Punjab Roadways News - Sach Kahoon Hindi

Punjab Roadways News: पंजाब रोडवेज के अनुबंधित कर्मी 22 सितंबर से करेंगे चक्का जाम
होशियारपुर (सच कहूँ न्यूज)। Punjab Roadways News: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी अनुबंधित कर्मचारी यूनियन ने लंबित मांगों का समाधान नहीं होने पर 22 सितंबर से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन बस हड़ताल की घोषणा की है। यूनियन के अध्यक्ष रामिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पिछले करीब चार वर्षों में सरकार के साथ लगभग 59 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ। हर बार सरकार ने समय और आश्वासन दिए, लेकिन उन्हें केवल आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला।

उन्होंने ठेका प्रणाली के तहत कर्मचारियों के कथित शोषण, ईपीएफ और ईएसआई से जुड़े मुद्दों तथा भर्ती में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया।महासचिव कुलवंत सिंह और सचिव नरिंदर सिंह ने कहा कि सरकार बार-बार पत्र जारी कर रही है, लेकिन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने अनुबंधित कर्मचारियों को संबंधित सेवा नियमों के तहत नियमित करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुबंधित कर्मचारी बनाने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने तथा प्रदर्शनों के दौरान कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की।

यूनियन नेता धर्मिंदर सिंह ने कहा कि कर्मचारी जनता को दी जा रही मुफ्त यात्रा सुविधा का स्वागत करते हैं, लेकिन सरकार ने सार्वजनिक परिवहन के लिए विभाग में एक भी नई बस नहीं जोड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि किलोमीटर स्कीम के तहत बसें शामिल की जा रही हैं और विभाग के करीब 90 प्रतिशत संचालन का जिम्मा आउटसोर्स तथा अनुबंधित कर्मचारियों पर है। नेताओं ने कहा कि सरकार के साथ 17 सितंबर को बैठक प्रस्तावित है और यदि बैठक में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 22 सितंबर से पूरे पंजाब में अनिश्चितकालीन बस हड़ताल शुरु की जाएगी। उन्होंने हड़ताल से उत्पन्न किसी भी व्यवधान के लिए राज्य सरकार और प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया।

Punjab Roadways Strike: पंजाब में सरकारी बसों का रहा चक्का जाम, हजारों यात्री परेशान
चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Punjab Roadways Strike: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर पंजाब सरकार और यूनियन के बीच लगभग डेढ़ घंटे तक चली बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। कर्मचारियों को नियमित करने के लिए विधानसभा में विधेयक (बिल) लाने का भरोसा पंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिया, लेकिन यूनियन ने बिल पारित होने तक इंतजार करने से साफ इनकार कर दिया। बातचीत विफल होने के बाद पूरे पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम कर दिया गया है। इस हड़ताल के कारण यात्रियों की परेशानियाँ बढ़ गई हैं।

पंजाब के कई बस स्टैंडों पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और कार्यस्थलों तक पहुंचने के लिए बसों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं हो रही है। आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है, क्योंकि परिवहन विभाग के कच्चे ड्राइवरों और कंडक्टरों ने केवल 24 घंटे की हड़ताल नहीं, बल्कि 5 अगस्त तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। इससे अगले तीन दिनों तक पूरे पंजाब में आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कच्चे ड्राइवरों और कंडक्टरों की यूनियन के साथ बैठक के बाद परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने के लिए विधानसभा में विधेयक लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के तहत राज्य के कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें परिवहन विभाग के बस चालक और परिचालक भी शामिल होंगे। उन्होंने यूनियन से हड़ताल समाप्त कर कुछ दिन और इंतजार करने की अपील की।

बैठक के दौरान भी उन्होंने यूनियन नेताओं से कुछ समय देने का आग्रह किया। चीमा ने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर कर्मचारियों के साथ बैठक की गई थी और बातचीत के दौरान मामला लगभग सहमति की ओर बढ़ गया था। हालांकि, यूनियन द्वारा विधेयक आने तक इंतजार करने से इनकार किए जाने के कारण बैठक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी।

कच्चे कर्मचारियों की यूनियन ने सरकार के इस आश्वासन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। यूनियन अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं और अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों को नियमित करने संबंधी ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। यूनियन ने अब मोहाली से चंडीगढ़ की ओर कूच करने का भी ऐलान किया है। यूनियन नेताओं के अनुसार कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर अपनी मांगें सरकार के सामने रखेंगे।

2,900 से अधिक सरकारी बसें प्रभावित

पंजाब सरकार के सरकारी बस बेड़े में 2,900 से अधिक बसें शामिल हैं। इनमें लगभग 1,694 बसें पंजाब रोडवेज-पनबस तथा करीब 1,304 बसें पीआरटीसी की हैं। ये बसें पंजाब के अलावा अन्य राज्यों के लिए भी सेवाएँ प्रदान करती हैं। सामान्य दिनों में सरकारी बसें 1,000 से अधिक स्थानीय और अंतरराज्यीय मार्गों पर संचालित होती हैं। अकेले पीआरटीसी द्वारा 577 से अधिक रूटों पर बस सेवा उपलब्ध कराई जाती है। सामान्य दिनों में सरकारी बसें प्रतिदिन औसतन 6.5 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती हैं।

इन बसों के बंद होने का सबसे अधिक असर आम जनता पर पड़ेगा। अब सरकार द्वारा विधानसभा में लाए जाने वाले विधेयक और कच्चे कर्मचारियों के आंदोलन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। एक ओर सरकार विधेयक के माध्यम से कर्मचारियों को नियमित करने का भरोसा दे रही है, वहीं दूसरी ओर यूनियन तत्काल कार्रवाई की माँग पर अड़ी हुई है। ऐसे में पंजाब में सरकारी बस सेवा कब बहाल होगी, इसे लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Punjab Roadways Strike: कच्चे कर्मियों की हड़ताल के चलते पटियाला बस स्टैंड पर लगी यात्रियों की भीड़।

Punjab Bus Strike: पनबस के सभी कैजुअल कर्मचारी सस्पेंड, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी
सरकार ने हड़ताल को गैर-कानूनी बताया

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में किलोमीटर-स्कीम बसों के टेंडर रद्द होने के विरोध में चल रही हड़ताल पर सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। डिपार्टमेंट ने सभी टेम्परेरी कर्मचारियों को ईमेल भेजकर कार्रवाई की जानकारी दी है। ईमेल में कहा गया है कि कर्मचारियों ने गैर-कानूनी हड़ताल में शामिल होकर सरकार को फाइनेंशियल नुकसान पहुंचाया है। रूट पर बसें न चलाने पर जुर्माना लगाया गया है, और सभी संबंधित कर्मचारियों को तुरंत सर्विस से सस्पेंड कर दिया गया है। Punjab Bus Strike

इससे पहले बसों का जाम दूसरे दिन भी जारी है। रोडवेज कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। किलोमीटर स्कीम के विरोध समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं कर्मचारी। यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Punjab Bus Strike