Dwayne Bravo - Sach Kahoon Hindi

चोटिल ब्रावो आईपीएल से बाहर
दुबई (एजेंसी)। खराब प्रदर्शन से जूझ रही चेन्नई सुपरकिंग्स को उसके आलराउंडर ड्वेन ब्रावो के ग्रोइन चोट के कारण आईपीएल के शेष सत्र से बाहर हो जाने से गहरा झटका लगा है। वेस्ट इंडीज के ब्रावो अब आईपीएल छोड़कर स्वदेश लौटेंगे। ब्रावो को ग्रोइन चोट 17 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान लगी थी। इस चोट के कारण ब्रावो उस मैच में आखिरी ओवर नहीं फेंक पाए थे और चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्रावो ग्रोइन चोट के कारण आईपीएल के शेष सत्र से बाहर हो गए हैं।

वह कल स्वदेश लौटेंगे। टीम प्रबंधन इस बात का फैसला करेगा कि ब्रावो की जगह कोई खिलाड़ी लेना है या नहीं। दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे लेकिन ड्वेन ब्रावो के चोटिल होने के कारण कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यह ओवर लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा को दिया। इस ओवर में तीन छक्के पड़े और चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई को इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के हाथों सोमवार को सात विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। चेन्नई की 10 मैचों में यह सातवीं हार थी और वह तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गयी है। चेन्नई अब प्लेआॅफ की होड़ से लगभग बाहर हो चुकी है और कोई चमत्कार ही उसे प्लेआॅफ में पहुंचा सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ब्रावो दो सप्ताह के लिए बाहर, चेन्नई को ढूंढने होंगे गेंदबाजी विकल्प
अबु धाबी। चेन्नई सुपर किंग्स के डैथ ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज और टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले ड्वेन ब्रावो ग्रोइंग चोट के कारण अगले कुछ दिनों या दो सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। ब्रावो शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कल हुए आईपीएल मुकाबले में चोटिल हो गए थे और पारी का आखिरी ओवर डालने के लिए मैदान पर मौजूद नहीं थे। उनकी जगह आखिरी ओवर लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने डाला जिसमें ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने तीन छक्के जड़ कर मैच समाप्त कर दिया जबकि अंतिम ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे।  चेन्नई के प्रमुख कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि ब्रावो ग्रोइंग चोट के शिकार हुए हैं जो इतनी गंभीर है कि उन्हें अगले लगभग दो सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रख सकती है।

चेन्नई को अपना अगला मुकाबला अबु धाबी में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स से खेलना है और उसे इस मुकाबले के लिए अपने गेंदबाजी विकल्पों को दुरुस्त कर लेना होगा क्योंकि एक और हार गत उपविजेता टीम को प्लेऑफ़ की होड़ से लगभग बाहर कर देगी। फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ब्रावो इस बात से बहुत निराश थे कि वह आखिरी ओवर नहीं डाल सके। उनके साथ-साथ टीम भी बहुत निराश थी कि इस अंतिम ओवर में जीत उनके हाथ से निकल गयी। कल उनकी चोट का आकलन किया जाएगा लेकिन मौजूदा समय में इतना तय है कि वह अगले दो सप्ताह तक मैदान से बाहर रहेंगे। ब्रावो कैरेबियन प्रीमियर लीग के दौरान लगी घुटने की चोट के साथ आईपीएल आए थे और अपनी टीम के पहले तीन मैच नहीं खेल पाए थे। चेन्नई ने इन तीन मैचों में तेज गेंदबाजों लुंगी एनगिदी और जोश हेजलवुड का इस्तेमाल किया था लेकिन ब्रावो के सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लौटने के बाद वह बराबर टीम का हिस्सा बने हुए थे। ब्रावो ने आईपीएल में खेले गए अपने छह मैचों में 14 यार्कर डाली थी।

ब्रावो की चोट ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के धुरंधरों की मुसीबतें बढ़ा दी है जो बल्लेबाज सुरेश रैना और ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह के आईपीएल से हटने से पहले ही कमजोर नजर आ रहे हैं। ब्रावो की अनुपस्थिति से दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर के लिए रास्ता खुल सकता है जो आईपीएल 2019 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर भी टीम के लिए एक विकल्प हो सकते हैं। ताहिर और सेंटनर दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस सत्र में चेन्नई की तरफ से नहीं खेले हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

डी ब्रावो ने की भारतीय क्रिकेटरों की मेहमाननवाजी
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे में मैदान पर कमाल के प्रदर्शन के साथ-साथ मैदान के बाहर परिवार के संग जमकर मस्ती भी कर रहे हैं और सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनकी तस्वीरें बयां कर रही हैं कि आईसीसी चैंपिंयस ट्रॉफी के ठीक बाद टीम का कैरेबियाई दौरा मुश्किल नहीं बल्कि मजेदार गुज़र रहा है। भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीमों के बीच सीमित ओवर सीरीज के दो वनडे मैच हो चुके हैं और अब तीसरा तथा चौथा मैच नोर्थ साउंड में खेला जाएगा जिसके लिए टीम यहां पहुंच चुकी है।

भारतीय टीम के त्रिनिदाद पहुंचने पर आईपीएल के चर्चित खिलाड़ी ड्वेन तथा डैरेन ब्रावो टीम इंडिया के पोर्ट आॅफ स्पेन में अभ्यास सत्र के दौरान उनसे मिलने पहुंचे और उन्हें दावत का न्योता भी दिया। दूसरे वनडे में 105 रन से भारत की जीत के बाद कैरेबियाई आॅलराउंडर ब्रावो ने कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और बाकी खिलाड़ियों को दावत के लिए बुलाया।

तस्वीर की पोस्ट

उन्होंने खुद इसकी तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी और उनकी बेटी ब्रावो के घर में मौजूद हैं। ब्रावो के साथ उनकी मां भी इस तस्वीर में दिखाई दे रही हैं। ब्रावो ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर लिखा, कल रात मेरे लिए भाई जैसे धोनी मेरे घर पर अपनी खूबसूरत बेटी के साथ आए जहां मेरी मां भी थीं। आईपीएल की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स में धोनी और ब्रावो एक साथ खेलते थे। वहीं टीम के अन्य खिलाड़ी कप्तान विराट, अजिंक्या रहाणे और शिखर धवन भी ब्रावो के घर दावत के लिए पहुंचे। शिखर ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा कर लिखा, हमें डीजे ब्रावो के घर बहुत मजा आया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।