Khaleda Zia News - Sach Kahoon Hindi

Khaleda Zia: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के लिए मांगी जा रहीं देशभर में दुआएं
नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, और देशभर में उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएँ की जा रही हैं। अस्पताल से लौटकर मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के कानूनी सलाहकार आसिफ नजरूल ने बताया कि उनकी स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। बांग्लादेशी मीडिया की जानकारी के अनुसार, मुहम्मद यूनुस ने शुक्रवार रात अपने कानूनी सलाहकार आसिफ नजरूल और विशेष सहायक मोनिर हैदर को एवरकेयर अस्पताल भेजा था, ताकि वे खालिदा ज़िया की स्वास्थ्य स्थिति का प्रत्यक्ष रूप से आकलन कर सकें। Khaleda Zia

बीएनपी की मीडिया सेल के सदस्य सायरूल कबीर खान ने बताया कि दोनों प्रतिनिधियों ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से विस्तृत बातचीत की और बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर से भी संपर्क किया। रात लगभग 1 बजे एक फेसबुक पोस्ट में आसिफ नजरूल ने लिखा-“मैं एवरकेयर अस्पताल से वापस आया हूँ। बेगम खालिदा ज़िया की तबियत अत्यंत चिंताजनक है। सभी लोग उनके लिए दुआ करें।”

खालिदा ज़िया विदेशी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में

खालिदा ज़िया को 23 नवंबर की रात मेडिकल बोर्ड की सलाह पर एवरकेयर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जानकारी के अनुसार, उनके दिल और फेफड़ों में संक्रमण है, साथ ही उन्हें निमोनिया भी है। वर्तमान में उन्हें कोरोनरी केयर यूनिट (CCU) में देशी व विदेशी विशेषज्ञ चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने मीडिया से कहा था कि उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर है और चिकित्सक लगातार उनका निरीक्षण कर रहे हैं। Khaleda Zia

मेडिकल बोर्ड के सदस्य प्रोफेसर डॉ. एफ.एम. सिद्दीकी ने बताया था कि खालिदा ज़िया हृदय संबंधी कई समस्याओं से पहले से जूझ रही हैं। उनके शरीर में स्थायी पेसमेकर, स्टेंटिंग प्रक्रिया और माइट्रल स्टेनोसिस जैसी जटिल स्थिति पहले से मौजूद है। फेफड़ों में संक्रमण के कारण दिल और फेफड़ों पर एक साथ असर पड़ा, जिससे सांस लेने में गंभीर कठिनाई उत्पन्न हुई। उन्हें रविवार रात लगभग 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराकर अनेक मेडिकल परीक्षण किए गए। वे वर्तमान में वरिष्ठ विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. शहाबुद्दीन तालुकदार की देखरेख में हैं।

खालिदा ज़िया की आयु 80 वर्ष है और वे लंबे समय से आर्थराइटिस, मधुमेह, किडनी संक्रमण, श्वसन संबंधी समस्याओं सहित कई बीमारियों से परेशान हैं। पिछले 7 जनवरी को वे उपचार के लिए लंदन गई थीं और लगभग 117 दिन रहने के बाद 6 मई को ढाका लौट आई थीं। Khaleda Zia