ranking - Sach Kahoon Hindi

कारोबार के अनुकूल माहौल बनाने में जुटी रही सरकार
अप्रैल से नवंबर 2019 तक वस्तु व्यापार 211.93 अरब डॉलर रहा है (Economic)

नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार के आर्थिक सुधारों तथा कारोबार को सुगम (Economic) बनाने के प्रयासों के इस वर्ष अच्छे नतीजे दिखायी दिए और भारत कारोबारी सुगमता की रैंकिंग में 63वें पायदान पर पहुंचने में कामयाब रहा तथा नवाचार के संदर्भ में 52वें स्थान पर आ गया। वहीं, विदेश व्यापार के मोर्चें पर सभी कदम विफल होते दिखे। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के संरक्षणवादी रुख तथा गैर-शुल्क बाधाओं के कारण 2019-20 के लिए 500 अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें पहले आठ महीने में नवंबर तक कुल निर्यात 353.96 अरब डॉलर ही रहा, जिसमें वस्?तु एवं सेवाएं शामिल हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में आयात 408.02 अरब डॉलर रहा था। अप्रैल से नवंबर 2019 तक वस्तु व्यापार 211.93 अरब डॉलर रहा है।

पिछले वर्ष भारत का स्थान 77वां था

इस वर्ष के दौरान सरकार आर्थिक सुधार पर जोर देती रही जिसका असर अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं की रैंकिंंग में दिखायी दिया।

देश ने विश्व बैंक की कारोबारी सुगमता (इज आॅफ डूइंग बिजनेस) रिपोर्ट 2020 में शानदार छलांग लगाई ।

14 स्थान चढ़कर 190 देशों में 63वें स्थान पर पहुंच गया।

पिछले वर्ष भारत का स्थान 77वां था। देश ने 10 में से सात संकेतकों में सुधार किया है ।

और अंतर्राष्ट्रीय श्रेष्ठ मानकों के निकट पहुंच गया है।

विश्व बैंक अक्टूबर में जारी रिपोर्ट में भारत को कारोबारी सुगमता में सुधार करने वाले 10 शीर्ष देशों में माना गया है।

यह लगातार तीसरा साल है जब देश की रैंकिंग बेहतर हुई है।

तीन वर्षों में भारत ने 67 रैंकों का सुधार किया है।

वर्ष 2011 से लेकर अभी तक किसी बड़े देश द्वारा लगाई गई यह सबसे ऊंची छलांग है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रैंकिंग के बजाय और खिताब जीतने पर ध्यान: मुगुरुजा
लंदन (एजेंसी)। अमेरिका की वीनस विलियम्स को विम्बलडन फाइनल में एकतरफा अंदाज में 7-5, 6-0 से हराकर विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप का महिला एकल खिताब जीतने वाली स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा ने कहा है कि उनका लक्ष्य रैंकिंग के बारे में सोचने से ज्यादा और अधिक ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने का है। 15वीं रैंकिंग के साथ विम्बलडन में उतरने वाली मुगुरुजा का यह दूसरा ग्रैंड स्लेम खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2016 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। विम्बलडन का खिताब अपने नाम करने के बाद डब्ल्यूटीए की अगली रैंकिंग में मुगुरुजा तेजी से उछाल के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगी।

नंबर एक बनना वाकई एक अलग अनुभूति

23 वर्षीय स्पेनी स्टार ने संवाददाताओं से कहा कि वह रैंकिंग के बारे में नहीं सोच रहीं हैं। नंबर एक, नंबर दो और नंबर तीन बनना मात्र अंकों का खेल है लेकिन जब आप ग्रैंड स्लेम जीतते हैं तो यह एक अविश्वसनीय अनुभूति होती है और इसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आप खिताबी सफर तक सभी मैच खेलते हैं और इस दौरान आप नंबर एक, नंबर दो, नंबर तीन किसी के भी खिलाफ खेल सकते हैं। नंबर एक बनना वाकई एक अलग अनुभूति होती होगी। मैं इस बारे में नहीं जानती लेकिन मैं यह निश्चित रुप से कह सकती हूं कि खिताब जीतना रैंकिंग में शीर्ष रहने से ज्यादा बेहतर अनुभव होगा।

