदीप 2 और रवीन्द्र जड़ेजा को 1 विकेट मिले। इस हार के साथ बांग्लादेशी टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है, जबकि भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से होगा। (IND vs BAN)
दोनों देशों की टीम | IND vs BAN
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तनजीद हसन, जाकिर अली, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हरदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, रिसाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तनजीम हसन, शाकिब और मुस्तफिजुर रहमान।
Mohammed Shami vs Jasprit Bumrah: सुर्खियों में शमी! इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने बोले ये बड़े बोल! सभी हैरान!!
Mohammed Shami vs Jasprit Bumrah: वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने 3 मैचों में ही 14 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड कप के शुरूआती मैचों में मोहम्मद शमी को शामिल न किया जाना अब भारतीय टीम को काफी खटक रहा है और शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में दो मैचों में ही ऐसा कमाल कर दिया कि वो सबसे अलग, सबसे स्पेशल बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 5 विकेट तो इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट और गुरूवार को श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेटें लेकर अपनी काबिलियत से सबको चौंका दिया। शमी ने 3 मैचों में ही 14 विकेट लेकर सिद्ध कर दिया कि क्या चीज हैं। Mohammed Shami
बता दें कि मोहम्मद शमी को मजबूरीवश तब टीम इलेवन में शामिल किया गया था जब हार्दिक पांड्या को चोट लग गई थी और अब शमी की शानदार और घातक गेंदबाजी के चलते अब नौबत ऐसी आ गई है कि उन्हें टीम में रखना भी एक मजबूरी बन गई है ताकि भारतीय टीम की गेंदबाजी की वो धार बरकरार रह सके और सभी टीमें भारतीय टीम से खौफ खाए। यह तो भारत के खिलाफ श्रीलंका के मुकाबले में भी देखने को मिल गया होगा, जहां भारतीय गेंदबाजों की सुनामी में श्रीलंकर की पूरी टीम सिर्फ 50 रनों पर ही सिमट गई। मोहम्मद शमी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ((Steve Harmison)) की टिप्पणी आज सुर्खियों में छाई हुई हैं। World Cup 2023
ईएसपीएन, के साथ बातचीत करते हुए स्टीव हार्मिसन कहते हैं कि मोहम्मद शमी ऐसे तेज गेंदबाज निकले जिन्हें क्रिकेट वर्ल्ड कप में कम आंका गया, ऐसा इसलिए क्योंकि वह बुमराह नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ही जब शाहीन अफरीदी की बात आती है तो हारिस रउफ को भी ऐसे ही आंका जाता है। हार्मिसन ने कहा कि मोहम्मद शमी के पास वो काबिलियत है कि वो ऑफ स्टम्प की लाइन से गेंद को कहीं भी घुमा सकते हैं, यही खास वजह है कि मोहम्मद शमी सबसे अलग किस्म के गेंदबाज है। World Cup 2023
श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सबसे पहली टीम बन गई है। भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अभी तक अपने सभी मैच जीते हैं। उम्मीद है कि टीम इंडिया आगे भी अपना यही प्रदर्शन बरकरार रखेगी। Mohammed Shami
यह भी पढ़ें:– India vs Sri Lanka: शमी-सिराज की सुनामी में बहा श्रीलंका! मात्र 50 रनों पर हुआ ढेर
Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए टीम इंडिया में एक खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री, देखिए पूरी टीम
Asia Cup 2023 Team India Squad: एशिया कप 30 अगस्त को खेले जाना है। इसके लिए बीसीआई ने टीम इंडिा का ऐलान कर दिा है। बीसीआई ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम का चयन किया है। एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम में सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, तेज गेंदबाज उमरान मलिक को शामिल किया गया है। हालांकि, सैमसन को बैक अप विकेटकीपर के तौर पर टीम के साथ जोड़ा जाएगा। Asia Cup 2023
एशिया कप 2023 के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा। Asia Cup 2023
शेड्यूल: Asia Cup 2023
30 अगस्त: पाकिस्तान vs नेपाल – मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश vs श्रीलंका – कैंडी
2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान – कैंडी
3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान – लाहौर
4 सितंबर: भारत vs नेपाल – कैंडी
