Fog-in-Haryana-Punjab - Sach Kahoon Hindi

Fog-in-Haryana-Punjab: हरियाणा-पंजाब में मौसम ले रहा करवट, चलेगी शीतलहर-छाएगा कोहरा..पड़ेगी कंपाने वाली ठंड
Fog-in-Haryana-Punjab: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। नई दिल्ली/हिसार। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार कल से हरियाणा, पंजाब में शीत लहर का प्रकोप शुरू होने की संभावना है। वहीं शनिवार को पंजाब का फरीदकोट मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा दर्ज किया गया। यहाँ का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र से जारी हुए बुलेटिन के मुताबिक हरियाणा में सबसे कम तापमान नारनौल में 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में न्यूनतम तापमान में लगभग 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यानी राज्य भर में रात का पारा थोड़ा ऊपर रहा, हालांकि अधिकांश स्थानों पर तापमान सामान्य के आसपास या थोड़ा कम-ज्यादा रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री कम रहा। अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब रहा। हिसार में 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 1.5 डिग्री कम रहा। करनाल में 9.0 डिग्री, जो सामान्य से करीब 1.9 डिग्री ऊपर रहा। नारनौल में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा, जो पूरे हरियाणा में सबसे कम दर्ज हुआ और सामान्य से करीब 0.9 डिग्री ऊपर है। रोहतक में पारा 10.2 डिग्री तक रहा और सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा।

Signs of High Cholesterol: शरीर में ये 5 लक्षण दिखते ही हो जाएं अलर्ट, समझ जाएं तेजी से बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल लेवल

भिवानी में 9.0 डिग्री तथा सिरसा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री तक पहुंच गया, जहां पिछले 24 घंटे में तापमान में लगभग 1.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। पूरे हरियाणा में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई। उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएं जारी हैं, लेकिन बादलों की कमी और हल्की धूप के कारण दिन में हल्की गुनगुनी गर्माहट महसूस हो रही है। रात और सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकता है। इसी प्रकार पंजाब में हरियाणा के विपरीत औसत न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जहां 24 घंटे में 0.7 डिग्री की कमी आई। लुधियाना में पारा 9.4 डिग्री तक पहुंचा, जो सामान्य के करीब है। पटियाला में 9.0 डिग्री, जबकि पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भटिंडा में तापमान 5.6 डिग्री तक गिरा, जो सामान्य से लगभग 1.8 डिग्री कम है। गुरदासपुर (एएमएफयू) में 6.0 डिग्री, बलाचौर/साहिबजादा अजीत सिंह नगर में 7.8 डिग्री, जबकि रोपर जिले के भाखड़ा डैम क्षेत्र में 8.8 डिग्री और श्री आनंदपुर साहिब में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंजाब के फरीदकोट, भटिंडा और अमृतसर की ओर से चलने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं राज्य के अन्य भागों को भी ठंडा कर रही हैं, हालांकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत बनी हुई है।

सोनीपत में एक्यूआई @ 329

हरियाणा के सोनीपत की हवा सबसे जहरीली बनी हुई है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 329 दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बहादुरगढ़ का एक्यूआई 322, नोएडा 310, हापुड़ 310, धारूहेड़ा 309, दिल्ली 305 और चरखी-दादरी 304 है। दिल्ली में हाल ही में ग्रेप-3 रोकथाम हटा दी गई है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने भी हवा की जहरीली स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।

हिमाचल में 5 दिसंबर से बर्फबारी के आसार

शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में आगामी पांच दिसंबर से तापमान में गिरावट के साथ प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हिमपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक दिसंबर के पहले हफ्ते में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीच के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है। आने वाले हफ्ते में सर्दी और ज्यादा कड़ाके की होगी। विभाग ने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में ठंड ने पहले ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।