कड़ी मेहनत पर ही विश्वास

मुगुरुजा ने कहा कि आपके खेल में उतार चढ़ाव के साथ आपकी रैंकिंग में परिवर्तन होता रहता है। यह स्थाई नहीं है लेकिन खिताबी जीत आपकी रिकार्ड बुक में दर्ज हो जाती है और यह स्थाई होती है। विम्बलडन जैसे बड़े टूर्नामेंटों में मेरी यही कोशिश रहती है कि मैं अंक गणनाओं से खुद को दूर ही रखूं। विम्बलडन की नई मल्लिका ने कहा कि विम्बलडन जैसे बड़े खिताब को जीतना निश्चित रुप से आपको और अधिक कामयाबी के लिए प्रेरित करने के लिए पर्याप्त है। मेरा लक्ष्य अब निश्चित रुप से वर्ष के अंतिम ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन जीतने पर है क्योंकि आपके खाते में जितने अधिक ग्रैंड स्लेम खिताब होंगे, आप उतनी बड़ी ही खिलाड़ी मानी जाएंगी।

मुगुरुजा ने कहा कि जब आप खिताब जीतते हैं तो आपसे उम्मीदें बढ़ जाती हैं। मैं खुद से यही उम्मीद करती हूं कि मैं भविष्य में भी विनम्र रहूं और कड़ी मेहनत पर ही विश्वास करुं। मैं फाइनल में आक्रामक तरीके से खेल सकी और यहां जीत वाकई अविश्वसनीय रही। मैं आगे भी अपनी इसी लय को जारी रखने की कोशिश करुंगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

21 वर्षों बाद भारत अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर
फीफा रैंकिंग में जबरदस्त छलांग

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय फुटबाल राष्ट्रीय टीम ने फरवरी 1996 के बाद अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है और वह अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) की ताज़ा जारी विश्व रैंकिंग में 96वें पायदान पर पहुंच गया है जबकि एएफसी सूची में वह 12वें स्थान पर है। फीफा ने वीरवार को अपनी जारी रैंकिंग में इसकी जानकारी दी। भारत की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग अब तक 94 रही है जो उसने फरवरी 1996 में हासिल की थी और नवंबर 1999 में वह अपनी दूसरी सर्वश्रेष्ठ 99वीं रैंकिंग पर रहा था।

भारतीय फुटबाल टीम ने पिछले दो वर्षाें में फीफा रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है और उसने अपनी स्थिति में इस दौरान 77 स्थानों का सुधार किया है। भारतीय टीम ने अपने पिछले 15 मैचों में से 13 में जीत हासिल की है और वह आठ मैचों से लगातार अपराजेय चल रहा है जिसमें भूटान के साथ उसका गैर आधिकारिक मैच भी शामिल है। स्टीफन कोंस्टैंटाइन के दूसरी बार फरवरी 2015 में राष्ट्रीय कोच का पद संभालने के समय भारत 171वें पायदान पर था लेकिन मार्च 2015 में उसकी रैंकिंग में और गिरावट आई और वह 173वें स्थान पर खिसक गया।

ऊंचाई की तरफ बढ़ाया कदम

लेकिन इसके बाद भारत ने लगातार ऊंचाई की तरफ कदम बढ़ाया है। भारतीय फुटबाल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले कोच कोंस्टेनटाइन ने कहा कि जब मैंने टीम का कोच पद संभाला था तब हमारा लक्ष्य रैंकिंग में 100 के नीचे जाना था और हम अपने उस स्तर तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं। मैं अपने खिलाड़ियों और एआईएफएफ के सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मुझे मदद की। उन्होंने साथ ही कहा कि मौजूदा फीफा रैंकिंग का यह मतलब नहीं है कि हमने काफी कुछ हासिल कर लिया है।

एएफसी एशियन कप 2019 का क्वालीफिकेशन अब टीम के लिए सबसे अह्म है और यही प्राथमिकता है। भारत आठ वर्षाें में दूसरी बार एएफसी कप में हिस्सा लेने उतरेगा। आखिरी बार दोहा 2011 में भारत ने एशियन कप में हिस्सा लिया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

टॉप 10 में लौटे किदाम्बी श्रीकांत
विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में तीन स्थान की लगाई छलांग