5 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान – लाहौर Asia Cup 2023
6 सितंबर: A1 Vs B2 – लाहौर
9 सितंबर: B1 vs B2 – कोलंबो ( श्रीलंका vs बांग्लादेश हो सकता है)
10 सितंबर: A1 vs A2 – कोलंबो (भारत vs पाकिस्तान हो सकता है)
12 सितंबर: A2 vs B1 – कोलंबो
14 सितंबर: A1 vs B1 – कोलंबो
15 सितंबर: A2 vs B2 – कोलंबो
17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो Asia Cup 2023
भारत ने 33 रन से जीता दूसरा टी20, शृंखला में बनायी अजेय बढ़त
भारत ने रुतुराज गायकवाड़ (43 गेंद, 58 रन) के शानदार अर्द्धशतक के बाद जसप्रीत बुमराह (15/2) की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत रविवार को दूसरे टी20 में आयरलैंड को 33 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने आयरलैंड के सामने 20 ओवर में 186 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में मेज़बान टीम आठ विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी।
गायकवाड़ ने 43 गेंद पर छह चौके और एक छक्का लगाकर 58 रन बनाये, जबकि संजू सैमसन (26 गेंद, 40 रन), रिंकू सिंह (21 गेंद, 38 रन) और शिवम दूबे (16 गेंद, 22 रन) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिये।
आयरलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज एंड्र्यू बालबर्नी ने 51 गेंद पर पांच चौकों और चार छक्कों के साथ 72 रन बनाये लेकिन उनका जुझारू प्रयास मेज़बान टीम को जीत दिलाने के लिये नाकाफ़ी साबित हुआ। कप्तान बुमराह ने अपनी फिटनेस और फॉर्म का प्रमाण देते हुए चार ओवर में मात्र 15 रन देकर दो विकेट लिये, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई को भी दो-दो विकेट हासिल हुए। अर्शदीप सिंह ने एक विकेट चटकाया।
टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तेज़ शुरुआत की लेकिन शानदार फील्डिंग की बदौलत आयरलैंड ने पावरप्ले में दो विकेट चटका लिये। दो चौके और एक छक्का लगाकर अच्छी लय में दिख रहे जायसवाल (11 गेंद, 18 रन) स्क्वेयर लेग बाउंड्री पर कर्टिस कैंफर के दर्शनीय कैच की भेंट चढ़े, जबकि जॉर्ज डॉकरेल ने तिलक वर्मा का मुश्किल कैच लपककर उन्हें पवेलियन लौटाया।
भारत को शुरुआती झटके लगने के बाद गायकवाड़ और सैमसन ने पारी को संभालकर तीसरे विकेट के लिये 71 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ ने आठवें ओवर में क्रेग यंग को दो चौके लगाये, जबकि सैमसन ने भी 11वें ओवर में जोशुआ लिटिल को तीन चौके और एक छक्का जड़कर 18 रन जोड़े। सैमसन अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन बेंजमिन व्हाइट की एक गेंद को विकेटों पर खेल बैठे। उन्होंने आउट होने से पहले 26 गेंद पर पांच चौके और एक छक्का लगाकर 40 रन बनाये।
IND vs IRE: शानदार गेंदबाजी की बदौलत, भारत ने 33 रन से जीता दूसरा टी20, शृंखला में बनायी अजेय बढ़त
Asia Cup 2023: जसप्रीत बुमराह बन सकते हैं टीम इंडिया के उपकप्तान, आज होगी टीम इंडिया की घोषणा!
Jasprit Bumrah Team India: इसी वर्ष वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जा रहा है, जिसका आगाज 5 अक्तूबर को होने जा रहा है। भारतीय सेलेक्शन कमेटी वनडे वर्ल्ड कप से पहले आज 21 अगस्त को एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर सकती है। बड़ी खबर ये मिल रही है कि जसप्रीम बुमराह को वर्ल्ड कप 2023 में बड़ी जिम्मेदारी यानि टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया जा सकता है। फिलहाल बुमराह आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। Asia Cup 2023
जानकारी के अनुसार बीसीसीआई विश्व कप के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा 5 सितंबर को करेगा। आईसीसी के नियम के मुताबिक 28 सितंबर से पहले सभी देशों को अपनी 15 सदस्यीय टीम सौंपनी होती है। मतलब इससे पहले भारतीय टीम अपने स्क्वॉड में परिवर्तन कर सकेगी। इसके साथ ही बीसीसीआई एशिया कप के लिए अगले 1-2 हफ्तों में भारतीय टीम का स्क्वॉड घोषित कर सकती है। विश्व कप के दृष्टिकोण से एशिया कप के लिए 18-19 सदस्यीय टीम घोषित हो सकती है जिस टीम में विश्व कप का प्रदर्शन झलकेगा। बता दें कि विश्व कप से ठीक पहले टीम इंडिया को अपने होम ग्राउंड पर आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैंचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है जो कि 27 सितंबर को समाप्त होगी उससे अगले दिन ही 15 सदस्यीय टीम सौंपनी पड़ेगी। टीम इंडिया को विश्व कप 2023 के पहले मैच में आॅस्ट्रेलिया के साथ ही भिड़ना है। Asia Cup 2023