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडोनेशिया और आस्ट्रेलियन ओपन के रुप में लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतकर नई बुलंदी हासिल कर चुके किदाम्बी श्रीकांत तीन स्थान की छलांग लगाकर एक बार फिर से विश्व बैडमिंटन की टॉप-10 रैंकिंग में लौट आए हैं। श्रीकांत पिछले 10 महीने में पहली बार टॉप 10 में लौटे हैं। वह 11वें स्थान से आठवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने विश्व और ओलंपिक चैंपियन चीन के चेन लोंग को हराकर आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था और उससे पहले जापान के काजूमासा सकई को हराकर इंडोनेशिया ओपन का खिताब भी जीता था।

भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि

वह लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। 24 वर्षीय श्रीकांत अगस्त में रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद अक्तूबर 2016 में टॉप 10 में पहुंचे थे। उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग तीन रही है जो उन्होंने जून 2015 में हासिल की थी। बी साई प्रणीत एक स्थान के सुधार के साथ 15वें नंबर पर पहुंचे हैं जबकि अजय जयराम एक स्थान गिरकर 16वें नंबर पर खिसके हैं। एच एस प्रणय को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह 23वें नंबर पर आ गए हैं लेकिन भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि उसके चार पुरुष खिलाड़ी टॉप 25 रैंकिंग में शामिल हैं।

महिलाओं में पीवी सिंधू एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गई हैं जबकि सायना नेहवाल एक स्थान के सुधार के साथ 15 वें नंबर पर आ गई हैं। सिंधू और सायना आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में बाहर हो गई थीं। पुरुष युगल और महिला युगल में टॉप 25 में कोई भारतीय जोड़ी नहीं हैं। मिश्रित युगल में प्रणव चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी दो स्थान गिरकर 18वें नंबर पर खिसक गए हैं। पुरुषों में कोरिया के सोन वान हो और महिलाओं में ताइपे की तेई यू जिंग का शीर्ष स्थान बना हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

आईसीसी ट्वेंटी-20 रैंकिंग में बुमराह दूसरे स्थान पर व कोहली शीर्ष बल्लेबाज
आईसीसी ट्वेंटी-20 रैंकिंग हुई जारी

दुबई (एजेंसी)। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ताजा आईसीसी ट्वेंटी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाजों की सूची में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। शीर्ष तीन आॅल राउंडरों की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसमें बांग्लादेश के शकिब अल हसन की बादशाहत बरकरार है। पाकिस्तान की आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता टीम के सदस्य इमाद वसीम टी20 गेंदबाजों में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने इंग्लैंड के खिलाफ शृंखला के समाप्त होने के बाद अपना यह स्थान गंवा दिया।

ट्वेंटी-20 गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका को 2-1 को हराने के एक दिन बाद अपडेट की गई है, ताहिर दो मैचों में महज एक विकेट ही चटका सके जिससे उन्होंने दो स्थान गंवा दिए। उनका तीसरे स्थान पर खिसकने का मतलब हुआ कि इमाद ने पहली बार अपने करियर में शीर्ष स्थान हासिल किया जिसमें बुमरा ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। बल्लेबाजों की सूची में कोहली, आस्ट्रेलिया के आरोन फिंच और न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन ने अपने शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा बरकरार रखा है। हालांकि एबी डिविलियर्स और जेसन राय को हाल में समाप्त हुई सीरीज में काफी फायदा हुआ।

इंग्लैंड दूसरे स्थान पर

एबी डिविलयर्स सीरीज में 146 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले बल्लेबाज रहे। वह 12 पायदान की छलांग से 20वें स्थान से शीर्ष 20 में वापसी करने में सफल रहे। वहीं राय ने 103 रन बनाए जिससे वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 25वें स्थान पर पहुंचे, उन्हें 26 पायदान का बड़ा फायदा हुआ। टीम रैंकिंग में इंग्लैंड दूसरे स्थान पर पहुंच गया, उसने पाकिस्तान के साथ 121 अंक की बराबरी पर शुरूआत की थी, लेकिन अब उनके 123 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर काबिज न्यूजीलैंड से दो अंक से पिछड़ रही है। इसके विपरीत दक्षिण अफ्रीका को एक अंक का नुकसान हुआ, जिससे वह 110 अंक से आस्ट्रेलिया की बराबरी पर पहुंच गया। हालांकि वह दशमलव की गणना के आधार पर आस्ट्रेलिया से ऊपर छठे स्थान पर बना हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।