बता दें कि लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर अभी तक अपनी फिटनेस साबित नहीं कर पाए हैं। ये दोनों प्रमुख खिलाड़ी चोट से उबर रहे हैं। इनके विकल्प के तौर पर बीसीसीआई अधिकारी और चयनकर्ता सुरक्षित विकल्प चुन सकते हैं। इनका चयन श्रीलंका में एशिया कप के दौरान किया जाएगा।
बैठक में लैफ्ट हैंड बैट्समैन तिलक वर्मा के नाम पर भी चर्चा की जाएगी। अगर राहुल और अय्यर अपनी फिटनेस साबित करने में सफल हुए तो उन्हें अंतिम 15 में जगह मिलना मुश्किल होगा। यही स्थिति संजू सैमसन के साथ भी होगी , जहां टीम में अतिरिक्त बल्लेबाज के लिए सूर्यकुमार यादव का पलड़ा भारी होगा। स्पिन गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन के नाम पर चर्चा की संभावना है जो कौशल के मामले में अन्य गेंदबाजों पर भारी पड़ते हैं।
टीम इंडिया के संभावित 17 सदस्य :-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल (विकेटकीपर, फिटनेस के आधार पर), श्रेयस अय्यर (अगर फिट हुए), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव , ईशान किशन (वैकल्पिक विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शारदुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल या रविचंद्रन अश्विन।
IND vs IRE: शानदार गेंदबाजी की बदौलत, भारत ने 33 रन से जीता दूसरा टी20, शृंखला में बनायी अजेय बढ़त
Jasprit Bumrah: क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह बाल-बाल बचे!
डबलिन (सच कहूँ न्यूज)। शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच में चोटिल होते-होते बचे। आयरलैंड के साथ मैच से बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। मैच के दौरान बाउंड्री लाइन पर रवि बिश्नाई से टकरा सकते थे लेकिन इस दौरान उन्होंने खुद को संभाल लिया और बाल-बाल बच गए। Jasprit Bumrah
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को टीम इंडिया आयरलैंड के साथ डबलिन के द विलेज स्टेडियम में 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही थी। इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह नियमित कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। रोहित जैसे सीनियर्स खिलाड़ियों को इस सीरीज में ब्रेक दिया गया है। बता दें कि मैच बारिश से बाधित हो गया था लेकिन भारत डीएलएस नियम के तहत 2 रन से जीत गया।
मैच में बुमराह ने टॉस जीतकर पहले आयरलैंड की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। जब मैच के 14वें ओवर में वाशिगंटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे तो ओवर की 5वीं गेंद पर कर्टिस कैंफर ने बाउंड्री लगाई। बाउंड्री लाइन पर बिश्नोई और बुमराह अलग दिशाओं से बाउंड्री बचाने के लिए तेजी दौड़े। बिश्नोई डीप बैकवर्ड स्कॉयर लेग से दौड़ते हुए बुमराह से पहले पहुंचे और गेंद को पकड़ने लगे। तभी बुमराह भी पहुंच गए। दोंनो टकराने ही वाले थे कि बुमराह ने नीचे झुककर गेंद पकड़ रहे बिश्नोई के ऊपर से जंप लगाकर बाउंड्री के पार छलांग लगा दी। इस बीच गेंद बाउंड्री लाइन को टच कर गई और आयरलैंड को 4 रनों का फायदा मिला।
इस दौरान अगर बुमराह जंप नहीं लगाते तो दोनों टकरा सकते थे और बुमराह के साथ ही बिश्नोई भी चोटिल हो सकते थे। बता दें कि पिछले साल सितंबर में बुमराह को पीठ में दर्द हुआ था। इस साल मार्च में बुमराह ने न्यूजीलैंड में जाकर अपनी पीठ की सर्जरी कराई थी। इस दौरान वे टी-20 एशिया कप और उसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे थे। India vs Ireland T20
जसप्रीत बुमराह के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह सीरीज खत्म होने के बाद 30 अगस्त से एशिया कप शुरू होने जा रहा है और उसके बाद 5 अक्टूबर से भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप शुरू होगा। बुमराह करीब 11 महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे। वे पिछले कुछ महीनों से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में डॉक्टरों की निगरानी में रह रहे थे। इस तरह बुमराह के लिए आयरलैंड पर अपनी फिटनेस साबित करने के साथ ही लय प्राप्त करना बहुत जरूरी हो गया है। Jasprit Bumrah
यह भी पढ़ें:– Social Media News: अश्लील पोस्ट पर माफी नहीं सजा मिलेगी: सुप्रीम कोर्ट